Type Here to Get Search Results !

दादा आदेश्वर, दादा गुरुदेव के पगलियों व अधिष्ठायक देव भैरूजी की विशेष आकर्षक आंगी रचना की

 दादा आदेश्वर, दादा गुरुदेव के पगलियों व अधिष्ठायक देव भैरूजी की विशेष आकर्षक आंगी रचना की 

jain

श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ समाज में पर्युषण महापर्व हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया जा रहा है। पर्युषण महापर्व के आज सातवें दिन लगातार जैन समाज के मन्दिरों में सजावट, रोशनी व भगवान की आंगी रचना का कार्यक्रम धूमधाम से चल रहा हैं। उपासरों में सांय काल में प्रतिक्रमण के बाद श्रद्धालु मन्दिरों में दर्शन करने का आनन्द व लाभ उठाते है। भाष्कर खजान्ची ने बताया कि हीरावाड़ी स्थित आदिनाथ भगवान के प्राचीन मन्दिर में दादा आदेश्वर, दादा गुरुदेव के पगलियों व अधिष्ठायक देव भैरूजी की विशेष आकर्षक आंगी रचना की जाती है। आंगी रचना कल्प खजान्ची, विकास बोथरा, कुशल खजान्ची, विनय बोथरा, प्रदीप डागा, अंकित डागा ने की इसमें पुजारी चन्द्रप्रकाश बोहरा ने भी सहयोग किया। आंगी रचना में विशेष प्रकार के रंगीन स्टोन, मोती, लेश, मैदा लकड़ी, चमकी, बटन आदि समान का उपयोग करते हुए चांदी की आंगी पर श्रृंगार किया जाता है। इसके बाद श्रृंगार की हुई चांदी की आंगी भगवान को पहनाई जाती है। ईशा खजान्ची ने पाट पर रंगीन चावलों से पहाड़ पर स्थित जैन तीर्थ की विशेष आकर्षक रंगोली (गवली) बनाई। रंगोली (गवली) व आंगी रचना में चार से पाँच घंटे का समय लगता हैं। श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्री संघ में विकास बोथरा (शेरू) के अखण्ड  उपवास का आज सातवा दिन है। मन्दिर में आंगी रचना व रंगोली (गवली) की सजावट को देखने व दर्शन करने श्रद्धालुओं का शाम को तांता लगा रहता है। विशेष आंगी रचना करवाने का लाभ जबरमल, हस्तीमल, प्रकाशमल, चंचलमल, माणक, अनिल व सरदारमल बच्छावत परिवार ने लिया। मन्दिर में आकर्षक लाईटिंग करवाने का लाभ अरबन बैंक के उपाध्यक्ष केवलराज, तरुणकुमार, ऋत्विक व वेदांस बच्छावत परिवार ने लिया। मन्दिर सजावट का लाभ श्रीपाल, अनिल, सुनिल व संजय खजान्ची परिवार ने लिया।
mi

mahaveer

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad