Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 02-03-2024

 *राम✴️राम✴️राम✴️राम✴️*
🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️*
*🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱*     
*⛅ 🚩मोर मुकुट बंशीवाले की जय*
*⛅ 🕉नमो नित्यं केशवाय च  शम्भवे,हनुमते च दुर्गायै,  सरस्वत्यै, सच्चियाय, नमो नमः।।*

jyotish



*⛅~ शनिवार फाल्गुन षष्ठी का 02 मार्च 2024 पंचांग ~⛅*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - वसंत*
*⛅मास - फाल्गुन*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - षष्ठी सुबह 07:53:11 तक तत्पश्चात सप्तमी*
*⛅नक्षत्र - विशाखा दोपहर 02:41:11तक तत्पश्चात अनुराधा*
*⛅योग - व्याघात शाम 06:04:55 तक तत्पश्चात हर्षण*
*⛅करण    वणिज    07:53:11*
*⛅करण    विष्टि भद्र    20:24:16*
*⛅राहु काल-हर जगह का अलग है - सुबह 09:53 से दोपहर 11:20 तक*
*⛅सूर्योदय - 06:59:13*
*⛅सूर्यास्त - 06:35:23*
*⛅दिशा शूल - पूर्व*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:19 से 06:09 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:22 से 01:11 तक*
*⛅अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12:24 से 01:11 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण -*
*⛅विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है ।  सप्तमी को ताड़ का फल खाया जाय तो वह रोग बढ़ानेवाला तथा शरीर का नाशक होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
    *⛅चोघडिया, दिन⛅*
*काल    06:59 - 08:26    अशुभ*
*शुभ    08:26 - 09:53    शुभ
*रोग    09:53 - 11:20    अशुभ*
*उद्वेग    11:20 - 12:47    अशुभ*
*चर    12:47 - 14:14    शुभ*
*लाभ    14:14 - 15:41    शुभ*
*अमृत    15:41 - 17:08    शुभ*
*काल    17:08 - 18:35    अशुभ*
     *⛅चोघडिया, रात⛅*
*लाभ    18:35 - 20:08    शुभ*
*उद्वेग    20:08 - 21:41    अशुभ*
*शुभ    21:41 - 23:14    शुभ*
*अमृत    23:14 - 24:47    शुभ*
*चर    24:47 - 26:20    शुभ
*रोग    26:20 - 27:53    अशुभ
*काल    27:53 - 29:25    अशुभ
*लाभ    29:25 - 30:58शुभ*
kundli


 *⛅ फेंगशुई ज्योतिष की एक ऐसी विद्या है जो कई अवधारणाओं पर काम करती है। इससे निकलने वाला कुआ नंबर जीवन को सही दिशा देता है। जन्म का साल बताता है कैसा है आपका भविष्य, कुआ नंबर से जानें सब कुछ*
*⛅ ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो कई भागों में विभाजित है। इसमें राशि ज्योतिष से लेकर अंक ज्योतिष, नाम ज्योतिष समेत कई तरह के अलग अलग शास्त्र है। फेंगशुई भी एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति के जीवन के बारे में कई तरह के खुलासे करती है। फेंगशुई सारी अवधारणाओं पर काम करता है। इनमें से एक कुआ नंबर भी है। चलिए आज आपको इस बारे में बताते हैं।*

*⛅क्या है कुआ नंबर*
*फेंगशुई में जिस कुआ नंबर का जिक्र दिया गया है। वह हमारे जीवन के बारे में बहुत सी बातों का खुलासा करता है। कुआं नंबर जन्म तिथि के अंकों से निकाला जाता है। इस अंक की गणना से हमें हमारे जीवन के शुभ रंगों और दिशा का ज्ञान होता है। कुआ नंबर के मुताबिक अगर हम सही दिशा और रंग का चुनाव करते हैं तो हमें जीवन में शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। ये नंबर हमें नकारात्मक दिशा और रंग की जानकारी भी देते हैं। इन रंगों के मुताबिक अगर जीवन जिया जाए तो सब कुछ अच्छा होने लगता है।*
*⛅ ऐसे होते हैं कुआं नंबर के प्रभाव"
*ये नंबर मुख्य रूप से पूर्व और पश्चिम दो भागों में विभाजित है। 1,3,4,9 ईस्ट ग्रुप कहलाता है।* *वहीं 2,5,6,7,8 वेस्ट ग्रुप कहलाता है। इन्हीं को देखते हुए रंग और दिशा की गणना की जाती है।*
seema



*⛅ ऐसे निकाला जाता है कुआ नंबर*
*किसी व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी निकालनी हो तो उसके लिए कुआ नंबर से गणना की जा सकती है। कुआ नंबर निकालने के लिए व्यक्ति के जन्म वर्ष के आखिरी दो नंबरों का जोड़ लगाया जाता है।*
*⛅ चलिए आपको कुआ नंबर निकालने का तरीका बताते हैं। ये गणना किसी भी साल की 4 फरवरी के बाद जन्म लेने वाले लोगों के लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि फेंगशुई चीनी कैलेंडर पर काम करता है जिसकी शुरुआत फरवरी से बताई जाती है।*

*⛅ साल 2000 से पहले जन्में पुरुषों की गणना*
*अगर किसी व्यक्ति का जन्म साल 1976 में हुआ है तो उसके जन्म वर्ष के आखिरी दो अंक यानि 7 और 6 को जोड़ा जाएगा।*

*⛅ अगर इन अंकों को जोड़ने के बाद दो अंक का उत्तर आता है तो उसे एकल अंक में परिवर्तित करना होता है।*

*⛅ जब इन दो अंकों 7+6 का जोड़ 13 होता है। इसलिए 1+3 को जोड़ कर अंक 4 प्राप्त होगा।*

*⛅अब प्राप्त हुए अंक को 10 में से घटाना होगा। 10-4 को घटाने पर उत्तर 6 प्राप्त होगा। यही व्यक्ति का कुआ नंबर कहलाएगा।*

*⛅2000 से पूर्व जन्मी महिलाओं की गणना*
*फेंगशुई की इस अवधारणा में महिलाओं के कुआ नंबर की गणना अलग तरीके से की जाती है। पुरुषों का नंबर जहां 10 से घटाया जाता है तो महिलाओं में इस अंक की गणना बढ़ते क्रम में होती है। चलिए जानते हैं।*

*⛅अगर किसी महिला का जन्म 1978 में हुआ है तो उसके जन्म वर्ष के अंतिम दो अंकों को जोड़कर एक अंक निकाला जाएगा। यानी 7 और 8 को जोड़ा जाएगा।*

*⛅जब 7+8 करेंगे तो उत्तर 15 प्राप्त होगा। अब 1+5 को जोड़कर एकल अंक निकाला जाएगा। जो 6 आएगा।*

*⛅ अब जिस तरह से पुरुषों के जन्म वर्ष के अंक को 10 से आया जाता है उसे तरह से महिलाओं के अंक में पांच को जोड़ा जाता है।*

*⛅ 10+5 करने पर उत्तर 11 प्राप्त होगा। इसे एकल अंक में परिवर्तित करने पर 1+1= 2 प्राप्त होगा। जो कुआ नंबर कहलाएगा।*

*⛅ वर्ष 2000 के बाद की गणना*
*⛅ इस तरह से जिन पुरुषों का जन्म साल 2000 के बाद हुआ है उनके जन्म वर्ष के अंक से एक को घटाया जाता है। वहीं महिलाओं के जन्म वर्ष में एक को जोड़ा जाता है। बाकी की प्रक्रिया पूर्वानुसार रहती है।*

*⛅ पुरुष के लिए गणना
साल 2023*
*2+3= 5*
*10-5= 5*
*5-1= 4*
*यही व्यक्ति का कुआ नंबर है।*

*⛅ महिलाओं की गणना*

*साल 2023*
*2+3= 5*
*5+5= 10*
*10+1= 11*
*⛅ अब इस अंक को एकल करेंगे*
*1+1= 2*
*⛅ यही कुआ नंबर कहलाएगा।*

*⛅ बृहस्‍पति कर रहे हैं दैत्य गुरु शुक्र की राशि में प्रवेश, इन राशियों का जाग जाएगा भाग्य, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता देवताओं के गुरु वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इन तीन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा...गुरु का वृषभ राशि में प्रवेश ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का एक राशि से दूसरे राशि में जाना 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य डालता है। ऐसे में गुरु के राशि परिवर्तन का असर हर राशि में काफी अधिक पड़ता है। बता दें कि गुरु एक राशि में करीब 13 माह तक रहते हैं। इसी तरह मई की 1 तारीख को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट शुक्र की राशि वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु के वृषभ राशि में जाने से किन राशियों के जीवन पर पड़ेगा प्रभाव…*

*⛅ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु के शुक्र की राशि में जाने से मान-सम्मान की वृद्धि होगी। लंबे समय से जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी और धन-वैभव की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका स्वभाव विनम्र होगी। इसके साथ राजनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।*

*⛅ मेष राशि*
*इस राशि से निकलकर ही गुरु वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर से इस राशि के जातकों को भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। संतान की चाह रखने वाले दंपति को लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही छठे भाव में गुरु की दृष्टि होने के कारण हर तरह के कर्ज, बैंक लोन से छुटकारा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। करियर में अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही अपनी कार्यकुशलता और सूझबूझ से हर क्षेत्र में सफलता हो सकते हैं। इसके साथ ही धन संचय करने में कामयाब हो सकते हैं।*

*⛅वृषभ राशि*
*इस राशि में गुरु लग्न भाव यानी प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए अच्छा, तो कभी बुरा साबित हो सकता है। दरअसल इस राशि में गुरु दो अकारक भाव यानी अष्टम और एकादश भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातक जितनी मेहनत करेंगे, तो उतनी ही सफलता हासिल हो सकता है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्र में आपको अधिक सफलता मिल हो सकती है। इसके साथ ही एकादश भाव के स्वामी होने के कारण आर्थिक लाभ मिल सकता है। धन लाभ के कई स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन ठीक जाने वाला है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि इस वर्ष प्रेम विवाह भी हो जाएगी। इसके साथ ही धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी।*
*⛅कर्क राशि*
*इस राशि में गुरु एकादश भाव में प्रवेश करने वाले हैं। बता दें कि इस राशि में गुरु षष्ठ और नवम भाव के स्वामी है। नवम यानी भाग्य भाव के स्वामी होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैय़ इसके साथ ही भाई-बहन के बीच मधुरता का भाव रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है इसके साथ ही व्यापार को लेकर बनाई गई योजनाएं पूरी हो सकती है। कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। उन्नति के राह में आगे बढ़ेगे। इसके साथ ही प्रेम विवाह का मौका मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।*
*यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा  नहीं करता।*
▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞
*⛅यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के अनुसार है।*
*♦️आप अपने शहर के लिए सुर्योदय के अनुसार घटत बढ़त करे*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।_*
♦️
*♦️ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...l
*रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश "प्रेम" शर्मा*
*संपर्क सूत्र:- मोबाइल* *8387869068*
 🌞🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🐊

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad