Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 13-04-2024

 *♦️~पंचांग~♦️*
  *♦️ विक्रमसंवत्~2081♦️*

jyotish


*🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱*
*♦️12अप्रैल 2024शुक्रवार♦️*
*🔱॥ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः॥🔱*
*♦️मास~ चैत्र शुक्ल पक्ष*
*♦️रितु~ बसंत*
*♦️आयन~    उत्तरायण*
*♦️संवत्सर~    क्रोधी*
*♦️संवत्सर~(उत्तर)    कालयुक्त*
*♦️तिथि~पंचमी  रात्रि 012.03:33 तक,तत्पश्चात षष्ठी*
*♦️ नक्षत्र~    मृगशीर्षा     24:49:54 पश्चात~ आद्रा नक्षत्र *
*♦️ योग~    शोभन    24:32:33 पश्चात~ अतिगंड*
*♦️ करण~    बालव~    12:03:33
पश्चात तैतुल*
*♦️ चन्द्र राशि~     चन्द्र राशि            वृषभ     till 12:43:10*
*चन्द्र राशि~     मिथुन    from*
*♦️ सूर्य राशि~    मीन    till 21:03:14*
*♦️ सूर्य राशि~    मेष     from 21:03:14*
*♦️राहू काल    09:25 - 11:00 अशुभ*
*♦️सूर्योदय सुबह:    06:13:57*
*♦️सूर्यास्त सांय:    06:57:26*
*♦️दिशा शूल - पूर्व दिशा में*
*♦️ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:43 से 05:28 तक*
*♦️ निशिता मुहूर्त- रात्रि 12.13 अप्रैल 09 से रात्रि 12.58 अप्रैल 09 तक*
*♦️व्रत पर्व विवरण-  13 अप्रैल यह दिन सिखों के दसवें गुरु खालसा के जन्म का प्रतीक है। इसे सिखों, बौद्धों और हिंदुओं द्वारा फसल उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है*

    *♦️चोघडिया, दिन♦️*
*काल    06:14 - 07:49    अशुभ*
*शुभ    07:49 - 09:25    शुभ*
*रोग    09:25 - 11:00    अशुभ*
*उद्वेग    11:00 - 12:36    अशुभ*
*चर    12:36 - 14:11    शुभ*
*लाभ    14:11 - 15:47    शुभ*
*अमृत    15:47 - 17:22    शुभ*
*काल    17:22 - 18:57    अशुभ*
  *♦️चोघडिया, रात♦️*
*लाभ    18:57 - 20:22    शुभ*
*उद्वेग    20:22 - 21:46    अशुभ*
*शुभ    21:46 - 23:11    शुभ*
*अमृत    23:11 - 24:35    शुभ*
*चर    24:35 - 25:59    शुभ*
*रोग    25:59 - 27:24    अशुभ*
*काल    27:24 - 28:49    अशुभ*
*लाभ    28:49 - 30:13    शुभ*
kundli



*♦♦नवरात्रि का पंचम दिवस: पढ़ें मां स्कंदमाता की पूजन विधि, श्लोक, मंत्र एवं भोग♦♦*

*♦️नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. स्कंदमाता का स्वरूप मन मोह लेने वाला है. मां की गोद में स्कंद बाल रूप में विराजित हैं. मां की चार भुजाएं हैं. दो हाथों में कमल लिए हैं. एक हाथ से स्कंद को पकड़े हुए हैं और चौथा हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में है।*
*♦️स्कंदमाता को प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है. शिव और शक्ति के मिलन से स्कंद का जन्म होता है, इसलिए मां के पांचवें रूप का नाम स्कंदमाता पड़ा है. भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण देवी के इस पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा के लिए सुबह स्नान के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें. पूजा के लिए हाथ में लाल पुष्प लेकर देवी स्कंदमाता का आह्वान करें. देवी को अक्षत, धूप, गंध, फूल, बताशा, पान, सुपारी, लौंग चढ़ाएं. माता की आरती कर, शंख बजाएं और मंत्रों का जाप करें।*
seema



*♦️मां स्कंदमाता का मंत्र*
*♦️मां स्कंदमाता का वाहन सिंह है। इस मंत्र के उच्चारण के साथ मां की आराधना की जाती है।*
 
*♦️।।सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥*
*♦️।।ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः॥

*♦️मां स्कंदमाता का स्वरूप
स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान हैं, इसी कारण उन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। मां स्कंदमाता को पार्वती एवं उमा नाम से भी जाना जाता है। मां की उपासना से संतान की प्राप्ति होती
संतान प्राप्ति हेतु जपें स्कन्द माता का मंत्र*
 
*♦️पंचमी तिथि की अधिष्ठात्री देवी स्कन्द माता हैं। जिन व्यक्तियों को संतानाभाव हो, वे माता की पूजन-अर्चन तथा मंत्र जप कर लाभ उठा सकते हैं। मंत्र अत्यंत सरल है - 'ॐ स्कन्दमात्रै नम:।।'
निश्चित लाभ होगा।*
 
*♦️इसके अतिरिक्त इस मंत्र से भी मां की आराधना की जाती है:
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।*
ram


 
*♦️स्कंद माता की उपासना से बालरूप स्कंद भगवान की उपासना स्वयं हो जाती है। मां स्कंद माता की उपासना से उपासक की समस्त इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं।*

*♦️मालव्य राजयोग से धन संपत्ति और करियर में  वृद्धि होगी दूसरे सप्ताह में कुछ राशियों के लोग, बढ़ेगा मान सम्मान व सौभाग्य*
*♦️अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मालव्य राजयोग बहुत ही प्रभावशाली रहने वाला है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान रहेंगे जिससे मालव्य राजयोग रहेगा।*  *इस योग के प्रभाव से वृषभ सिंह समेत  इन राशि के जातकों की किस्मत का सितारे बुलंद होने वाला है। उन्हें संपत्ति लाभ के साथ पारिवारिक मामलों में और करियर में सफलता मिलने वाली है।*  
*अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुक्र के अपनी उच्च राशि मीन में रहने से मालव्य राजयोग रहने वाला है।* *इस योग के प्रभाव से इस सप्ताह वृषभ समेत इन राशि के जातकों को संपत्ति, करियर में लाभ और पारिवारिक मामलों में ढेर सारी खुशियां मिलने वाली है। यह सप्ताह वृषभ, सिंह समेत 5 राशि के लोगों को मान सम्मान और सफलता दिलाएगा।*
*इस सप्ताह मालव्य राजयोग से धन संपत्ति और करियर में सफलता पाएंगे इन  राशियों के लोग, बढ़ेगा सौभाग्य*
ramji



*♦️वृषभ राशि : इस राशि है वालों के लिए सप्ताह में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा शुरुआत बेहद शानदार रहने वाली है। सोचे हुए आपके सभी कार्य समय से पूरे होंगे। जिससे आपमें गजब का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। घर और बाहर दोनों जगह आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आप जो भी काम करेंगे उसमें लोग आपको लोगों से खूब सराहना मिलेगी। साथ ही आज आपको अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आपको सलाह है कि फिलहाल, किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। सप्ताह के दूसरे भाग में आपको सफलता मिलेगी। जिससे आपके अंदर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा। इस दौरान किसी से दुर्व्यवहार न करें। इस राशि के जो लोग किसी के साथ रिलेशन में हैं।*
*♦️सिंह राशि : इस राशि के लोगों को इस सप्ताह ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे आपके घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहने वाला है। इस राशि के जो लोग भूमि संपत्ति खरीदना या बेचना चाहते हैं उनके लिए यह सप्ताह काफी लाभकारी साबित होने वाला है। इस सप्ताह के अंत तक हो सकता है कि इस संदर्भ में आपकी कोई डील फाइनल भी हो जाए। जो लोग विदेश में करियर और व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें इसमें कोई मनचाही सफलता मिल जाएगी। इस राशि के जो लोग पिछले काफी समय से व्यापार को बढ़ाने का सोच विचार कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। हालांकि, इस सप्ताह आपका अपने घर के इंटीरियर पर धन खर्च हो सकता है।*

*♦️तुला राशि : इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली रहने वाला है। आपके पिछले काफी समय से जो कार्य रुके हुए थे वह इस सप्ताह पूरे होते नजर आएंगे। साथ ही इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जो लोग लंबे समय से अपने कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के बारे में सोच रहे हैं उनकी इच्छा इस सप्ताह पूरी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए इस सप्ताह आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। इस सप्ताह के दूसरे भाग में करियर और व्यवसाय के सिलसिले में आप जो भी यात्राएं करेंगे वह आपके लिए शुभ और लाभकारी साबित होने वाली है। इस दौरान आप अचानक ही किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने के लिए जा सकते हैं। आपको अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।*

*♦️धनु राशि : इस राशि के लोगों को इस सप्ताह पिछले सप्ताह की तुलना में बेहद शुभ रहेगा यानि अधिक शुभ रहने वाला है। यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको जीवन के हर पहलू में लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों आपके प्रति पूरी तरह मेहरबान रहेंगे। जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं उन्हें इस सप्ताह मनचाहे अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की महिलाएं अपना अधिकांश समय इस दौरान धार्मिक कार्यों में लगाने नाली हैं। इस राशि के जो लोग विदेश से संबंधित काम करते हैं उन्हें इस सप्ताह के दूसरे भाग में विशेष लाभ मिल सकता है। हालांकि, इस सप्ताह आपको लव लाइफ के मामले में थोड़ा संभलकर रहें।*

*♦️मीन राशि : इस राशि के लोगों को इस सप्ताह घर परिवार के मामले में खुशियां मिलने वाली है। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी प्रिय सदस्य की उपलब्धि से खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के जो लोग विदेश में करियर या बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं उनके रास्ते की सभी परेशानियां दूर होंगी। यदि परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका विवाद चल रहा है तो उसमें आपको किसी बुजुर्ग से मदद मिल सकती है। सप्ताह में आप अपनी बुद्धिमत्ता और मेहनत के दम पर बाजार में अपनी प्रतिष्ठा बनाने में सफल रहेंगे। आपकी अपने किसी प्रिय जन से काफी लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि कोई इस राशि के व्यक्ति लव रिलेशन में हैं उन्हें अपने परिवार से अपने रिश्ते के लिए मंजूरी मिल सकती है।*
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*♦️यह पंचांग नागौर (राजस्थान) सूर्योदय के अनुसार है।*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्यौहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*हमारा उद्देश्य मात्र आपको  जानकारी देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
*रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेम शर्मा 8387869068*
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad