Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 16-07-2024

 *🌤️ ~आज का पंचांग~🌤️*
🌤️  *दिनांक ~16  जुलाई 2024*
🌤️ *दिन ~  मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत ~ 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार  2080)*
🌤️ *शक संवत ~1946*

jyotish

🌤️ *अयन ~ दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु ~ वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास  ~आषाढ*
🌤️ *पक्ष ~ शुक्ल*
🌤️ *तिथि ~ दशमी    08:33:19 शाम  तक तत्पश्चात  एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र  ~विशाखा    26:12:53* तक तत्पश्चात     अनुराधा*
🌤️ *योग ~     साध्य    07:17:19तक पश्चात शुभ*
🌤️ *करण    वणिज~    08:53:43 पश्चात     बव*
🌤️ *चन्द्र राशि~       तुला    till 19:50:57*
🌤️ *चन्द्र राशि~    वृश्चिक    from 19:50:57*
🌤️ *सूर्य राशि    ~   मिथुन    till 11:16:55*
🌤️ *सूर्य राशि~       कर्क    from 11:16:55*
🌤️ *राहुकाल~हर जगह का अलग है- मुहूर्त
राहू काल    16:06 - 17:48    अशुभ*
🌞 *सूर्योदय~05:52:38*
🌤️ *सूर्यास्त~ 19:29:43*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा मे*
🌤️ *ब्रह्म मुहूर्त    04:28 ए एम से 05:10 ए एम*
🌤️ *अभिजित मुहूर्त    12:14 पी एम से 01:08 पी एम*
seema


🌤️ *निशिता मुहूर्त    12:21 ए एम, जुलाई 17 से 01:02 ए एम, जुलाई 17*

*🌷विशेष ~अविवाहित / विवाह प्रतिबंधक योग 👉 चन्द्र पंचमस्थ हो या बलहीन अस्त पाप पीडित हो तथा 7वें व 12वें भाव में पापग्रह हो तो जातक कुंआरा ही रहता है। शुक्र व बुुध 7वें भाव में शुभग्रहों से दृष्ट न हों तो जातक कुंआरा रहता है। अथवा राहू व चन्द्र द्वादशस्थ हों तथा शनि व मंगल से दृष्ट हों तो जातक आजीवन कुंआरा रहता है। इसी प्रकार सप्तमेश त्रिकस्थान में हो और 6, 8, 12 के स्वामियों में से कोर्इ सप्तम भाव में हो तब भी जातक कुंआरा रहता है। शनि व मंगल, शुक्र व चन्द्र से 180° पर कुंडली में हो तो भी जातक कुंआरा रहता है।।

 *🌷~चोघडिया, दिन~🌷*
*रोग    05:52 - 07:34    अशुभ*
*उद्वेग    07:34 - 09:17    अशुभ*
*चर    09:17 - 10:59    शुभ*
*लाभ    10:59 - 12:41    शुभ*
*अमृत    12:41 - 14:23    शुभ*
*काल    14:23 - 16:06    अशुभ*
*शुभ    16:06 - 17:48    शुभ*
*रोग    17:48 - 19:30    अशुभ*
kundli


 *🌷~चोघडिया, रात~🌷*
*काल    19:30 - 20:48    अशुभ*
*लाभ    20:48 - 22:06    शुभ*
*उद्वेग    22:06 - 23:24    अशुभ*
*शुभ    23:24 - 24:41    शुभ*
*अमृत    24:41 - 25:59    शुभ*
*चर    25:59 - 27:17    शुभ*
*रोग    27:17 - 28:35    अशुभ*
*काल    28:35* - 29:53    अशुभ*
gd

पुनर्जन्म पर कई शोध हुए हैं और विद्वानों ने पुनर्जन्म को सिद्ध भी किया हैं।
जन्मकुंडली के साथ पुनर्जन्म को जानने का प्रयास करते हैं.......
                     पुनर्जन्म ( Reincarnation ) एक ऐसा रहस्य हैं जिसे जानने को लेकर सभी बहुत उत्सुक रहते हैं साथ ही कई बार कुछ कुंडलियों में जब समस्या का कोई समाधान नहीं मिलता जबकि कुंडली के सभी ग्रह अच्छी अवस्था में होते हैं तब कहीं न कहीं पूर्वजन्म पर विचार किया जाता हैं। कहते हैं कि कुंडली में आपके पिछले जन्म की स्थिति लिखी होती है। यह कि आप पिछले जन्म में क्या थे। कुंडली, हस्तरेखा या सामुद्रिक विद्या का जानकार व्यक्ति आपके पिछले जन्म की जानकारी के सूत्र बता सकता है। यह लेख ज्योतिष की मान्यता पर आधारित है।
        ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई जातक पैदा होता है तो वह अपनी भुक्त और भोग्य दशाओं के साथ पिछले जन्म के भी कुछ सूत्र लेकर आता है। ऐसा कोई भी जातक नहीं होता है, जो अपनी भुक्त दशा और भोग्य दशा के शून्य में पैदा हुआ हो।
          ज्योतिष धारणा के अनुसार मनुष्य के वर्तमान जीवन में जो कुछ भी अच्छा या बुरा अनायास घट रहा है, उसे पिछले जन्म का प्रारब्ध या भोग्य अंश माना जाता है। पिछले जन्म के अच्छे कर्म इस जन्म में सुख दे रहे हैं या पिछले जन्म के पाप इस जन्म में उदय हो रहे हैं, यह खुद का जीवन देखकर जाना जा सकता है। हो सकता है इस जन्म में हम जो भी अच्छा या बुरा कर रहे हैं, उसका खामियाजा या फल अगले जन्म में भोगेंगे या पाप के घड़े को तब तक संभाले रहेंगे, जब तक कि वह फूटता नहीं है। हो सकता है इस जन्म में किए गए अच्छे या बुरे कर्म अगले जन्म तक हमारा पीछा करें।
mi

mahaveer


1. ज्योतिष के अनुसार जातक के लग्न में उच्च या स्वराशि का बुध या चंद्र स्थिति हो तो यह उसके पूर्व जन्म में सद्गुणी व्यापारी होने का सूचक है। लग्नस्थ बुध है तो वणिक पुत्र होकर विविध क्लेशों से ग्रस्त था।

2. किसी जातक की कुंडली के लग्न स्थान में मंगल उच्च राशि या स्वराशि में स्थित हो तो इसका अर्थ है कि वह पूर्व जन्म में योद्धा था। यदि मंगल षष्ठ, सप्तम या दशम भाव में है तो यह माना जाता है कि जातक पूर्वजन्म में बहुत क्रोधी स्वभाव का था।

3. यदि जातक की कुंडली में 4 या इससे अधिक ग्रह उच्च राशि के अथवा स्वराशि के हों तो यह माना जाता है कि जातक उत्तम योनि या जीवन भोगकर यहां जन्म लिया है।

4. यदि जातक की कुंडली में 4 या इससे अधिक ग्रह नीच राशि के हों तो ऐसा माना जाता है कि जातक ने पूर्वजन्म में निश्चय ही आत्महत्या की होगी।

5. यदि जातक की कुंडली में लग्नस्थ गुरु है तो माना जाता है कि जन्म लेने वाला जातक बहुत ज्यादा धार्मिक स्वाभाव का था। यदि जातक की कुंडली में कहीं भी उच्च का गुरु होकर लग्न को देख रहा हो तो माना जाता है कि जातक पूर्वजन्म में धर्मात्मा, सद्गुणी एवं विवेकशील साधु अथवा तपस्वी था। गुरु शुभ ग्रहों से दृष्ट हो या पंचम या नवम भाव में हो तो भी उसे संन्यासी माना जाता है।
parihar



6. यदि कुंडली में सूर्य छठे, आठवें या बारहवें भाव में हो अथवा तुला राशि का हो तो माना जाता है कि जातक पूर्वजन्म में भ्रष्ट जीवन जीकर जन्मा है।

7. यदि जातक की कुंडली में लग्न या सप्तम भाव में शुक्र ग्रह हो तो माना जाता है कि जातक पूर्वजन्म में जीवन के सभी सुखों को भोगने वाला राजा अथवा सेठ था।

8. यदि जातक की कुंडली में लग्न, एकादश, सप्तम या चौथे भाव में शनि हो तो यह माना जाता है कि जातक पूर्वजन्म में पापपूर्ण कार्यों में लिप्त था।

9. यदि जातक की कुंडली में लग्न या सप्तम भाव में राहु हो तो यह माना जाता है कि जातक की मृत्यु स्वभाविक रूप से नहीं हुई होगी।

10. यदि जातक की कुंडली में ग्यारहवें भाव में सूर्य, पांचवें में गुरु तथा बारहवें में शुक्र है तो माना जाता है कि जातक पूर्वजन्म में धर्मात्मा प्रवृत्ति का तथा लोगों की मदद करने वाला था।
              जो जन्मा है वह मरेगा ही चाहे वह मनुष्‍य हो, देव हो, पशु या पक्षी सभी को मरना है। ग्रह और नक्षत्रों की भी आयु निर्धारित है और हमारे इस सूर्य की भी। पुनर्जन्म की धारणा सिर्फ भारत के धर्मों में ही पाई जाती है जबकि पश्चिम के धर्म इस सिद्धांत को नहीं मानेत हैं। परंतु सवाल यह है कि क्या मृत्यु के बाद पुनर्जन्म मिलता है और पुनर्जन्म आखिर होता क्या है।

1. सामान्यतया ऐसा माना जाता हैं कि 30 सेकंड में अगला जन्म हो जाता हैं।उपनिषदों के अनुसार एक क्षण के कई भाग कर दीजिए उससे भी कम समय में आत्मा एक शरीर छोड़ तुरंत दूसरे शरीर को धारण कर लेता है। यह सबसे कम समयावधि है। सबसे ज्यादा समायावधि है 30 सेकंड। परंतु पुराणों के अनुसार यह समय लंबा की हो सकता है 3 दिन, 13 दिन, सवा माह या सवाल साल। इससे ज्यादा जो आत्मा नया शरीर धारण नहीं कर पाती है वह मुक्ति हेतु धरती पर ही भटकती है, स्वर्गलोक चली जाती है, पितृलोक चली जाती है या अधोलोक में गिरकर समय गुजारती है।

2. प्राणवायु से जुड़ा संबंध : सूक्ष्म शरीर को धारण किए हुए आत्मा का स्थूल शरीर के साथ बार-बार संबंध टूटने और बनने को पुनर्जन्म कहते हैं। इसका उत्तर जन्म के उत्तर में ही छिपा हुआ है। दरअसल, सूक्ष्म शरीर और स्थूल शरीर के बीच जो प्राणों का संबंध स्थापित है उसका संबंध टूट जाना ही मृत्यु है और उसका जुड़ जाना ही पुनर्जन्म है।

3. मुक्त जरूरी : कर्म और पुनर्जन्म एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। कर्मों के फल के भोग के लिए ही पुनर्जन्म होता है तथा पुनर्जन्म के कारण फिर नए कर्म संग्रहीत होते हैं। इस प्रकार पुनर्जन्म के दो उद्देश्य हैं- पहला, यह कि मनुष्य अपने जन्मों के कर्मों के फल का भोग करता है जिससे वह उनसे मुक्त हो जाता है। दूसरा, यह कि इन भोगों से अनुभव प्राप्त करके नए जीवन में इनके सुधार का उपाय करता है जिससे बार-बार जन्म लेकर जीवात्मा विकास की ओर निरंतर बढ़ती जाती है तथा अंत में अपने संपूर्ण कर्मों द्वारा जीवन का क्षय करके मुक्तावस्था को प्राप्त होती है।

4. दूसरे जन्म की जाति: पुनर्जन्म के बाद मिलती है कौनसी योनी यह सभी सोचते होंगे। जन्म को जाति भी कहा जाता है। जैसे उदाहरणार्थ.: वनस्पति जाति, पशु जाति, पक्षी जाति और मनुष्य जाति। कर्मों के अनुसार जीवात्मा जिस शरीर को प्राप्त होता है वह उसकी जाति कहलाती है। यदि अच्छे कर्म किए हैं तो कम से कम मनुष्‍य से नीचे की जाति नहीं मिलेगी। बुरे कर्म किए हैं तो कोई गारंटी नहीं।
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*🌷~यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है।*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*हमारा उद्देश्य मात्र आपको  केवल जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯
news

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad