Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 16-08-2024

 🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
*⛅दिनांक - 16 अगस्त 2024*
*⛅दिन - शुक्रवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2081*

jyotish


*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - वर्षा*
*⛅मास - श्रावण*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅ तिथि    एकादशी    09:39:09
*⛅नक्षत्र    मूल    12:42:46
*⛅योग    विश्कुम्भ    13:10:22
*⛅करण    विष्टि भद्र    09:39:09
*⛅करण    बव    20:57:42
*⛅चन्द्र राशि       धनु
*⛅सूर्य राशि       कर्क    till 19:42:39
*⛅सूर्य राशि       सिंह    from 19:42:39
*⛅सूर्योदय    06:08:01
*⛅सूर्यास्त    19:10:06

gd

*⛅राहू काल    14:17 से15:55अशुभ

    *⛅चोघडिया, दिन⛅*
शुभ    06:08 - 07:45    शुभ
रोग    07:45 - 09:23    अशुभ
उद्वेग    09:23 - 11:01    अशुभ
चर    11:01 - 12:39    शुभ
लाभ    12:39 - 14:17    शुभ
अमृत    14:17 - 15:55    शुभ
काल    15:55 - 17:33    अशुभ
शुभ    17:33 - 19:11    शुभ
   *⛅चोघडिया, रात⛅*
अमृत    19:11 - 20:33    शुभ
चर    20:33 - 21:55    शुभ
रोग    21:55 - 23:17    अशुभ
काल    23:17 - 24:40*    अशुभ
लाभ    24:40* - 26:02*    शुभ
उद्वेग    26:02* - 27:24*    अशुभ
शुभ    27:24* - 28:46*    शुभ
अमृत    28:46* - 30:08*    शुभ

*⛅आज प्रीति योग, लक्ष्मी नारायण योग समेत कई स्पेशल योग बन रहे हैं, जिससे कल का दिन कर्क, कन्या, तुला समेत अन्य 5 राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। साथ ही कल का दिन भौतिक सुख सुविधा के स्वामी, धन, प्रेम, सुंदरता आदि के कारक ग्रह शुक्र और जगत जननी माता लक्ष्मी को समर्पित है, ऐसे में  आज  5 राशियों पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा। आइए जानते हैं कल यानी शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

*⛅आज दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार गुरु ग्रह की राशि धनु में होने वाला है। साथ ही कल सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इस तिथि को पुत्रदा या पवित्रा एकादशी का व्रत किया जाता है। पुत्रदा एकादशी के दिन प्रीति योग, लक्ष्मी नारायण योग और मूल नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, पुत्रदा एकादशी के दिन बन रहे शुभ योग का फायदा 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलने से अधूरे कार्य पूरे होंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के आजमाने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और विष्णु प्रिया माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा बनी रहने वाली है, जिससे इन 5 राशियों के आर्थिक संकट दूर होंगे और फायदे होना शुरू हो जाएगा।
mi

mahaveer



*⛅वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज का दिन का दिन वृषभ राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। वृषभ राशि वाले कल माता लक्ष्मी की कृपा से भौतिक सुख-सुविधाओं पर अच्छा खर्च करेंगे और आपके काम में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। अगर आप काफी समय से तनाव में चल रहे हैं तो अब आपकी परेशानियां एक एक करके खत्म होने लगेंगी और मानसिक शांति भी मिलेगी। व्यापारियों को लाभ कमाने में भाग्य का साथ मिलेगा और कई बड़ी डील फाइनल भी कर सकते हैं, जिससे आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं नौकरी पेशा जातक कल कार्यक्षेत्र में सभी को प्रभावित करेंगे और उन्नति के नए रास्ते आपके जीवन में खुलेंगे। ससुराल पक्ष और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं तो कल माता लक्ष्मी की कृपा से सभी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी जीवन आसान हो जाएगा और धर्म कर्म के कार्यों में आपका झुकाव बढ़ेगा।

*⛅वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय : धन संबंधित समस्या दूर करने के लिए शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें।

*⛅ कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा  दिन

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। कर्क राशि वालों के कल भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और आपका धन अगर कहीं अटका हुआ है तो वह भी मिल सकता है। अगर आपका मामला कोर्ट कचहरी में मामला फंसा हुआ है तो कल आपको इसमें सफलता मिलेगी और आप काफी संतुष्ट व खुश नजर आएंगे। परिवार के लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे और कारोबार में तरक्की के अच्छे योग हैं। बिजनस में अगर कोई खास डील चल रही थी तो कल वह फाइनल हो सकती है, जिससे अच्छा लाभ होगा। वहीं इस राशि के जो नौकरी पेशा नई नौकरी चाहते हैं तो कल उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है और आमदनी में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। त्योहार की वजह से किसी खास रिश्तेदार के आने से परिवार में पार्टी मना सकते हैं, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे शामिल होंगे।

कर्क राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय : शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में बताशा, शंख, कौड़ी, कमल, मखाना आदि मां को अर्पित करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

*⛅कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। कन्या राशि वालों को कल माता लक्ष्मी की कृपा से अच्छा धन लाभ होगा और बैंक बैलेंस में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में कोई बाधा थी, तो वह कल समाप्त हो जाएगी और आप जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए बाहर ले जा सकते हैं। अगर आप किसी बिजनस में निवेश करने की सोच रहे हैं तो कल का दिन अच्छा रहेगा, भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी पेशा जातकों को कल कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग मिलने से आप हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे और समय पर कार्यों को पूरा कर पाएंगे। परिवार में शुभ वातावरण रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी। शाम को घर के बच्चों के साथ पास के धार्मिक स्थलों पर जा सकते हैं।

कन्या राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय : आर्थिक उन्नति के लिए पांच लाल फूल और पांच हल्दी में लिपटी हुई कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करें और विधिवत पूजा करें। इसके बाद उनको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें।

 *⛅तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
तुला राशि वालों के लिए 16 अगस्त का दिन फायदेमंद रहने वाला है। तुला राशि वालों के कल भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बना पाने में कामयाब रहेंगे और बुद्धिमानी से कई क्षेत्रों में सफलता पाने में सक्षम होंगे। अगर आप किसी प्रकार के शारीरिक या मानसिक तनाव से परेशान हैं, तो कल से आपको उनसे छुटकारा मिल सकता है और आप राहत की सांस ले पाएंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और कुल मिलाकर कल आपको माता लक्ष्मी की कृपा से किसी भी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके सभी अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे और किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ भी मिलेगा। कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और कई प्रभावशाली लोग आपकी मदद के लिए भी आगे आएंगे। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और संतान के विकास को देखकर मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय : नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए पीपल के पेड़ के नीचे लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध, घी मिलाकर पीपल की जड़ में डाल दें, ऐसा आप 21 शुक्रवार तक करते रहें।

*⛅मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए बेहद स्पेशल रहने वाला है। मीन राशि वाले कल आसानी से दूसरो को प्रभावित और अपनी बात को सही से समझाने में सक्षम होंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। अगर आप यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। कल आपको वही काम करने के बारे में सोचना चाहिए, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। व्यापार करने वालों के मन में कल नई योजनाएं आएंगी और व्यवसाय में सकारात्मक ऊर्जा लाने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा वालों के ऑफिस में कल उनके काम की तारीफ होगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी और आपको उचित पहचान भी मिल सकती है। छात्रों को परीक्षा में की गई मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। कल किसी बात को लेकर आप अपने परिजनों से सलाह ले सकते हैं। दोस्तों के साथ कल खुलकर मौज-मस्ती करेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा और मन हल्का महसूस करेगा।

मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय : शुक्रवार को लाल रंग के कपड़े में सवा किलो साबुत चावल अपने हाथ में रख लें और फिर पांच माला 'ॐ श्रीं श्रीये नम मंत्र' का जप करके पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें।
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*🌷~यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है।*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*हमारा उद्देश्य मात्र आपको  केवल जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*

*रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेम शर्मा 8387869068*


🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞*

vipul

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad