Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 14-03-2024

 *राम🚩राम🚩राम🚩राम🚩*
🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️*

jyotish


*🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱*
*♦️~गुरुवार,फाल्गुन शुक्ल पंचमी,14 मार्च 2024 का पंचांग ~♦️*
📕 📗 📒 📖
*♦️दिनांक -  14 मार्च 2024*
*♦️दिन - गुरुवार*
*♦️विक्रम संवत् - 2080*
*♦️अयन - उत्तरायण*
*♦️ऋतु - वसंत*
*♦️मास - फाल्गुन*
*♦️पक्ष - कृष्ण*
*♦️तिथि - पंचमी रात्रि 11:25:29 तक तत्पश्चात षष्ठी*
*♦️नक्षत्र - भरणी 04:54:40     तक तत्पश्चात कृतिका 04:07:19*
*♦️योग - वैधृति     21:58:21 तक तत्पश्चात विषकुंभ*
*♦️करण    बव-     12:20:14 तत्पश्चात बालव*
*♦️चन्द्र राशि - मेष    (तक) 22:38:46*
*♦️चन्द्र राशि    -वृषभ    (से) 22:38:46*
*♦️सूर्य राशि    -   कुम्भ    (तक) 12:34:46*
*♦️सूर्य राशि    - मीन     से 12:34:46*
*♦️रितु - वसंत*
*♦️ आयन    - उत्तरायण*
*♦️संवत्सर    - शोभकृत*
*♦️संवत्सर - (उत्तर)    पिंगल*
*♦️विक्रम संवत    - 2080*
*♦️राहू काल-    02:14 - 03:43    अशुभ*
*♦️सूर्योदय    - 06:47:40*
*♦️सूर्यास्त     -18:41:32*
*♦️चंद्रोदय    -09:16:57*    
*♦️चंद्रास्त    -11:17:16*
*♦️ दिशा-शूल    दक्षिण*
 *♦️चोघडिया विचार*
 *♦️चोघडिया, दिन♦️*
*शुभ    06:47 - 08:16    शुभ*
*रोग    08:16 - 09:45    अशुभ*
*उद्वेग    09:45 - 11:15    अशुभ*
*चर    11:15 - 12:44    शुभ*
*लाभ    12:44 - 14:14    शुभ
*अमृत    14:14 - 15:43    शुभ*
*काल    15:43 - 17:13    अशुभ*
*शुभ    17:13 - 18:42    शुभ*
   *♦️चोघडिया, रात♦️*
*अमृत    18:42 - 20:12    शुभ*
*चर    20:12 - 21:43    शुभ*
*रोग    21:43 - 23:13    अशुभ*
*काल    23:13 - 24:44    अशुभ*
*लाभ    24:44 - 26:14    शुभ*
*उद्वेग    26:14 - 27:45    अशुभ*
*शुभ    27:45 - 29:15    शुभ*
*अमृत    29:15 - 30:45    शुभ*
kundli



*♦️ ब्रह्म मुहूर्त    05:09 ए एम से 05:57 ए एम*    
*♦️ प्रातः सन्ध्या    05:33 ए एम से 06:45 ए एम*
*♦️ अभिजित मुहूर्त    12:20 पी एम से 01:08 पी एम*
*♦️विजय मुहूर्त    02:44 पी एम से 03:32 पी एम*
*♦️ गोधूलि मुहूर्त    06:41 पी एम से 07:05 पी एम*    
*♦️ सायाह्न सन्ध्या    ०६:४३ पी एम से 07:55 पी एम*
*♦️ अमृत काल    12:55 पी एम से 01:55 पी एम*    
*♦️ निशिता मुहूर्त    12:20 ए एम, मार्च 15 से 01:08 ए एम, मार्च 15*
*♦️ रवि योग    04:56 पी एम से 06:44 ए एम, मार्च 15*
 *♦️
*♦️ गजकेसरी योग का शुभ संकेत, धनु समेत इन राशियों के धन व सम्मान में होगी बढ़ोतरी
आज  ऐन्द्र योग, रवि योग समेत कई लाभकारी योग बन रहे हैं,* जिससे क का दिन मिथुन, कर्क, वृश्चिक समेत अन्य इन राशियों को लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। साथ ही बुधवार का दिन नौकरी व कारोबार के कारक ग्रह बुध और विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है, ऐसे में इन राशियों पर गणेशजी की कृपा भी बनी रहेगी। आइए जानते हैं बुधवार का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*

*♦️बुधवार को चंद्रमा मेष में संचार कर चुके हैं, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और इस दिन गजकेसरी योग के साथ ऐन्द्र योग, रवि योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग पहले से बने है, जिससे आज के दिन का महत्व बढ़ गया है।*
*♦️पंचांग के अनुसार,आज बन रहे शुभ योग का फायदा इन राशियों को मिलेगा। इन राशियों को निवेश से अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं और किसी करीबी से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। इन राशियों के साथ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे सभी कार्य बिना किसी विघ्न के पूरे हो जाएंगे। आइए जानते हैं १४ मार्च के दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।*
*♦️  गजकेसरी योग का शुभ संयोग बना, धनु समेत इन  राशियों के धन व सम्मान वैभव में होगी बढ़ोतरी
*♦️मिथुन राशि वालों के लिए कल १४ मार्च का दिन अनुकूल रहने वाला है। मिथुन राशि वालों को कल भाग्य के सपॉर्ट से लंबे समय से अटका हुआ कोई कार्य पूरे होने की संभावना बन रही है और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में खुशियों में बढ़ोतरी होगी।* *युवाओं को अपना करियर संवारने का मौका मिलेगा और आमदनी के साथ साथ आपकी प्रतिष्ठा में अच्छी बढ़ोतरी होगी। अगर आप कोई नया वाहन या फ्लैट खरीदने की सोच रहे थे तो कल माता पिता की मदद से आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा और घर की साज-सज्जा पर आपका ध्यान जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कल शुभ परिणाम प्राप्त होंगे और आपकी मेहनत पूरी तरह सफल होगी।* *वैवाहिक जीवन की बात करें तो सायंकाल के समय जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं।*
*♦️उपाय जाने:*
मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय : आर्थिक उन्नति के लिए बुधवार को 7 साबुत कौड़ियां और एक मुट्ठी हरी मूंग दाल को हरे कपड़े में बांधकर मंदिर की सीढ़ियों पर रखें दें।*

*♦️कर्क राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कर्क राशि वाले कल सामाजिक गतिविधियों में पूरी रुचि दिखाएंगे और घर की बेहतरी के लिए आप नए-नए खर्च भी कर सकते हैं। लव लाइफ की बात करें तो सिंगल जातकों का दिल कार्यक्षेत्र में किसी से लग सकता है या फिर अपना दिन सामने वाले को डेडिकेट कर सकते हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ प्राप्ति के लिए गए निर्णय से अच्छा लाभ होगा और कोई नया काम भी शुरू करने का मौका मिलेगा। साथ ही माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कारोबार से जुड़ी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। आपके द्वारा किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा और कल का दिन निवेश के लिए शुभ साबित होगा। भाइयों के साथ अगर कोई अनबन चल रही थी, तो कल वह खत्म हो जाएगी।*
*♦️उपाय:*
*इस राशि वालों के लिए नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी व शक्कर मिलाकर गाय को खिला दें।*

*♦️वृश्चिक राशि वालों के लिए कल यानी 13 मार्च का दिन अच्छा रहने वाला है। वृश्चिक राशि वालों की कल भाग्य का साथ मिलने से समस्याओं में कमी आएगी और धन लाभ के प्रबल अवसर मिलेंगे। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो कल भाइयों की मदद से वह पूरा हो सकता है, जिससे आपको अच्छा लाभ भी होगा। आप माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं, जिससे उन्हें खुशी होगी। आप भविष्य की कुछ योजनाओं में पैसा लगा सकते हैं और आपने जो भी काम को लेकर प्लानिंग की है, कल उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश करने वालों को कल अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को कल अधिकारियों का साथ मिलने से समय पर पूरा प्रोजेक्ट कर पाएंगे और दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे।*      *♦️उपाय:*
*बाधाओं और रोगों से मुक्ति के लिए बुधवार को किन्नरों को हरे वस्त्र दान करें और मंदिर या जरूरतमंद को हरी मूंग का दान करें।*

*♦️धनु राशि १४ मार्च का दिन इस राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। धनु राशि वालों का कल धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और दान पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। कल आप अच्छी सोच का फायदा उठाएंगे और अपनी ऊर्जा सही कामों में लगाएंगे, जिससे ना सिर्फ आपके कार्य पूरे होंगे बल्कि अच्छी सोच से आपके सम्मान में बढ़ोतरी भी होगी। नौकरी पेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आएंगे लेकिन आप अपनी समझदारी से सभी स्थितियों से निपटने में सक्षम भी होंगे। माता-पिता आपको कोई रास्ता दिखाते हैं, तो आपको उस पर चलने से फायदा होगा।* *अविवाहित जातकों के लिए कल अच्छा रिश्ता आ सकता है, जिसको परिवार की तरफ से मंजूरी मिल सकती है। घर के छोटे बच्चों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिससे उनका प्रेम आपको मिलेगा।*
*♦️उपाय:*
*मनोकामना पूर्ति के लिए सात बुधवार तक मूंग के लड्डुओं का भोग गणेशजी को लगाएं। इससे कुंडली में बुध की स्थिति भी मजबूत होती है।*

*♦️मीन राशि वालों के लिए १४मार्च का दिन खुशनुमा रहने वाला है। मीन राशि वालों को कल सुबह सुबह किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे। साथ ही अगर आपने पहले निवेश किया हुआ है तो आपको कल अच्छा मुनाफा भी होगा। अगर स्वास्थ्य में कोई गिरावट थी तो कल वह दूर हो जाएगी और ऊर्जावान महसूस करेंगे। साझेदारी में कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा और फायदे में भी रहेंगे। आप व्यावसायिक योजनाओं में सक्रिय रूप से भाग लेंगे और आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी लग सकता है। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और विद्यार्थी किसी परीक्षा का परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कल आपके कुछ अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी।
*♦️उपाय:*
आर्थिक कष्टों से मुक्ति के लिए गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें और हरे कपड़े में पांच मुट्ठी साबुत हरी मूंग बांधकर पोटली बना लें और उसे गणेश मंत्रों के साथ जल में प्रवाहित कर दें।*
*♦️व्रत पर्व विवरण - षडशीति-मीन संक्रांति*
*♦️विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*♦️षडशीति-मीन संक्रांति - 14 मार्च♦️*
*♦️(पुण्यकाल - दोपहर 12:46 से सूर्यास्त तक)*

*♦️संक्रान्ति का अर्थ है, 'सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में संक्रमण (जाना)'। फाल्गुन महीने में सूर्य देव 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे, इसे मीन संक्रांति कहा जाता है ।*
*♦️षडशीतिमुखी संक्रांति : सूर्य का मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि में गोचर ।*

*♦️षडशीति संक्रांति में किये गए जप-ध्यान व पुण्यकर्म का फल 86000 हजार गुना होता है । -पद्म पुराण*
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*♦️यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के अनुसार है।*
*♦️आप अपने शहर के लिए सुर्योदय के अनुसार घटत बढ़त करे*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।
जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। हमारा उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।*ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें....
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯

  *🌞*दिनेश "प्रेम" शर्मा रमल ज्योतिष आचार्य*🌞*
*संपर्क सूत्र:- मोबाइल.* *8387869068*


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad