Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 04-04-2024

     📗📒 📖पंचांग 📕📗📒

    *राम🚩राम🚩राम🚩राम🚩*
  *🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️*

jyotish

    🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱*
*♦️~  गुरुवार फाल्गुन कृष्ण पक्ष दशमी का  4अप्रैल 2024 पंचांग ~  ♦️*
  *♦️दिनांक - 4 अप्रैल 2024*
  *♦️दिन - गुरुवार*
  *♦️विक्रम संवत् - 2080*
  *♦️अयन - उत्तरायण*
  *♦️ऋतु - वसंत*
  *♦️मास - चैत्र*
  *♦️पक्ष - कृष्ण*
  *♦️तिथि - दशमी शाम 04:13:21 तक तत्पश्चात एकादशी*
  *♦️नक्षत्र - श्रवण रात्रि 08:10 तक तत्पश्चात घनिष्ठा*
  *♦️योग - सिद्ध दोपहर 01:14:03 तक तत्पश्चात साध्य*
  *♦️राहु काल-हर जगह का अलग है - दोपहर 02:14 से दोपहर 03:47 तक*
  *♦️सूर्योदय - 06:23:25*
  *♦️सूर्यास्त - 06:52:49*
  *♦️दिशा शूल - दक्षिण दिशा में*
  *♦️ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:50 से 05:36 तक*
  *♦️ निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:15 अप्रैल 05 से रात्रि 01.00 अप्रैल 05 तक*
     *♦️चोघडिया, दिन♦️*
*शुभ    06:23 - 07:57    शुभ*
*रोग    07:57 - 09:31    अशुभ*
*उद्वेग    09:31 - 11:04    अशुभ*
*चर    11:04 - 12:38    शुभ*
*लाभ    12:38 - 14:12    शुभ*
*अमृत    14:12 - 15:45    शुभ*
*काल    15:45 - 17:19    अशुभ*
*शुभ    17:19 - 18:53    शुभ*
     *♦️चोघडिया, रात♦️*
*अमृत    18:53 - 20:19    शुभ*
*चर    20:19 - 21:45    शुभ*
*रोग    21:45 - 23:11    अशुभ*
*काल    23:11 - 24:38 अशुभ*
*लाभ    24:38 - 26:04 शुभ*
*उद्वेग    26:04 - 27:30    अशुभ*
*शुभ    27:30 - 28:56    शुभ*
*अमृत    28:56 - 30:22    शुभ*
kundli



*♦️जय श्री महाकाल साल का पहला बड़ा राशि परिवर्तन 30 अप्रैल 24 को होने जा रहा है। देवगुरु बृहस्पति जो वर्तमान में मेष राशि में गोचर वश स्थित हैं अपना राशि परिवर्तन करके एक साल के लिए वृष राशि में चले जाएंगे। बृहस्पति सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह हैं। इनका राशि परिवर्तन व्यक्ति को सर्वाधिक प्रभावित करता है। प्रस्तुत है सभी 12 राशियों के लिए बृहस्पति का यह राशि परिवर्तन कैसा रहेगा इसकी विस्तृत विवेचना। आज बात वृष राशि की करेंगे।*

*♦️वृष राशि:-- देवगुरु बृहस्पति वृष राशि में अष्टम आयु,मृत्यु स्थान तथा एकादश आय,लाभ स्थान के स्वामी बनते हैं। बृहस्पति आपकी राशि में ही स्थित होने वाले हैं जो शुक्र की राशि है। बृहस्पति का यह राशि परिवर्तन वृष राशि वालों के लिए कई सारे शुभ परिणाम लेकर आ रहा है।*

*♦️ धन की स्थिति अच्छी होगी। आमदनी या कमाई बढ़ जाएगी। बड़े भाई बहनों से आपके संबंध मधुर हो जाएंगे तथा बड़े भाई बहनों की सहायता से भी आप धन कमा सकेंगे। जो मित्र मंडली आपने स्वयं तैयार की है यदि उसमें कोई बड़े भाई के जैसा व्यक्ति है तो वह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपके मित्र मंडली के सहयोग से आप बहुत पैसा कमाएंगे और आपकी हर इच्छा पूरी होगी। इन दिनों पूरे वर्ष 2024 आप अपने शरीर अपने स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा ध्यान देंगे। आपके कमाए हुए पैसों का कुछ हिस्सा केवल और केवल आपके शरीर पर खर्च होगा। यह खर्च आपकी पर्सनालिटी अर्थात व्यक्तित्व को उभारने के लिए भी हो सकता है और आपके शरीर को निरोग रखने के लिए भी हो सकता है।*
*♦️ बृहस्पति आपके लिए अष्टम स्थान के स्वामी भी बनते हैं जो लंबी चलने वाली बीमारियां देता है तो पूरे वर्ष 2024 आपको डायबिटीज मोटापा, फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, किडनी की समस्या पेनक्रियाज की समस्या इत्यादि हो सकती है जिसके इलाज में आपका बहुत पैसा खर्च भी होगा और आप परेशान भी रहेंगे। ज्योतिष तंत्र-मंत्र गुप्त विद्याओं में आपकी रुचि बढ़ जाएगी। यदि आप कोई पी.एच.डी. या रिसर्च कर रहे हैं तो उसके सफल होने की भी संभावना है। ससुराल पक्ष से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।*

*♦️ बृहस्पति की पंचम दृष्टि आपके पंचम भाव शिक्षा संतान,प्रेम के स्थान पर जा रही है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। वृष राशि के विद्यार्थियों की शिक्षा पूरी हो जाएगी। उनको एजुकेशनल डिग्री मिल जाएगी। पढ़ाई में मन लगेगा। यदि उन्होंने कोई परीक्षा दी है तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। वृष राशि के व्यक्तियों के अपने संतान के साथ संबंध मधुर हो जाएंगे। उनकी संतान का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए भी समय अच्छा है। आपसी संबंध मधुर होंगे। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो नया प्रेम संबंध भी प्रारंभ हो सकता है।*

 *♦️बृहस्पति की सप्तम दृष्टि आपकी कुंडली के सप्तम भाव पति पत्नी, व्यापार, विवाह के स्थान पर जा रही है। वृष राशि के लोगों के अपने जीवनसाथी के साथ संबंध अत्यंत मधुर हो जाएंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। यदि आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार करते हैं तो व्यापार अच्छा चलेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है जो लाभदायक होगी। जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है उनके लिए विवाह के रिश्ते आने लगेंगे। यदि अन्य ग्रह और महादशा समर्थन करती हो तो विवाह भी हो सकता है।*

*♦️ बृहस्पति की नीच नवम दृष्टि आपके नवम् धर्म,भाग्य स्थान पर जा रही है। पिता या पिता जैसे किसी व्यक्ति का साथ सहयोग समर्थन आपको प्राप्त नहीं होगा। आपके पिता का स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। आप धार्मिक होने का दिखावा करेंगे किंतु अंदर से धर्म में आपकी रुचि नहीं रहेगी। आप अपने कर्तव्यों से भी विमुख हो जाएंगे विशेष कर पिता के प्रति जो आपका कर्तव्य है उन कर्तव्यों का पालन आप पूरी तरह से नहीं कर पाएंगे। भाग्य से समय-समय पर आपको कष्ट भी इस अवधि में मिलेगा।*
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*♦️यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के सेअनुसार है।*
*♦️आप अपने शहर के लिए सुर्योदय के अनुसार घटत बढ़त करे*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। हमारा उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*यह पंचांग निशुल्क नगर की जनता जनार्दन के सेवा में अलग अलग जगह से लेकर तैयार एवं नागौर के समय अनुसार है।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।*ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
🔥🌞🚩🔱🚩🔥

 *🌞*दिनेश "प्रेम" शर्मा रमल ज्योतिष आचार्य*🌞*
*संपर्क सूत्र:- मोबाइल.* *8387869068*

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad