Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 23-05-2024

 *🌷~  पंचांग ~🌷*

*🌷दिनांक - 22 मई 2024*
*🌷दिन -  गुरुवार*
*🌷तिथि    ~ पूर्णिमा 07:22:01 pm पश्चात प्रथमा*
*🌷पक्ष    शुक्ल*
*🌷नक्षत्र    विशाखा    09:13:36 पश्चात अनुराधा*
*🌷योग        परिघ    12:10:42 पश्चात शिव*
*🌷करण    विष्टि भद्र    07:08:55 पश्चात बालव करण*
*🌷करण    बव    19:22:01 पश्चात कोलव करण*
*🌷चन्द्र राशि~  वृश्चिक*
*🌷सूर्य राशि    ~  वृषभ*
*🌷राहू काल    14:14 - 15:56    अशुभ*
*🌷सूर्योदय    05:44:23    *
*🌷सूर्यास्त    19:19:32*
*🌷दिन काल    13:35:09    *
*🌷रात्री काल    10:24:28*
*🌷चंद्रास्त    06:19:24    *
चंद्रोदय    19:22:46*
 *🌷दिशा शूल - दक्षिण दिशा में*
 *🌷राहु वास    -दक्षिण
*🌷ब्रह्म मुहूर्त    -04:20 ए एम से 05:02 ए एम*
*🌷अभिजित मुहूर्त-    12:05 पी एम से 12:59 पी एम*
*🌷सर्वार्थ सिद्धि योग-    09:15 ए एम से 05:43 ए एम, मई 24*
*🌷निशिता मुहूर्त    -12:11 ए एम, मई 24 से 12:53 ए एम, मई 24*
*🌷~चोघडिया, दिन~🌷*
*शुभ    05:44 - 07:26    शुभ*
*रोग    07:26 - 09:08    अशुभ*
*उद्वेग    09:08 - 10:50    अशुभ*
*चर    10:50 - 12:32    शुभ*
*लाभ    12:32 - 14:14    शुभ*
*अमृत    14:14 - 15:56    शुभ*
*काल    15:56 - 17:38    अशुभ*
*शुभ    17:38 - 19:20    शुभ*
 *🌷~ चोघडिया, रात ~🌷*
*अमृत    19:20 - 20:38    शुभ*
*चर    20:38 - 21:56    शुभ*
*रोग    21:56 - 23:14    अशुभ*
*काल    23:14 - 24:32    अशुभ*
*लाभ    24:32 - 25:50    शुभ*
*उद्वेग    25:50 - 27:08    अशुभ*
*शुभ    27:08 - 28:26    शुभ*
*अमृत    28:26 - 29:44    शुभ*   
kundli

          
      
*🌷आज गुरुवार पूर्णिमा को बना गजकेसरी योग का शुभ संयोग, बुद्ध पूर्णिमा पर कन्या समेत इन 5 राशियों की किस्मत करेगी कमाल*
 
*🌷बुद्ध पूर्णिमा के दिन गजकेसरी योग, शिव योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे कल का दिन वृष, कर्क, कन्या समेत अन्य 5 राशियों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। साथ ही गुरुवार का दिन भाग्य, धर्म व वैवाहिक जीवन के कारक ग्रह गुरु और सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है, ऐसे में कल इन 5 राशियों को भगवान नारायण का आशीर्वाद भी मिलेगा। आइए जानते हैं कल यानी गुरुवार का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*
seema



*🌷आज गुरुवार को चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में संचार करेंगे, वहीं गुरु ग्रह वृषभ राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा और गुरु ग्रह इस तरह एक दूसरे से केंद्र भाव में मौजूद रहेंगे, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। साथ ही वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि है और इस तिथि को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ दिन पर भगवान विष्णु के नौवें अवतार भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।*

*🌷बुद्ध पूर्णिमा पर गजकेसरी योग के साथ शिव योग, सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अनुराधा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज के दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का वृष, कर्क, कन्या समेत लाभ 5 राशियों को मिलेन वाला है। इन राशि वाले हर कार्य को आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे और काम में बड़ी सफलता मिलेगी। राशियों के साथ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में सुख समृद्धि आएगी।* आइए जानते हैं  23 मई का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।
GD


*🌷वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 मई का दिन*
* 23 मई का दिन वृष राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। वृषभ राशि वालों की आज कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है और आध्यात्मिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कल आपको खूब धन कमाने के अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ की सभी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। व्यावसायिक साझेदार आपकी सफलता में योगदान देंगे और सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे। नौकरी पेशा जातकों को कल अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे समय पर कार्यों को पूरा करेंगे और सहकर्मियों के साथ भी आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार में सभी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और माता पिता से सलाह भी लेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अनबन दूर होगी और संबंध मजबूत होंगे।*

*🌷वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय : रोगों और बाधाओं से मुक्ति के लिए सत्यनारायण भगवान और बृहस्पतिवार व्रत की कथा सुनें और पीले रंग के कपड़े पहनें और नमक रहित भोजन करें।*

*🌷कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 मई का दिन*

*🌷कर्क राशि वालों के लिए  23 मई का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कर्क राशि वाले कल हर कार्य को आत्मविश्वास के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे और आपको अपने काम पर गर्व भी होगा। आर्थिक स्थिति आशा के अनुरूप रहेगी और अटके धन की भी प्राप्ति होगी। निवेश करने के लिए कल का दिन बेहद शुभ रहेगा और नया वाहन व प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी होगी, इससे आपकी सेहत पर सकारात्मक असर भी पड़ेगा। व्यापारियों को कल भारी मुनाफा होने की संभावना बन रही है और प्रतिस्पर्धियों से आगे भी रहेंगे। नौकरी पेशा जातक कल आमदनी में वृद्धि के लिए किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं, जहां आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और एक दूसरे का साथ देते हुए काम करेंगे।*

*🌷कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय : घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए गुरुवार को केसर, पीला चंदन, हल्दी का दान करें। साथ ही इनका तिलक भी लगाएं। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति भी मजबूत होती है।*

*🌷कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 मई का दिन*
*🌷गुरुवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। कन्या राशि वालों की कल भगवान विष्णु की कृपा अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। अगर आपका कोई काम अटका हुआ है तो कल वह पूरा हो सकता है और कई प्रभावशाली लोगों के साथ आपकी जान पहचान बढ़ेगी। अगर आप स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं तो कल आपकी सेहत में सुधार आएगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा। नौकरी पेशा और व्यापारियों को काम में बड़ी सफलता मिलेगी और अच्छे नतीजे आपको खुश भी कर देंगे। दांपत्य जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और भविष्य की प्लानिंग भी करेंगे। भाइयों व दोस्तों से कल आपको अच्छी सलाह मिलेगी, जिसका फायदा मिलेगा।*

*🌷कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय : व्यावसायिक उन्नति के लिए गुरुवार को पूजाघर में हल्दी की माला लटकाएं और कार्यस्थल पर पीले रंग का प्रयोग करें और लक्ष्मी नारायण मंदिर में लड्डू का भोग लगाएं।*

*🌷तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 मई का दिन*
*तुला राशि वालों के लिए 23 मई का दिन लाभदायक रहने वाला है। तुला राशि वाले कल अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ पैसों की बचत भी कर पाएंगे। साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं।*
*🌷सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर शामिल होंगे और नए लोगों से मिलने और नए अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। आपकी सेहत कल अच्छी बनी रहेगी और भाग्य का साथ मिलने से हर कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी।*
*🌷तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय : गुरुवार को केले के वृक्ष की पूजा करें और देसी घी का दीपक जलाकर विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही पीले कपड़े पहनें और पीली चीजों का सेवन करें।*
*🌷व्यापारी-कारोबारियों को कल अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा में वृद्धि महसूस होगी। अविवाहित जातकों के रिश्ते की बात कल आगे बढ़ सकती है और परिवार में जल्द ही कोई शुभ काम हो सकता है। आपके आसपास का माहौल अच्छा रहेगा और आपकी लाइफ में जबरदस्त सकारात्मक बदलाव आएगा।*

*🌷तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय : रोजगार संबंधी समस्या के लिए केले के वृक्ष की पूजा करें और पीली वस्तु जैसे फल, कपड़े आदि चीजों का दान करें। लेकिन केला खाने से बचें।*

*🌷कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 मई का दिन
*🌷 आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। कुंभ राशि वालों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छा समाचार मिलेगा और विदेश यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और खर्चों को बहुत आसानी से संभाल भी पाएंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा और कार्यक्षेत्र में अपने काम से शानदार प्रदर्शन करें। कल आपके जीवन में कुछ नया घटित हो सकता है, जो आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनका हर कदम पर सहयोग भी बना रहेगा। छात्रों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा और उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जाएंगे।*
 ▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*🌷~यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है।*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*हमारा उद्देश्य मात्र आपको  केवल जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
*रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेम शर्मा 8387869068*

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad