Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 07-05-2024

 *🌞~  पंचांग ~🌞*

jyotish


*⛅दिनांक - 07 मई 2024*
*⛅दिन - मंगलवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2081*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - ग्रीष्म*
*⛅मास - वैशाख*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - चतुर्दशी सुबह
11:40:10 तक तत्पश्चात अमावस्या*
*⛅नक्षत्र - अश्विनी दोपहर 03:51:24 तक तत्पश्चात भरणी*
*⛅योग- आयुष्मान रात्रि 08:57:39 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
*⛅राहु काल-हर जगह का अलग है - दोपहर 03:51 से शाम 05:31 तक*
*⛅सूर्योदय - 05:53:01*
*⛅सूर्यास्त - 07:10:35*
*⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:26 से 05:09 तक*
*⛅ अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:05 से दोपहर 12:58 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:10  मई 08 से रात्रि 12:53 मई 08 तक*
*⛅ व्रत पर्व विवरण- दर्श अमावस्या, रवींद्रनाथ टैगोर जयंती*
*⛅विशेष - चतुर्दशी व अमावस्या के दिन स्त्री सहवास, तिल का तेल खाना व लगाना निषिद्ध है | (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*⛅अमावस्या विशेष⛅*
*⛅ जो व्यक्ति अमावस्या को दूसरे का अन्न खाता है उसका महीने भर का किया हुआ पुण्य दूसरे को (अन्नदाता को) मिल जाता है ।*
*(स्कंद पुराण, प्रभास खंड. 207.11.13)*
      *⛅चोघडिया, दिन⛅*
*रोग    05:53 - 07:33    अशुभ*
*उद्वेग    07:33 - 09:12    अशुभ*
*चर    09:12 - 10:52    शुभ*
*लाभ    10:52 - 12:32    शुभ*
*अमृत    12:32 - 14:12    शुभ*
*काल    14:12 - 15:51    अशुभ*
*शुभ    15:51 - 17:31    शुभ*
*रोग    17:31 - 19:11    अशुभ*
      *⛅चोघडिया, रात⛅*
*काल    19:11 - 20:31    अशुभ*
*लाभ    20:31 - 21:51    शुभ*
*उद्वेग    21:51 - 23:11    अशुभ*
*शुभ    23:11 - 24:31 शुभ*
*अमृत    24:31 - 25:52 शुभ*
*चर    25:52 - 27:12    शुभ*
*रोग    27:12 - 28:32    अशुभ*
*काल    28:32 - 29:52    अशुभ*
seema


 
*⛅देव गुरु बृहस्पति का गोचर से, कुछ राशियों का होगा भाग्योदय, धन-तरक्की के साथ विदेश यात्रा का योग देवताओं के गुरु बृहस्पति शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। गुरु का वृषभ राशि में गोचर से देवताओं के गुरु बृहस्पति 1 मई यानी  दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। गुरु बृहस्पति को सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। इसे विस्तार, ज्ञान, प्रगति का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के स्वास्थ्य परिवार, संतान, प्रेम, तरक्की आदि चीजों पर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं अगले साल यानी मई 2025 तक किन राशियों के ऊपर मेहरबान रहेंगे गुरु बृहस्पति…*

 *⛅वृषभ राशि*
*इस राशि के लग्न भाव में गुरु बृहस्पति गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। इससे हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ होगा। गुरु के गोचर से पेशेवर और निजी जीवन पर काफी प्रभाव देखने को मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में अनेकों अवसरों के साथ-साथ तरक्की भी मिल सकती है। इस दौरान उत्पन्न होने वाली अड़चनों को आप अपनी बौद्धिक क्षमता और आत्म विश्वास से हल कर लेंगे। आपके अंदर निर्णय लेने की क्षमता पर बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में भी समृद्धि होने वाली है, क्योंकि पैसों के प्रबंधन में कुछ अच्छा कर सकते हैं। धन से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं। इससे आने वाले समय में आपको लाभ मिल सकता है। अच्छे खानपान और जीवनशैली से आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं।*

 *⛅मिथुन राशि*
*इस राशि में गुरु बृहस्पति सातवें और दसवें भाव के स्वामी है और वह बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा और विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही गुरु के प्रभाव से बुद्धि तेज होगी, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में आप अच्छा कर पाएंगे। जो जातक रिसर्च की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें भी लाभ मिलने वाला है। बारहवें भाव में बैठकर गुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके छठे भाव में पड़ रही है। ऐसे में करियर में थोड़ी सी समस्याएं और चुनौतियां आ सकती है। ऐसे में आप अपने धैर्य और बुद्धि से बाहर निकल जाएंगे। इसके साथ ही वरिष्ठों की नजरों में आपका सम्मान बढ़ेगा।*

*⛅कर्क राशि*
*गुरु बृहस्पति इस राशि के छठे और नौवें भाव के स्वामी है और यह ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं।  ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र की बात करें, तो वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। इस अवधि में आपको तरक्की के साथ-साथ पदोन्नति मिल सकती है। बिजनेस में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको खूब लाभ मिल सकता है। निवेश और सट्टेबाजी में धन निवेश करने से पहले जांच पड़ताल कर लें, जिससे आपको हानि का सामना न करना पड़े।*
*⛅ वृश्चिक राशि*
*गुरु दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी है और सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। पांचवे भाव को संतान, रोमांस और प्रेम के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही दूसरे भाव को धन, वाणी के साथ फैमिली के लिए माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। अगर आप अपने बिजनेस का विस्तार करना चाहते हैं, तो इसमें आपको सफलता हासिल हो सकती है। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार से आपको लाभ मिल सकता है। जीवन में चली आ रही समस्याएं अब दर हो सकती है। इसके साथ ही बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति के मामले में भी गुरु बृहस्पति का गोचर काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही निवेश किए गए धन में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। पार्टनर के साथ आपसी समझ और तालमेल में वृद्धि होगी। इसके साथ ही लव मैरिज की संभावनाएं बन रही है।*

 *⛅कुंभ राशि*
*गुरु का वृषभ राशि में जाना कुंभ राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों का जीवन सुख-सुविधाओं से बीतेगा। अपनी मेहनत और लगन से यह तरक्की पा सकते हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो थोड़ा सोच-समझकर पैसे खर्च करें। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आ सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीताएंगे। रिश्ते में चली आ रही गलतफहमी या खटास अब समाप्त हो सकती है।*  
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*🌷~यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है।*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*हमारा उद्देश्य मात्र आपको  केवल जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
*रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेम शर्मा 8387869068*
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad