Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 18-03-2024

 📕📗📒 📖पंचांग 📕📗📒
*राम🚩राम🚩राम🚩राम🚩*
*🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️*

jyotish


*🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱*
*♦️~ सोमवार फाल्गुन शुक्ल नवमी 18 मार्च 2024 का पंचांग ~♦️*
*♦️दिनांक - 18 मार्च 2024*
*♦️दिन - सोमवार*
*♦️विक्रम संवत् - 2080*
*♦️अयन - उत्तरायण*
*♦️ऋतु - वसंत*
*♦️मास - फाल्गुन*
*♦️पक्ष - शुक्ल*
*♦️तिथि - नवमी रात्रि 10:48:36 तक तत्पश्चात दशमी*

*♦️नक्षत्र - आर्द्रा शाम 06:09:31 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
*♦️योग - सौभाग्य शाम 04:35:11 तक तत्पश्चात शोभन*
*♦️राहु काल-हर जगह का अलग है - सुबह 08:12 से 09:43 तक*
*♦️सूर्योदय - 06:42:09*
*♦️सूर्यास्त - 06:44:08*
*♦️दिशा शूल - पूर्व*
*♦️ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:05 से 05:53 तक*
*♦️निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:19 से 01:06 तक*
*♦️अमृत काल    07:36 ए एम से 01:07 ए एम*
*♦️अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12:19 से 01:07 तक*
*♦️ रवि योग    06:10 पी एम से 0:40 ए एम, मार्च 19*
    *📕चोघडिया, दिन📕*
* *अमृत    06:42 - 08:12    शुभ*
*काल    08:12 - 09:43    अशुभ*
*शुभ    09:43 - 11:13    शुभ*
*रोग    11:13 - 12:43    अशुभ*
*उद्वेग    12:43 - 14:13    अशुभ*
*चर    14:13 - 15:44    शुभ*
*लाभ    15:44 - 17:14    शुभ*
*अमृत    17:1r 4 - 18:44    शुभ*
    *📕चोघडिया, रात📕*
*चर    18:44 - 20:14    शुभ*
*रोग    20:14 - 21:43    अशुभ*
*काल    21:43 - 23:13    अशुभ*
*लाभ    23:13 - 24:43    शुभ*
*उद्वेग    24:43 - 26:12    अशुभ*
*शुभ    26:12- 27:42    शुभ*
*अमृत    27:42 - 29:11    शुभ*
*चर    29:11 - 30:41    शुभ*
kundli


*♦️व्रत पर्व विवरण -*
*♦️विशेष - नवमी के दिन ये काम नहीं करने चाहिए:*
*लौकी का सेवन नहीं करना चाहिए.*
*कोई भी नया काम नहीं करना चाहिए.*
*देवी पूजा या कन्या पूजा अपवित्र कपड़े पहनकर या अपवित्र हाथों से नहीं करनी चाहिए.*
*नवरात्रि के दिन काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए.*

*📕सपने में सांप देखने का अर्थ*
     〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️
*📕सपने में सांप दिखाई देना शुभ अशुभ दोनों हो सकता है यह निर्भर करता है कि स्वप्न में आपको सांप किस अवस्था में दिखाई दिया। कुछ लोग सपने में सांप को मार देते हैं और कुछ को सांप सपने में डस लेता है।*

 *📕राहू का सांप से सम्बन्ध*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*जब राहु की आहट जीवन में होती है तो सांप जरूर दिखाई देता है इसका अर्थ है कि राहु आपको फल देने वाला है  यह किसी के लिए शुभ होता है और किसी के लिए अशुभ। जब तक स्वपन पूरा न हो कुछ कहा नहीं जा सकता।*
.
*📕स्वप्न में सांप का काटना*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*सांप द्वारा यदि आप डस लिए गए हैं या सांप ने काट लिया है तो डसे जाने वाले व्यक्ति के लिए चेतावनी है क्योंकि राहु शनि द्वारा संचालित होता है। शनि का आदेश है कि राहु सांप के रूप में दिखाई दे, ये संकेत है कि अचानक होने वाली घटना घटित होने जा रही है।*
.
*📕 सपने में सांप को मारना*
     〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*यदि आप सांप को मार रहे हैं या आप सांप को मरा हुआ देख रहे हैं तो इसका अर्थ है आपने राहु के फल को पूरी तरह भोग लिया है आपके कष्ट समाप्त हो गए हैं अब राहु आपको परेशान नहीं करेगा।*
.
*📕सपने में सांप को देखना*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*सपने में सांप के मात्र दर्शन होना इस बात का प्रमाण है कि राहु की दशा चल रही है या राहु की दशा आने वाली है या फिर राहू गोचर में आप के राशि पर प्रभाव दाल रहा है।
.
*📕ज्योतिष के अनुसार सपने में सांप का दिखना*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*अक्सर जब लग्न के 12वें घर में राहु आता है तो सपने में सांप दिखाई देता है जिनको जीवन में बार बार सांप दिखाई दे उनकी जन्म कुंडली के लग्न में या 12वें घर में राहु विराजमान है या लग्नेश के साथ राहु विराजमान है अथवा कुंडली मे कालसर्प दोष है।*

*📕जब स्वप्न में सांप दिखाई दे तो करें यह उपाय*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*📕चाहे आप स्वप्न में या वास्तविक जीवन में सांप से भयभीत रहते हैं या फिर यदि आपको लग रहा है की सांप के दिखाई देने के आप के स्वप्न का फल बुरा हो सकता है तो शिव मंदिर में जाएँ और उनकी पूजा अर्चना करें रुद्राभिषेक करवाएं या शिव मंदिर में जाकर शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।*

*📕महाभारत ग्रन्थ के शुरुआत में ही सर्प सत्र नाम से अध्याय है उसका पठन और श्रवण मात्र से व्यक्ति को सर्पों से जीवन में किसी प्रकार का भय नहीं रहता।*

*📕चन्द्रमा और सूर्य के कहने पर राहू नामक राक्षस का भगवान विष्णु ने सर काट दिया था उस राक्षस के सर का नाम राहू और धड़ का नाम केतु है।*

*📕उसी समय से राहू की सूर्य और चंद्रमा से शत्रुता है। जो लोग सूर्य और चन्द्रमा की दशा और राहू के अंतर में होते हैं उन्हें भी राहू से भय होता है जिस कारण स्वप्न में सांप दिखाई देते हैं।*

*📕 ऐसे लोगों को विष्णु की शरण में जाना चाहिए श्री विष्णु का मंत्र है,*
*📕ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।*
.
*📕इस मन्त्र का मन ही मन पाठ करने से केवल इक्कीस दिनों में आप राहू के बुरे फल को शुभ फल में बदल सकते हैं।*

*📕किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार से आरम्भ कर लगातार 41 दिन भुजंग स्तोत्र का पाठ सर्व प्रकार के सर्प भय से मुक्ति दिलाता है।*

*📕नवनाग पूजन उपरांत राहु केतु के वैदिक जप और दशांश हवन से भी सर्प दोषों से मुक्ति मिलती है।*
〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*♦️यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के अनुसार है।*
*♦️आप अपने शहर के लिए सुर्योदय के अनुसार घटत बढ़त करे*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। हमारा उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।*ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad