Type Here to Get Search Results !

भृगुवंशीय ब्राह्मण कर्मचारी अधिकारी कल्याणकारी संस्था नागौर जिला कार्यकारिणी का गठन, सर्वसम्मति से महेश भार्गव को बनाया अध्यक्ष

*भृगुवंशीय ब्राह्मण कर्मचारी अधिकारी कल्याणकारी संस्था नागौर जिला कार्यकारिणी का गठन, सर्वसम्मति से महेश भार्गव को बनाया अध्यक्ष*
sansthan

           संगठन मुकेश भार्गव नागौर ने बताया कि भृगुवंशीय ब्राह्मण कर्मचारी अधिकारी कल्याणकारी संस्था राजस्थान रजिस्टर्ड के नागौर जिला कार्यकारिणी का गठन आज दिनांक 07.04.24 को किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से महेश कुमार भार्गव को अध्यक्ष, घनश्याम भार्गव को महामंत्री, नागर चंद भार्गव को कोषाध्यक्ष एवं श्रीमती सरला भार्गव को महिला प्रतिनिधि मनोनित किया गया।
            कार्यक्रम का शुभारम्म भृगु वंदना के साथ भगवान भृगु ऋषि महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंचासिन अतिथि संरक्षक राधेश्याम शर्मा, संरक्षक श्यामलाल जोशी, अतिथि अध्यक्ष नटवर भार्गव , प्रवीण जोशी महामंत्री, अशोक जोशी उपाध्यक्ष, सलाहकार गोविंद भार्गव, दुलीचंद भार्गव, प्रेमचंद जोशी, मुकेश भार्गव, नरेंद्र भार्गव का माल्यार्पण एवं दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया गया।

bhargav


        राधेश्याम शर्मा संरक्षक ने अपने उद्बोधन पर संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। समाज को प्रत्येक जिले की कार्यकारिणी बनाकर संस्था को मजबूती प्रदान करे। ऐसे  क्षेत्र में जहा संगठन कमजोर हैं विशेष ध्यान दिया जावे।
               नटवर भार्गव अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में संस्था के अब तक किए कार्य पर प्रकाश डाला। संस्था की भविष्य में की जाने वाली कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नागौर जिले के बाद अन्य जिलों में शीघ्र कार्यकारिणी बनाकर संगठन को मजबूत करना। सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करना। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना। ताकि समाज में ज्यादा बच्चे IAS, IPS RAS बने। जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग, केरियर गाइड लाइन खोलना। संस्था द्वारा जन कल्याणकारी कार्य जैसे रक्तदान, अंगदान, चिकित्सा शिविर , प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करवाने पर जोर दिया।
            संरक्षक श्याम लाल जोशी ने संगठन मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने पर जोर देने को कहा।
       महामंत्री प्रवीण जोशी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया जिस पर सभी ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। अंत में सभी को धन्यवाद दिया गया।
      मंच संचालन  गोविंद राम भार्गव ने किया।
कार्यक्रम में जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बिलाड़ा, जैतारण, , नावा, आसोप, बगड़ी पाली, नागौर आदि सदस्यों ने भाग लिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad