Type Here to Get Search Results !

श्री जैन श्वेताम्बर समाज के आठ दिन चलने वाले पर्युषण महा पर्व आज से शुरु

 श्री जैन श्वेताम्बर समाज के आठ दिन चलने वाले पर्युषण महा पर्व आज से शुरु 

parv

श्री जैन श्वेताम्बर समाज के आठ दिन चलने वाले पर्युषण महा पर्व आज से शुरु हो गये है। भाष्कर खजान्ची ने बताया कि पर्युषण पर्व के प्रथम दिन हीरावाड़ी स्थित प्राचीन आदिनाथ भगवान के मन्दिर में आदिनाथ भगवान, दादा गुरुदेव के पगलियों व अधिष्ठायक देव भैरुं बाबा की आंगी रचना की गई।

jain

चांदी की आंगी पर मोती, स्टोन, लेश व चमकी से सजावट करके भगवान को आंगी पहनाई गई। आंगी रचना विकास बोथरा, कल्प खजान्ची, प्रदीप डागा, कुशल खजान्ची व अंकित डागा ने की। ईशा खजान्ची ने पाट पर रंगीन चावलो से गवली बनाई । आंगी रचना की सजावट प्रत्येक दिन अलग-अलग होगी। व हीरावाड़ी आदिनाथ मन्दिर को विशेष रूप से सजाया गया है।श्रद्धालु रोजाना संध्या को आंगी रचना के दर्शन करने मन्दिर में उमड़ेंगे। आज से शुरू हुआ आंगी रचना का कार्यक्रम हीराबाडी मन्दिर में 7 सितम्बर तक चलेगा। पर्युषण पर्व के आठ दिनों में हीरावाडी मन्दिर में भगवान की आंगी रचना करवाने का लाभ जबरमल, हस्तीमल, प्रकाशमल, पूर्व वित्त सचिव प० बंगाल आई.ए.एस. चंचलमल, माणक ,अनिल व सरदार मल बच्छावत परिवार ने लिया है।
mahaveer

mi


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad