Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 09-05-2024

 *🌷~ पंचांग ~🌷*

jyotish

*🌷~ वार - गुरुवार ~🌷*
*🌷~दिनांक - 09 मई 2024*
*🌷~विक्रम संवत् - 2081*
*🌷~अयन - उत्तरायण*
*🌷~ऋतु - ग्रीष्म*
*🌷~मास - वैशाख*
*🌷~पक्ष - शुक्ल*
*🌷~ तिथि - प्रतिपदा प्रातः 06:20:31 तक तत्पश्चात द्वितीया प्रातः 04:17:25 मई 10 तक*
*🌷~नक्षत्र - कृतिका प्रातः 11:54:31 तक तत्पश्चात रोहिणी*
*🌷~योग- शोभना दोपहर 14:39:59 मई 09 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
*🌷~राहु काल-हर जगह का अलग है - दोपहर 02:12 से  दोपहर 03:52 तक*
*🌷~सूर्योदय - 05:51:39*
*🌷~सूर्यास्त - 07:12:38*
*🌷~दिशा शूल - दक्षिण दिशा में*
*🌷~ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04: 25 से 05:18 तक*
*🌷~ अभिजीत मुहूर्त -दोपहर 12:05 से दोपहर 12:18 तक*
*🌷~निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:10  मई 10 से रात्रि 12:53 मई 10 तक*
 *🌷~चोघडिया, दिन~🌷*
*शुभ    05:52 - 07:32    शुभ*
*रोग    07:32 - 09:12    अशुभ*
*उद्वेग    09:12 - 10:52    अशुभ*
*चर    10:52 - 12:32    शुभ*
*लाभ    12:32 - 14:12    शुभ*
*अमृत    14:12 - 15:52    शुभ*
*काल    15:52 - 17:32    अशुभ*
*शुभ    17:32 - 19:12    शुभ*
*🌷~चोघडिया, रात्रि~🌷*
*अमृत    19:12 - 20:32    शुभ
*चर    20:32 - 21:52    शुभ*
*रोग    21:52 - 23:11    अशुभ*
*काल    23:11 - 24:31    अशुभ*
*लाभ    24:31 - 25:51    शुभ*
*उद्वेग    25:51 - 27:11    अशुभ*
*शुभ    27:11 - 28:31    शुभ*
*अमृत    28:31 - 29:51    शुभ*
*🌷~विशेष - द्वितीया को बृहति (छोटा बैंगन, कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुरान)

KUNDLI



*🌷~12साल बाद बनने जा रहा है 'गुरु आदित्य राजयोग', इन राशियों का चमकेगा किस्मत का तारा, हर काम में मिलेगी सफलताज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु और सूर्य और की वृषभ राशि में युति से गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे इन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है...*

seema


*🌷~गुरु और सूर्य बनाएंगे गुरु आदित्य राजयोग*
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौ ग्रहों में से गुरु बृहस्पति काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। इसके राशि परिवर्तन करने का असर देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु करीब एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे उन्हें दोबारा एक राशि में आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही इस राशि में किसी  न किसी ग्रह के युति होगी, जिससे कई तरह के राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे ही ग्रहों के राजा सूर्य 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में गुरु और सूर्य की युति से गुरु आदित्य नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग को काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं गुरु आदित्य योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…*

*🌷~वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं 14 मई को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण होगा। ये योग 15 जून को सूर्य के राशि परिवर्तन करने के साथ समाप्त हो जाएगा। ज्योतिष में सूर्य आत्मा, पिता, अहंकार और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व माना जाता है। इसके साथ ही  गुरु बृहस्पति को धन, ज्ञान और खुशी का प्रतिनिधित्व माना जाता है।*
lucky

*🌷~मेष राशि*
*इस राशि में दूसरे भाव में गुरु आदित्य योग बन रहा है। इस भाव को  वाणी, संपत्ति और परिवार के भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इस राशि के जातक अपनी बात को लेकर मुखर होंगे। इससे इन्हें लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मेष राशि के छात्रों के लिए ये समय अनुकूल रहने वाला है। एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही संतान की ओर से खुशियां मिलेगा।*
 नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। वह अपने लक्ष्यों को पाने में प्रयासरत नजर आएंगे। ऐसे में आपको लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।*

*🌷~3 दिन बाद शुक्र के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश, इन राशियों के हर काम होंगे पूरे, तरक्की के साथ आकस्मिक धन लाभ के योग।*
*🌷~सिंह राशि*
*इस राशि के दसवें भाव में गुरु आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को समाज में अच्छा नाम के साथ सम्मान मिलेगा। ये लोग अत्यधिक प्रतिष्ठित हो सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लग्न भाव के स्वामी होने के कारण करियर के क्षेत्र में भी अपार सफलता के साथ तरक्की मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। अपनी रुचि के हिसाब से कोई नए करियर की शुरुआत कर सकते हैं। वाहन या फिर संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में भी वृद्धि और विस्तार के योग बन रहे हैं। आप अपना अच्छा नाम और अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं।
नई नौकरी के साथ होगा धन लाभ*
parihar

*🌷~मीन राशि*
*इस राशि में गुरु आदित्य योग तीसरे भाव में बन रहा ह। ऐसे में इस राशि के जातकों की रुचि किसी अन्य कामों में लगेगी। आप कुछ नया सीखने के लिए किसी यात्रा में जाने की योजना बना सकते हैं। गुरु और सूर्य की कृपा से जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। इस राशि के जातक अपनी प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाएंगे।समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। अपार धन संपदा की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत का फल अब मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता  हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आप लेखन और पत्रिकाओं में भागीदारी का भी अवसर मिल सकता है।*
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*🌷~यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है।*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*हमारा उद्देश्य मात्र आपको  केवल जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
*रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेम शर्मा 8387869068*
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad