Type Here to Get Search Results !

3 जून को सौर मंडल के कई ग्रह धरती से एक क्रम में नजर आएंगे

 3 जून को सौर मंडल के कई ग्रह धरती से  एक क्रम में नजर आएंगे



 जिनको ग्रहों का संरेखण, जिसे ग्रहों की परेड बोला जाता है।
इस दौरान 6 ग्रह एक सीधी रेखा में दिखेंगे । ज्योतिषीय घटना क्रम  के मुताबिक, इस दिन बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और नेपच्यून ग्रह इस परेड में एक सीधी रेखा में दिखेंगे। ऐसा नजारा तब देखने को मिलता है, जब सारे ग्रह सूर्य के एक ओर जमा हो जाते हैं।

यह एक  खगोलिय दुर्लभ घटना है  इस घटनाक्रम को खुली आंखों से या दूरबीन की सहायता देखा जा सकता है  इसे देखने का सबसे अच्छा समय 3 जून 2024 को सूर्योदय से एक घंटा पहले है और इसे काफी दिनों तक देखा जा सकेगा।
MI

सोमवार की सुबह एक दुर्लभ खगोलीय घटना आकाश को देखने वालों के लिए खुशी लेकर आएगी।
ग्रहीय संरेखण  की जानकारी यू समझे तो ग्रहों का संरेखण एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल सौरमंडल में ग्रहों की एक दुर्लभ स्थिति के लिए किया जाता है। ग्रह इस तरह से संरेखित होते हैं कि वे सभी एक सीधी रेखा में आते दिखाई देते हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि ग्रहों का संरेखण एक वास्तविक घटना से ज़्यादा एक भ्रम है।
seema

रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेम शर्मा के अनुसार, लोग सूर्योदय से ठीक एक घंटे पहले (आपके स्थानीय समय के अनुसार) ग्रहों की परेड देख सकते हैं। तेज रोशनी के कारण, आकाश में सभी ग्रहों को देखना मुश्किल होगा और केवल चंद्रमा, मंगल और शनि ही आकाश में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। लोगों को अन्य ग्रहों को देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता होगी।
news

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad