Type Here to Get Search Results !

चित्तौड़गढ़ ऑप्टिशियन एसोसिएशन का शपथ ग्रहण व प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

optical

 *चित्तौड़गढ़ ऑप्टिशियन एसोसिएशन का शपथ ग्रहण व प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न *

कभी कोई दिन ऐसे गुजरता है जिससे आपकी आत्मा तृप्त हो जाती है आप आनन्दित होते हैं। वो दिवस जीवनभर आपकी स्मृति में चिर स्थाई हो जाता है। ऐसा ही 11.08.2024, रविवार का दिन कुछ ऐसा ही था। सारा दिन चित्तौड़गढ़ ऑप्टिशियंस एसोसिएशन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम व प्रशिक्षण कार्यक्रम विजन-2024 की रचनात्मक सांस्कृतिक ऊर्जा से लबरेज़ रहा।
opt


राजस्थान ऑप्टिशियंस एसोसिएशन के संरक्षक श्री आनन्दजी महरवाल के मुख्य अतिथ्य व प्रदेश अध्यक्ष श्री शान्तिस्वरूपजी महरवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम विजन 2024 बेहद सफल और गरिमामयी रहा। आनन्दजी व शान्तिजी के साथ बैठना अपनेआप में समृद्ध होना है। अद्भुत आयोजन में चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त ऑप्टिकल व्यवसाईयों की सकारात्मक भागीदारी रही। कार्यक्रम में भीलवाड़ा से बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित रहे। 'विजन 2024' में जयपुर से कार्यकारिणी के महासचिव विनोद मित्रुका, कोषाध्यक्ष जगदीप सिंह, संगठन सचिव पंकज ढ़ाचौलिया, भीलवाड़ा से मोणार्क प्रजापति, सुरेश शर्मा, जयपुर संभाग अध्यक्ष प्रमोद जिंदल, कोटा संभाग अध्यक्ष प्रशान्त टहलयानी, जोधपुर संभाग अध्यक्ष श्रीपाल जैन, नागौर से जुगल किशोर ख्यातनानी मोहम्मद खलील गोपाल टाक , उदयपुर से हातिम अली, जायद अली, सीकर से सहित प्रदेश भर से सेंकड़ो ऑप्टिशियन उपस्थित थे। यादगार आयोजन नें आत्मा को आह्लादित कर दिया।

'विजन 2024' कार्यक्रम की परिकल्पना और उसे साकार करने के लिए चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त ऑप्टिशियन भाइयों को अनेकानेक धन्यवाद। शपथ ग्रहण और कार्यशाला में राजेंद्र दोशी,  अब्दुल करीमज, मोनू सोनी,  किशोर सिंह चौहान,  कालू सिंह चुण्डावत,  गोपाल सिंह,  हर्षवर्धन सिंह,  साबीर भाई,  कामरान,  राहुल छीपा,  राजकुमार शर्मा, विजय शर्मा पण्डित,  विजय खटीक, ओप्टोम वसीम खान, सुनील दोशी,  देवेन्द्र सिंह चौहान, आसिफ,  राहुल गर्ग,  चेतन सुथार, मोहन जोशी,  सिकंदर खान, विक्रम सिंह निम्बाहेड़ा से यश सिंघवी,  अमन मेहता,  जीतेन्द्र मालू, दीपक धाकड़, लक्ष्मीलाल सोनी कपासन से  ऋषि कालरा, श्रीमती दीपाली कालरा,  सावन कुमार गौड़,  अख्तर हुसैन,  जीतेन्द्र राशमी से  कमलेश राव, गंगरार से  गोवर्धन शर्मा,  योगेश पाराशर, बेगूँ से  अशोक धाकड़,  किशोर सोनी, अभिजीत सिंह बड़ी सादड़ी से कैलाश जोशी, भोपालसागर से महेंन्द्र सिंह हमीरगढ़ से राजाराम वैष्णव सहित कई व्यवसायी उपस्थित थे। उपस्थित सभी व्यापारीगण के सहयोग से ही यह आयोजन बेजोड़ बन सका।
vipul



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad