Type Here to Get Search Results !

9, 10 व 11 मार्च 2025 को नागौर में हरित संगम मेले का आयोजन की पूर्व तैयारी को लेकर हुई बैठक

 9, 10  व 11 मार्च 2025 को नागौर में हरित संगम मेले का आयोजन की पूर्व तैयारी को लेकर हुई बैठक

N. P.

नगर परिषद नागौर, अपना अमृता देवी पर्यावरण नागरिक संस्थान व  पर्यावरण, गौ सेवा,  ग्राम विकास गतिविधि के द्वारा 9, 10  व 11 मार्च 2025 को कांकरिया स्कूल, नागौर में हरित संगम मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की पूर्व तैयारी करने के लिए शारदा बाल निकेतन नागौर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपना संस्थान राजस्थान के क्षेत्र संयोजक विनोद कुमार मेलाना ने बताया कि पर्यावरण गतिविधि की अखिल भारतीय कार्य योजना के अनुसार हरित संगम का आयोजन नागौर में हो रहा है। मेलाना ने कहा कि अपना संस्थान की स्थापना नागौर में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक डॉ मोहन राव भागवत ने वृक्षारोपण करके की थी। अब नागौर में हरित संगम मेले का आयोजन होगा जिसमें जन जागृति के लिए प्रयास किया जाएगा। वर्तमान समय में हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि हमारी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो चुकी है। हमारा खानपान भी अशुद्ध हो चुका है। हमारी जीवन शैली दोष युक्त हो चुकी है। हमें फिर से अपने पारंपरिक ज्ञान के द्वारा अपने रहन-सहन, खानपान आदि को अपनाना होगा। इन चीजों की जानकारी के लिए पर्यावरण मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में संगोष्ठी का आयोजन होगा। साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन इसे तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं भी होगी। जो पारंपरिक ज्ञान, खानपान, लोक कला व  संस्कृति आदि से संबंधित होगी।  मेले में देसी खानपान के स्टाल भी लगेंगे। परंपरागत घरेलू उपकरणों के स्टाल भी लगेगी। परंपरागत कृषि उपकरणों का भी प्रदर्शन होगा। अपने देशज जड़ी बूटियां की भी प्रदर्शनी लगेगी। उत्पादों की स्टाल लगेगी। देसी गाय का घी, घाणी का तेल, मिट्टी, लकड़ी व  लोहे के परंपरागत खिलौने भी मिलेंगे। साथ ही चिकित्सा परामर्श भी मिलेगा एवं चिकित्सा की जानकारी से भी अवगत कराया जायेगा।
 यज्ञ, हवन, योगासन व  मलखंब आदि भी सीखने को मिलेंगे। महिलाओं के लिए विविधता प्रकार की प्रतियोगिताएं होगी। विद्यार्थियों के लिए भी प्रतियोगिताएं होगी तथा बड़ी आयु के लोगों की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
 बैठक में पर्यावरण गतिविधि गौ सेवा ग्राम विकास गतिविधि, भारत विकास परिषद, भारतीय किसान संघ, क्रीड़ा भारती, संस्कार भारती, स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे। साथ ही मातृशक्ति की भी  सहभागिता रही। इसमें मेला संयोजक मोहन राम सुथार, नगर परिषद अध्यक्ष नीतू बोथरा, पार्षद नवरत्न बोथरा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गिरधारी लाल, नगर कार्यवाह रामावतार चांडक अक्षय कृषि परिवार के राजस्थान क्षेत्र प्रशिक्षण प्रमुख निर्मल कुमार बरडिया,अपना संस्थान की महिला समिति की श्रीमती सुधा मेलाना  उपस्थित रहे।

vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad