Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 07-04-2024

 📗📒 📖पंचांग 📕📗📒
*राम🚩राम🚩राम🚩राम🚩*
*🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️*

jyotish

🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱
*♦️~ रविवार चैत्र त्रयोदशी का 7 अप्रैल 2024 पंचांग ~♦️*
*♦️दिनांक - 7 अप्रैल 2024*
*♦️दिन - रविवार*
*♦️विक्रम संवत् - 2080*
*♦️अयन - उत्तरायण*
*♦️ऋतु - वसंत*
*♦️मास - चैत्र*
*♦️पक्ष - कृष्ण*
*♦️तिथि - त्रयोदशी प्रातः 06:53:22 तक तत्पश्चात चतुर्दशी 03.21 अप्रैल 08 तक*
*♦️नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद दोपहर 12:57:26 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*
*♦️योग  ब्रह्म रात्रि 10:15:42 तक तत्पश्चात इंद्र*
*♦️राहु काल-हर जगह का अलग है - शाम 06:20:12 से 06:54:21 तक*
*♦️सूर्योदय - 05:45*
*♦️सूर्यास्त - 06:25*
*♦️दिशा शूल - पश्चिम दिशा में*
*♦️ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:48 से 05:53 तक*
*♦️ अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:12 से दोपहर 01:02 तक*
*♦️निशिता मुहूर्त- रात्रि 00.14अप्रैल 08 से रात्रि 12.59 अप्रैल 08 तक*
*♦️व्रत पर्व विवरण- मासिक शिवरात्रि, सर्वार्थ सिद्धियोग*
   *♦️ चोघडिया, दिन♦️*
*उद्वेग    06:20 - 07:54    अशुभ*
*चर    07:54 - 09:29    शुभ*
*लाभ    09:29 - 11:03    शुभ*
*अमृत    11:03 - 12:37    शुभ*
*काल    12:37 - 14:12    अशुभ*
*शुभ    14:12 - 15:46    शुभ*
*रोग    15:46 - 17:20    अशुभ*
*उद्वेग    17:20 - 18:54    अशुभ*
    *♦️चोघडिया, रात♦️*      
*शुभ    18:54 - 20:20    शुभ*
*अमृत    20:20 - 21:46    शुभ*
चर    21:46 - 23:11    शुभ*
*रोग    23:11 - 24:37    अशुभ*
*काल    24:37 - 26:02    अशुभ*
*लाभ    26:02 - 27:28    शुभ*
*उद्वेग    27:28 - 28:54    अशुभ*
*शुभ    28:54 - 30:19    शुभ*


*♦️वैदिक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 7 अप्रैल २०२४ के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, ब्रह्म योग समेत कई फायदेमंद बनने वाले हैं, जिससे कल का दिन वृष, मिथुन, सिंह समेत अन्य राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। साथ ही रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित है और कल मासिक शिवरात्रि भी है, इस तरह कल सूर्यदेव के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आइए जानते हैं कल यानी रविवार का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*
*♦️7अप्रैल२४ दिन रविवार को चंद्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही कल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। मासिक शिवरात्रि के दिन ब्रह्म योग, मालव्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन बन रहे शुभ योग का फायदा 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को नए संपर्कों से अच्छा लाभ मिलेगा और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। राशियों के साथ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और ऐश्वर्य और यश में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कल यानी 7 अप्रैल का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।*
kundli



*♦️मालव्य योग का शुभ संयोग, तुला समेत इन 5 राशियों के धन व ऐश्वर्य में होगी वृद्धि*
*♦️वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 7 अप्रैल का दिन*
*♦️इस राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। वृषभ राशि वाले कल लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे और रविवार की छुट्टी का पूरा आनंद लेंगे। व्यापारियों को कल अच्छा लाभ होने के शुभ योग बन रहे हैं और व्यवसाय करने के नए अवसर भी आपको मिलेंगे। अगर आप कोई संपत्ति या लग्जरी आइटम खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कल का दिन आपके अनुकूल रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनको कल हमसफर मिल सकता है, जिससे काफी खुश नजर आएंगे। अगर आप किसी काम को लेकर लंबे समय से चिंतित थे तो वह चिंता कल दूर हो जाएगी और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनकी मदद से आपके कई कार्य पूरे होंगे।*
*♦️वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : शत्रुओं और बाधाओं से मुक्ति के लिए रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीपक जला दें।*
*♦️मिथुन राशि*
*इस राशि वालों के लिए कल यानी 7 अप्रैल का दिन फायदेमंद रहने वाला है। मिथुन राशि वाले कल पूरे मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और घर के सदस्यों के लिए कुछ गिफ्ट भी ला सकते हैं, जिससे सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के साथ संबंधों में यदि कुछ समस्याएं चल रही थीं तो वे कल दूर हो जाएगी और घनिष्ठता भी बढ़ेगी। अगर आप कोई नया वाहन या संपत्ति खरीदने की सोच रहे थे तो कल आपकी यह इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। आपके धन में वृद्धि होने से कल आप परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा आसानी से पूरा कर पाएंगे। व्यापारी कल अन्य बिजनस में निवेश कर सकते हैं, जिससे अच्छा मुनाफा होगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना भी बनाएंगे।*
*♦️मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : बरगद के वृक्ष की जड़ में दूध अर्पित करें और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएं।*

*♦️सिंह राशि*
*इस राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। सिंह राशि वाले कल जीवन में प्रसन्नता बनाए रखने में कामयाब होंगे और कुछ समय आप अपने माता-पिता की सेवा में बिताएंगे। रविवार की छुट्टी की वजह से पूरा परिवार एक साथ रहेगा और सभी मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और सुख सुविधाएं भी बढ़ेंगी। किसी की सलाह मानकर आपको अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी के साथ-साथ कोई काम करने की योजना बना रहे थे तो उनकी यह इच्छा भी कल पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनके साथ किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका दिमाग भी रिलैक्स रहेगा।*
*♦️सिंह राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्पित कर दें।*
*♦️तुला राशि*
*इस राशि वालों के लिए 7अप्रैल २४का दिन विशेष फलदायी रहने वाला है। तुला राशि वाले कल कोई नया कार्य करने के लिए उत्साहित रहेंगे और आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, वहां कामयाबी के योग बनेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आध्यात्मिक मामलों के संबंध में आपकी रुचि बढ़ेगी और उसके साथ ही जीवन में बहुत सारी सफलताएं भी आने वाली हैं। अगर आप करियर को लेकर किसी समस्या से जूझ रहे थे, तो वह कल सुलझ जाएगी। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कल सूर्यदेव की कृपा से आपके सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी बनेंगे।*
*♦️तुला राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

*♦️कुंभ राशि*
*♦️इस राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। कुंभ राशि वालों को कल धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और अटके धन की प्राप्त भी हो सकती है। कल नई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी होती नजर आ रही है और आप भाईचारे की भावना पर पूरा जोर देंगे। परिवार के सदस्यों के बीच पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और सभी एक-दूसरे के साथ मौज-मस्ती करते नजर आएंगे, जिससे आपसी संबंध मजबूत होंगे। कल आपका कोई जरूरी काम पूरा होने से खुश रहेंगे और परिवार में किसी छोटी सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातक कल वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से काम कर सकते हैं और व्यापारी पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। दोस्तों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे।*
*♦️कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : सूर्यदेव को जल दें और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही नमक रहित भोजन करना लाभकारी रहेगा।*
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*♦️यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के सेअनुसार है।*
*♦️आप अपने शहर के लिए सुर्योदय के अनुसार घटत बढ़त करे*
 *अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। हमारा उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*यह पंचांग निशुल्क नगर की जनता जनार्दन के सेवा में अलग अलग जगह से लेकर तैयार एवं नागौर के समय अनुसार है।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।*ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
*🌞*दिनेश "प्रेम" शर्मा रमल ज्योतिष आचार्य*🌞*
*संपर्क सूत्र:- मोबाइल.* *8387869068*
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad