Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 24-03-2024

 📕📗📒 📖पंचांग 📕📗📒
*राम🚩राम🚩राम🚩राम🚩*

jyotish


*🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱*📕
*♦️~रविवार फाल्गुन सुदी चतुर्दशी का 24 मार्च 2024 पंचांग ~♦️*
*♦️दिनांक - 24 मार्च 2024*
*♦️दिन - रविवार*
*♦️विक्रम संवत् - 2080*
*♦️अयन - उत्तरायण*
*♦️ऋतु - वसंत*
*♦️मास - फाल्गुन*
*♦️पक्ष - शुक्ल*
*♦️तिथि - चतुर्दशी सुबह 09:54:28 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
*♦️नक्षत्र - पूर्वा फाल्गुनी सुबह 07:32:41 तक तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी*
*♦️योग - गण्ड रात्रि 08:32:35 तक तत्पश्चात वृद्धि*
*♦️राहु काल-हर जगह का अलग है - शाम 05:17 से 06:48 तक*
*♦️सूर्योदय - 06:35:30*
*♦️सूर्यास्त - 06:47:13*
*♦️चंद्रोदय    06:06:57    *
*♦️चंद्रास्त    06:33:37*
*♦️दिशा शूल - पश्चिम*
*♦️ रितु    वसंत*
*♦️आयन    उत्तरायण*
*♦️संवत्सर    शोभकृत*
*♦️संवत्सर (उत्तर)    पिंगल*
*♦️विक्रम संवत    2080*
*♦️ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:00 से 05:47 तक*
*♦️अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12:17 से 01:06 तक*
*♦️निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:17 से 01:04 तक*
  *📒चोघडिया, दिन📒*
*उद्वेग    06:36 - 08:07    अशुभ*
*चर    08:07 - 09:38    शुभ*
*लाभ    09:38 - 11:10    शुभ*
*अमृत    11:10 - 12:41    शुभ*
*काल    12:41 - 14:13    अशुभ*
*शुभ    14:13 - 15:44    शुभ*
*रोग    15:44 - 17:16    अशुभ*
*उद्वेग    17:16 - 18:47    अशुभ*
    *📒चोघडिया, रात📒*
*शुभ    18:47 - 20:16    शुभ*
*अमृत    20:16 - 21:44    शुभ*
*चर    21:44 - 23:12    शुभ*
*रोग    23:12 - 24:41    अशुभ*
*काल    24:41 - 26:09    अशुभ*
*लाभ    26:09 - 27:38    शुभ*
*उद्वेग    27:38 - 29:06    अशुभ*
*शुभ    29:06 - 30:34    शुभ*
kundli



*♦️व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, हुताशनी पूर्णिमा, होलिका दहन*
*♦️विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
*♦️1. होलिका दहन : 24.मार्च की रात्रि में 11:13 से 12:15 के शुभ मुहूर्त में होलिका दहन होगा। होलिका दहन के पूर्व होलिका के डांडे के आसपास लकड़ी और कंडे, भरभोलिये जमाकर रंगोली बनाई जाती। होलिका दहन के पहले होली के डांडा को निकाल लिया जाता है। उसकी जगह लकड़ी का डांडा लगाया जाता है। फिर विधिवत रूप से होली की पूजा की जाती है और अंत में उसे जला दिया जाता है।_*

*♦️2. होलिका पूजा सामग्री : थाली में रोली, कुमकुम, कच्चा सूत, चावल, कर्पूर, साबूत हल्दी और मूंग रखें। इसके बाद थाली में दीपक, फूल और माला भी रखें। थाली में 3 नारियल और कुछ बताशे रखें। फिर थाली में बड़गुल्लों की माला भी रखें। इस दिन कंडे, भरभोलिये (उपलों की माला), रंगोली, सूत का धागा, पांच तरह के अनाज, चना, मटर, गेहूं, अलसी, मिठाई, फल, गुलाल, लोटा, जल, गेहूं की बालियां, लाल धागा आदि सामग्री भी एकत्रित कर लें।_*

*♦️3. होलिका दहन की पूजा विधि : पूजन करके के पूर्व भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा और आरती करें। फिर सबसे पहले साबूत हल्दी, चावल, मूंग, बताशा, रोली और फूल होलिका पर अर्पित करें। इसके बाद बड़गुल्लों या भरभोलिये की माला अर्पित करें और नारियल भी अर्पित करें और फिर 7 परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत होलिका पर बांधें। होलिका, प्रहलाद और भगवान नृसिंह के मंत्रों का उच्चारण करते हुए पूजन सामग्री से होलिका की पूजा करें। फिर प्रहलाद की और फिर भगवान नृसिंह की पूजा करें। फिर हनुमान जी, शीतला माता, पितरों की पूजा करें। इसके बाद बाद 7 बार परिक्रमा करते हुए होलिका में कच्चा सूत लपेटें। उसके बाद जल, नारियल, कर्पूर, चना, गन्ना, मटर, गेहूं और अन्य पूजा सामग्री होलिका को चढ़ा देते हैं। उसके बाद अग्नि प्रज्वलित करते हैं। फिर जलती हुई होली की भी पूजा और परिक्रमा करते हैं। दूसरे दिन होली को ठंडी करके के लिए भी उसकी पूजा करते हैं।_*

*♦️_4. होलिका पूजन मंत्र

*♦️ होलिका के लिए मंत्र: ओम होलिकायै नम:_*
*♦️ भक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र: ओम प्रह्लादाय नम:_*
*♦️ भगवान नरसिंह के लिए मंत्र: ओम नृसिंहाय नम:_*

*♦️होलिका दहन की अग्नि में सभी सामग्रियों को अर्पित करते वक्त इस मंत्र का जाप करें- अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः। अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्।_*
*♦️ 24 मार्च को होलिका दहन के दिन बना वृद्धि योग का शुभ संयोग, धनु समेत इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय*
*♦️होलिका दहन के दिन वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई भाग्यशाली योग बन रहे हैं, जिससे कल का दिन वृषभ, मिथुन, धनु समेत अन्य 5 राशियों को लिए लाभदायक रहने वाला है। साथ ही रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित है, ऐसे में कल इन 5 राशियों पर सूर्यदेव की शुभ दृष्टि भी रहेगी। आइए जानते हैं कल यानी रविवार का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*
*♦️आज रविवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है और इस दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन चंद्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेंगे और इस दिन वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र जैसे शुभ संयोग भी बनने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, होलिका दहन के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ 5 राशियों को मिलेगा। इन राशियों को किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी और होली का पर्व भी मनाएंगे। राशियों के साथ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत रहेगी और सम्मान व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कल यानी 24 मार्च का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।*
*♦️आज होलिका दहन के दिन बना वृद्धि योग का शुभ संयोग, धनु समेत इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय*
*♦️वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन*
*♦️वृषभ राशि वालों के लिए आज  का दिन शानदार रहने वाला है। वृषभ राशि वालों को कल परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी और आपकी लाइफ स्टाइल में अच्छा सुधार आएगा। कुछ नए और खास लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। आपके जीवन स्तर में अच्छा सुधार आएगा और अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह कल आपको वापस मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा। संतान से अच्छा समर्थन प्राप्त करेंगे और घर में होली की तैयारियां भी चलती रहेंगी। व्यापारियों को होली के मौके पर अच्छा मुनाफा होगा और होली के मौके पर बनाई गईं व्यापारिक योजनाएं सफल भी होंगी। सायंकाल के समय पूरे परिवार के साथ होलिका दहन में शामिल होंगे और एक दूसरे को होली की बधाई भी देंगे।*
*♦️वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।*
*♦️मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन*
*♦️आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। मिथुन राशि वालों का कल आत्मविश्वास शिखर पर नजर आएगा और व्यवसाय के क्षेत्र में कई उपलब्धियां भी हासिल करेंगे। अगर आप साझेदारी में बिजनस कर रहे हैं तो कल आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं और आप भी सफलता का स्वाद चख सकते हैं। आपको किसी बड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और जीवनसाथी के साथ प्रेम और सौहार्द से पूर्ण रिश्ता रहेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्यों को करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सायंकाल के समय बच्चों के साथ होलिका दहन की तैयारियां करेंगे और होली के व्यंजन भी पसंद करेंगे। साथ ही आस पड़ोस के लोग और प्रियजनों को होली की शुभकामनाएं भी देंगे।*
*♦️मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : सूर्यदेव को जल दें और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही नमक रहित भोजन करना लाभकारी रहेगा।*
*♦️कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन*
*♦️कन्या राशि वालों के लिए  24 मार्च का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कन्या राशि वालों के लिए कल कोई इच्छा पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं और संतान का विकास देखने का सुख प्राप्त होगा। जो लोग खुद का बिनजस करते हैं, वे कल अच्छा लाभ कमाने के लिए कार्यों को बहुत सोच-समझकर करेंगे। आपके अंदर सहयोग की भावना बढ़ेगी और आप सभी का सम्मान करेंगे। होली के मौके पर घर पर कोई खास मेहमान आ सकता है, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। काम की तलाश कर रहे लोग किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं। कल आपको दूर रह रहे परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी पेशा जातक होली के लेकर पूरे उमंग में रहेंगे और कहीं बाहर होली का जश्न भी मना सकते हैं। सायंकाल के समय होलिका दहन का पर्व मनाएंगे और होली के व्यंजन का आनंद लेंगे।*

*♦️कन्या राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए जल में गुड़ व घी डालकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।*

*♦️धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 24 मार्च का दिन*

*♦️24 मार्च का दिन धनु राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। धनु राशि वालों का कल करियर, परिवार और अच्छा पैसा कमाने में भाग्य साथ देगा और परिवार से दूर रहने वाला कोई सदस्य होली के मौके पर घर आ सकता है। घर में होली के व्यजंन की खुशबू मिलेगी और होली के सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। आप घर में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। लव लाइफ में आप पूरी तरह ईमानदार रहेंगे और लव पार्टनर के घरवालों से मुलाकात भी कर सकते हैं। खुद का बिजनस शुरू करने के लिए के लिए आपके पास कई आइडियाज आएंगे और उन पर अमल भी करेंगे। सायंकाल के समय माता पिता के साथ होली के संबंध में जरूरी बातचीत करेंगे और होलिका दहन में शामिल होंगे।*
*♦️धनु राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : आर्थिक उन्नति के लिए सूर्यदेव को जल में चावल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य बीज मंत्र का जप करें।*
*♦️ ​मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 24 मार्च का दिन*

*♦️मीन राशि वालों के लिए 24 मार्च का दिन अनुकूल रहने वाला है। मीन राशि वाले कल पारिवारिक रिश्तों में प्रेम और तालमेल बनाए रखने में सक्षम होंगे और होलिका दहन के पर्व को लेकर काफी खुश भी रहेंगे। व्यवसाय के संबंध में सिद्धांतों का पालन सही ढंग से करेंगे और व्यापार में अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे होली की चीजों की फरमाइश कर सकते हैं। एक से अधिक स्रोतों से धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक बेहतर रहगी। परिवार के सदस्यों के लिए होली के मौके पर कपड़ों की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपकी लाइफ स्टाइल आकर्षक बनेगी और आपके कुछ काम पूरे होने से आपको खुशी भी होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। रात्रि के समय होलिका दहन की पंरपराएं निभाएंगे और सभी को बधाइयां भी देंगे।*

*♦️मीन राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्पित कर दें।*
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*♦️यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के अनुसार है।*
*♦️आप अपने शहर के लिए सुर्योदय के अनुसार घटत बढ़त करे*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। हमारा उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।*ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad