Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 11-03-2024

 *राम🚩राम🚩राम🚩राम🚩*
🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️*
*🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱*  

jyotish


🌞~सोमवार प्रतिपदा का 11 मार्च 2024 पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 11 मार्च 2024*
*⛅दिन - सोमवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - वसंत*
*⛅मास - फाल्गुन*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - प्रतिपदा सुबह 10:44 :23तक तत्पश्चात द्वितीया*
*⛅नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि 11:01:42 तक तत्पश्चात रेवती*
*⛅योग - शुभ दोपहर 11:56:22 तक तत्पश्चात शुक्ल*
*⛅राहु काल-हर जगह का अलग है - सुबह 08:19 से 09:47 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:49:50*
*⛅सूर्यास्त - 06:40:27*
*⛅दिशा शूल - पूर्व*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:12 से 06:00 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:20 से 01:09 तक*
*⛅अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12:21 से 01:09*
     *⛅चोघडिया, दिन⛅*
*अमृत    06:50 - 08:19    शुभ*
*काल    08:19 - 09:47    अशुभ
*शुभ    09:47 - 11:16    शुभ*
*रोग    11:16 - 12:45    अशुभ*
उद्वेग    12:45 - 14:14    अशुभ
*चर    14:14 - 15:43    शुभ*
*लाभ    15:43 - 17:12    शुभ*
*अमृत    17:12 - 18:40    शुभ*
     *⛅चोघडिया, रात⛅*
*चर    18:40 - 20:11    शुभ*
*रोग    20:11 - 21:43    अशुभ*
*काल    21:43 - 23:14    अशुभ*
*लाभ    23:14 - 24:45    शुभ*
*उद्वेग    24:45 - 26:16    अशुभ*
*शुभ    26:16 - 27:47    शुभ*
*अमृत    27:47 - 29:18    शुभ*
*चर    29:18 - 30:49    शुभ*
kundli


*⛅व्रत पर्व विवरण - पयोव्रत आरम्भ, चन्द्र-दर्शन (शाम 06:34 से रात्रि 07:42 तक), पंचक*
*⛅विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है । द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है । (ब्रह्म*रावैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*⛅अद्भुत प्रभाव-संपन्न संतान की प्राप्तिकरने वाला व्रत : पयोव्रत*
*( पयोव्रत : 11 मार्च से 20 मार्च 2024 )*

*⛅ अद्भुत प्रभाव-सम्पन्न संतान की प्राप्तिकी इच्छा रखनेवाले स्त्री-पुरुषों के लिए शास्त्रों में पयोव्रत करने का विधान है । यह भगवान को संतुष्ट करनेवाला है इसलिए इसका नाम 'सर्वयज्ञ' और 'सर्वव्रत' भी है । यह फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में किया जाता है । इसमें केवल दूध पीकर रहना होता है ।*

 *⛅लक्ष्मीप्राप्ति व घर में सुख-शांति हेतु⛅*

*⛅तुलसी-गमले की प्रतिदिन एक प्रदक्षिणा करने से लक्ष्मीप्राप्ति में सहायता मिलती है ।*

*⛅तुलसी के थोड़े पत्ते पानी में डाल के उसे सामने रखकर भगवद्गीता का पाठ करे । फिर घर के सभी लोग मिल के भगवन्नाम - कीर्तन करके हास्य - प्रयोग करे और वह पवित्र जल सब लोग ग्रहण करे । यह प्रयोग करने से घर के झगड़े मिटते है, शराबी की शराब छुटती है और घर में सुख शांति का वास होता है ।*
*⛅कार्यों में सफलता-प्राप्ति हेतु*
 *⛅जो व्यक्ति बार-बार प्रयत्नों के बावजूद सफलता प्राप्त न कर पा रहा हो अथवा सफलता-प्राप्ति के प्रति पूर्णतया निराश हो चुका हो, उसे प्रत्येक सोमवार को पीपल वृक्ष के नीचे सायंकाल के समय एक दीपक जला के उस वृक्ष की ५ परिक्रमा करनी चाहिए । इस प्रयोग को कुछ ही दिनों तक सम्पन्न करनेवाले को उसके कार्यों में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त होने लगती है ।*

*⛅सोमवार को बाल कटवाने से शिवभक्ति की हानि होती है ।*

*⛅सोमवार को तथा दोपहर के बाद बिल्वपत्र न तोड़ें ।*

*⛅धन के दाता शुक्र करेंगे अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को मिलेगा अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा
 वैदिक पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है...शुक्र ग्रह करेंगे मीन राशि में प्रवेश-*
 *⛅ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह को विलासता, भौतिक सुख, धन, वैभव और कामुकता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 31 मार्च को शुक्र ग्रह अपना उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अपार धनलाभ हो सकता है। साथ ही वैवाहिक सुख और धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…*
*⛅वृष राशि *
*आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं  आपकी कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। नौकरी जो लोग करते हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। आप नया वाहन और संपत्ति खरीद सकते हैं। वहीं आपको इस समय संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।*

*⛅मिथुन राशि*
*शुक्र ग्रह का गोचर मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही अगर आप कोई नया बिजनस आरंभ करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वक्‍त आपका अपना काम शुरू हो सकता है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।*
▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*♦️यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के अनुसार है।*
*♦️आप अपने शहर के लिए सुर्योदय के अनुसार घटत बढ़त करे*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।*ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad