Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 23-04-2024

 *🌷~पंचांग~🌷*
  *🌷 विक्रमसंवत्~2081🌷*

jyotish


*🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱*
*🌷23अप्रैल2024मंगलवार🌷
*
*🌷~मास~ चैत्र शुक्ल पक्ष*
*🌷~रितु~ बसंत*
*🌷~आयन~    उत्तरायण*
*🌷~संवत्सर~    क्रोधी (उत्तर)    कालयुक्त*
*🌷~गुजराती संवत    2080*
*🌷~शक संवत    1946*
*🌷~कलि संवत    5125*
*🌷~सौर प्रविष्टे    2, वैशाख    *
*🌷~नागौर(राजस्थान), भारत*
*🌷~ शुक्ल पक्ष, चैत्र*
*🌷~तिथि~चैत्र शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा  05:17:58 pm तक तत्पश्चात पूर्णिमा *
*🌷~नक्षत्र    चित्रा 10:31:05    स्वाति*
*🌷~विष्टि भद्र    16:24:34*
*🌷~करण    बव    29:17:58*
*🌷~चन्द्र राशि     कन्या     till 09:17:37*
*🌷~ चन्द्र राशि       तुला    from 09:17:37*
*🌷~सूर्य राशि       मेष*

*🌷~सूर्योदय    06:04:17*    
*🌷~सूर्यास्त    07:02:46*
*🌷~राहू काल    07:42 - 07:19अशुभ*
*🌷~राहु वास    पश्चिम*
*🌷~ दिशा शूल~    उत्तर*
*🌷~ब्रह्म मुहूर्त    04:35AM से 05:19AM*
*🌷~अभिजित मुहूर्त    12:08Pm एम से 01:00 pm*
*🌷~निशिता मुहूर्त    12:11AM, अप्रैल 21 से 12:55 AM, अप्रैल 22*
*🌷~गोधूलि मुहूर्त    07:03Pm से 07:25pm*
*🌷~चोघडिया, दिन~🌷*
*रोग    06:04 - 07:42    अशुभ*
*उद्वेग    07:42 - 09:19    अशुभ*
*चर    09:19 - 10:56    शुभ*
*लाभ    10:56 - 12:34    शुभ*
*अमृत    12:34 - 14:11    शुभ*
*काल    14:11 - 15:48    अशुभ*
*शुभ    15:48 - 17:25    शुभ*
*रोग    17:25 - 19:03    अशुभ*
  *🌷~चोघडिया, रात~🌷*
*काल    19:03 - 20:25    अशुभ*
*लाभ    20:25 - 21:48    शुभ*
*उद्वेग    21:48 - 23:11    अशुभ*
*शुभ    23:11 - 24:33     शुभ*
*अमृत    24:33  - 25:56     शुभ*
*चर    25:56 - 27:18    शुभ*
*रोग    27:18 - 28:41    अशुभ*
*काल    28:41 - 30:03    अशुभ*
kundli



 *🌷 पूर्णिमा व हनुमान जन्मोत्सव का महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त 🌷*

 *🌷23 अप्रैल को पूर्णिमा तिथि का व्रत रखा जाएगा इस दिन अगर चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करते हैं. इसके साथ कुछ उपाय करते हैं. तो आपके जीवन में सभी प्रकार के कष्ट समाप्त हो जाएगा और कर्ज मुक्त हो जाएंगे।*

 *🌷हनुमान जन्मोत्सव पर आज,
बालाजी हर संकट करेंगे दूर
हिन्दू धर्म में हर साल की तरह इस बार भी चैत्र माह के शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती बड़े ही जश्न के साथ मनाई जाएगी, क्योंकि इसी दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था. ऐसी मान्यता है कि बजरंगबली आज भी धरती पर सशरीर मौजूद हैं. वह आज भी सभी के संकटों का निवारण करते हैं इसलिए उन्हें संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है.*

 *🌷हनुमान का जयंती शुभ मुहूर्त*

 *🌷पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 25 मिनट से शुरू होगी और 24 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी. इसलिए इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी. हनुमान जी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 23 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 23 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 35 मिनट से 05 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. हनुमान जयंती के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:07  मिनट से दोपहर 01 बजकर 00 मिनट तक रहेगा.*
seema



 *🌷बजरंगबली की पूजा में शामिल करें ये चीजें*

 *🌷ऐसी मान्यता है कि हनुमान जयंती की पूजा में कुछ जरूरी चीजों का शामिल करना बहुत करना बहुत ही आवश्यक होता है. इससे हनुमान जयंती के पुण्यफल से साधक के अटके काम पूरे होने लगते हैं. बजरंगी के भक्त हर समय उनकी कृपा बनी रहती है, जिससे उसे किसी भी प्रकार की बुरी बलाओं से मुक्ति मिलती है.
हनुमान जी की पूजा में लाग या नारंगी रंग अवश्य शामिल करें, क्योंकि हनुमान जी को ये रंग बहुत प्रिय है. ऐसे में हनुमान जी को उनकी पूजा में लाल रंग के पुष्प, लाल रंग के फल, लाल या नारंगी रंग के वस्त्र और सिंदूर अवश्य शामिल करें.*
 *🌷हनुमान जयंती की पूजा का पुण्यफल पाने के लिए शुद्ध घी का दीया ही जलाना शुभ माना जाता है. यदि आप हनुमान जी के दीये में कलावे से बनी लाल रंग की बाती लगाते हैं तो उसकी शुभता और अधिक बढ़ जाती है.*
 *🌷हिंदू धर्म में किसी भी देवी-देवता की पूजा भोग के बिना अधूरी मानी जाती है. ऐसे में हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की पूजा में उनका प्रिय भोग यानि बूंदी, मोतीचूर का लड्डू, चूरमा, गुड़-चना आदि शामिल करें.*

 *🌷हनुमान जी की पूजा में तुलसी दल का विशेष रूप से महत्व होता है. ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी का भोग तब तक अधूरा माना जाता है, जब तक कि आप उसमें तुलसी दल साथ न चढ़ाएं. ऐसे में आप हनुमत कृपा पाने के लिए उन्हें तुलसी के पत्तों से बनी माला विशेष रूप से चढ़ा सकते हैं.*
 *🌷हनुमान जयंती की पूजा करने वाले साधक को तामसिक चीजों का प्रयोग नहीं करें और उसे पूरे दिन ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए इस व्रत को पूरा करना चाहिए. हनुमान जी की पूजा करते समय अपना ध्यान इधर-उधर की चीजों में नहीं भटकाएं. इसके लिए पूजा करने से पहले सभी पूजन सामग्री अपने पास में रख लें. जरूरत पड़ने पर पूजा में सभी चीजों के उपयोग किया जा सके.*

 *🌷कलयुग में राम भक्त हनुमान जी की साधना सभी सुखों को दिलाने और मनोकामनाओं को पूरा करने वाली मानी गई है. हर युग में पृथ्वी पर मौजूद रहने वाले हनुमान जी की साधना के पुण्य फल से व्यक्ति के जीवन से जुड़ा बड़ा से बड़ा कष्ट पलक झपकते ही दूर हो जाते हैं. इसके अलावा आपको जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.*
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*🌷~यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है।*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*हमारा उद्देश्य मात्र आपको  जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
*रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेम शर्मा 8387869068*
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯
lucky

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad