Type Here to Get Search Results !

पंचांग -31-03-2024

 📕📗📒 📖पंचांग 📕📗📒
*राम🚩राम🚩राम🚩राम🚩*
*🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️**

jyotish

🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱*📕     📗📒 📖पंचांग 📕📗📒

~ रवि चतुर्थी का 31 मार्च 2024
*♦️दिनांक - 31 मार्च 2024*
*♦️दिन - शनिवार*
*♦️विक्रम संवत् - 2080*
*♦️अयन - उत्तरायण*
*♦️ऋतु - वसंत*
*♦️मास - चैत्र*
*♦️पक्ष - कृष्ण*
*♦️तिथि - षष्ठी रात्रि 09:30:28 तक तत्पश्चात सप्तमी*
*♦️नक्षत्र - ज्येष्ठा    रात्रि 10:55:40 तक तत्पश्चात मूला*
*♦️योग - व्यतीपात रात्रि 10:44:37 तक तत्पश्चात वरियान*
*♦️राहु काल-हर जगह का अलग है - सुबह 05:18 से दोपहर 06:51 तक*
*♦️सूर्योदय - 06:27:45*
*♦️सूर्यास्त - 06:50:45*
*♦️दिशा शूल - पूर्व दिशा*
*♦️अभिजीत मुहूर्त - 12:12 PM – 01:01 PM*
*♦️अमृत काल - 01:46 PM – 03:26 PM*
*♦️ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:52 से 05:38 तक*
*♦️निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:13 से 12:59 तक*
*♦️व्रत पर्व विवरण - रंग पंचमी, व्यतीपात योग*
*♦️विशेष - षष्ठी को बेल खाने से कलंक लगता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
   *♦️चोघडिया, दिन♦️*
*उद्वेग    06:28 - 08:01    अशुभ*
*चर    08:01 - 09:34    शुभ*
*लाभ    09:34 - 11:06    शुभ*
*अमृत    11:06 - 12:39    शुभ*
*काल    12:39 - 14:12    अशुभ*
*शुभ    14:12 - 15:45    शुभ*
*रोग    15:45 - 17:18    अशुभ*
*उद्वेग    17:18 - 18:51    अशुभ*
*♦️चोघडिया, रात♦️*
*शुभ    18:51 - 20:18    शुभ*
*अमृत    20:18 - 21:45    शुभ*
*चर    21:45 - 23:12    शुभ*
*रोग    23:12 - 24:39    अशुभ*
*काल    24:39 - 26:06 अशुभ*
*लाभ    26:06 - 27:33    शुभ*
*उद्वेग    27:33- 28:59 अशुभ*
*शुभ    28:59- 30:27 शुभ*

kundli


*♦️ ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव हमारी राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। धार्मिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में ग्रह एक निश्चित अवधि के लिए राशियों में गोचर करके कई शुभ और अशुभ योग का बनाते हैं। जिसका प्रभाव हमारी सभी राशियों के जातकों पर दिखाई देने लगता है। इसी तरह ज्योतिष में ग्रहों के परिवर्तन से कई तरह के योग और राजयोग का भी निर्माण होता है।*
*♦️गुरु ग्रह का सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 1 मई के बाद आएगा इनकी  गजब का बदलाव*
*♦️गुरु का गोचर इस साल मेष से वृषभ राशि में होने जा रहा है। गुरु ग्रह को धनु और मीन राशियों का स्वामी माना जाता है। पंचांग गणना के अनुसार 9 अप्रैल से हिंदू नववर्ष का आरंभ हो रहा है। ऐसे में वर्तमान संवत में गुरु वृषभ राशि में जाने से पूर्व अगले 1 महीने में मेष से मीन तक सभी राशियों पर क्या प्रभाव डालेंगे जानें गुरु गोचर का प्रभाव अप्रैल में कैसा रहेगा।*
seema



*♦️देवताओं के गुरु बृहस्पति को ज्ञान, बुद्धि, विवेक और भाग्य का स्वामी माना जाता है। माना जाता है कि अगर किसी की कुंडली में गुरु कमजोर होता है, तो बहुत मेहनत करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लग पाती है। वहीं, जिसकी व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है, उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इस समय गुरु मेष राशि में हैं। वैदिक ज्योतिष में गुरु गोचर का बहुत ही महत्व है। अप्रैल महीने में गुरु कई राशियों पर अपनी कृपा बरसांएगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार नया साल 2024 में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 9 अप्रैल, मंगलवार के दिन है, जिससे गुरु के गोचरफल को और भी विशेष माना जा रहा है। वहीं, 9 अप्रैल से नवरात्रि का भी आरम्भ हो रहा है। 30 अप्रैल के बाद कुछ राशियों के दिन बदल जाएंगे और 1 मई से उन्हें अपने जीवन में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए, जानते हैं अप्रैल के शुभ महीने में गुरु का 12 राशियों पर कैसा असर रहेगा।
 अप्रैल में गुरु ग्रह का सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 1 मई के बाद आएगा इनकी लाइफ गजब का बदलाव*
*♦️मेष राशि वाले लोग सेहत का ध्यान रखें। यह समय आपके तन-मन को थका सकता है। इस कारण आपको अपना खास ख्याल रखना चाहिए। गुरु के प्रभाव से आपको तनाव हो सकता है। वहीं, आर्थिक मामले की बात करें, तो इस समय में आपकी आय कम होगी और खर्च बढ़ सकते हैं।   यह समय आपको अध्यात्म की तरफ भी ले जाएगा और आपका मन धर्म-कर्म में लगेगा। जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।
*♦️वृष राशि वाले लोगों के खर्चें बढ़ेंगे​ इस राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना बहुत उत्तम नहीं माना जा सकता है। वृष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार तो होगा लेकिन आपके खर्च आमदनी से ज्यादा होंगे। यह बात आपको चिंता में डाल सकती है।  इस कारण से आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप अपने खर्चों को नियंत्रित रखें। वहीं, जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें भी उलझनों का सामना करना पड़ेगा।*
*♦️मिथुन राशि वाले लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ​ इस राशि वाले लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। आप जिन कामों के लिए बहुत मेहनत कर रहे थे, उनमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपको लाभ और उन्नति के कई अच्छे मौके मिलेंगे। आप अगर इन अवसरों का फायदा समझदारी से उठाएंगे, तो आपको हर कदम पर लाभ मिलेगा। इस समय में आप जमीन, वाहन जैसी भौतिक चीजें भी खरीद सकते हैं।*
*♦कर्क राशि वाले लोगों के खर्चें बढ़ेंगे​ इस राशि वाले लोगों के लिए यह समय खर्च बढ़ाने वाला रहेगा। आपको आमदनी के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ेगा, जिसके बाद ही आपको गुजारे लायक आय होगी। इसके अलावा कुछ खर्चें ऐसे आ जाएंगे, जिन्हें देखकर आपका तनाव बढ़ेगा। आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप खर्च का तनाव न लेते हुए अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश करें। आपकी सेहत का खास ख्याल रखें।*
*♦️ ​सिंह राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता​ अप्रैल महीने में सिंह राशि वाले जातकों को गुरु कई शुभ परिणाम देने वाले हैं। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। जो छात्र उच्च शिक्षा लेने के लिए विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं, उनका कार्य सही समय पर बन जाएगा। वहीं करियर के मामले में सिंह राशि वाले जातकों को कामयाबी मिलेगी। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। इससे आपका तन-मन शांत रहेगा।*
*♦️ ​कन्या राशि वाले लोगों को मानसिक उलझन रहेगी​ इस राशि वाले लोगों के मन में मानसिक उलझन रह सकती है। आय में कमी आ सकती है, जबकि आपका खर्च बढ़ेगा। मानसिक तनाव की स्थिति में कोई भी बड़ा फैसला न लें, इससे आपको नुकसान हो सकता है। आपको कोई गुप्त चिंता भी परेशान कर सकती है। इसके अलावा आपको अनजाना-सा भय भी सताएगा, इसलिए अपने आसपास नकारात्मक माहौल न बनने दें।*
*♦️तुला राशि के लिए सुखमय स्थिति रहेगी​ इस राशि के लोगों के लिए अप्रैल महीने में आय के कई नए साधन बनेंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन इसके साथ ही आपको सेहत का खास ख्याल भी रखना होगा। आपके जीवन में सुख-सुविधाओं का इजाफा होगा लेकिन आपकी मानसिक उलझन भी बढ़ेगी। आप इस समय में नया वाहन भी खरीद सकते हैं। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।*

*♦️वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में रहेगी भागदौड़​ आपके जीवन में यह समय उत्तम नहीं माना जा सकता है। आपके खर्च बढ़ते जाएंगे, जबकि आमदनी उतनी ही रहेगी। आप पर कर्ज भी बढ़ सकता है। इसके अलावा आपके काम में शत्रु भी बाधा खड़ी कर सकते हैं, इसलिए आप अपने आसपास के माहौल का ध्यान रखकर चलें। आपके जीवन में भागदौड़ बनी रहेगी, जिससे मानसिक अंशाति का अनुभव होगा। कुछ कामों में बाधा आ सकती है।*
*♦️धनु राशि वाले जातकों की होगी उन्नति​ इस राशि वाले जातकों को अप्रैल महीने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई शुभ कार्य हो सकता है, इसमें आपका खर्च बढ़ेगा लेकिन साथ ही साथ आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आप कोई वाहन, जमीन खरीद सकते हैं, इससे आपके भौतिक सुखों में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा आपको भाग्य के साथ का लाभ उठाकर आप रूके हुए काम फिर से कर पाएंगे। आपको हर कार्य में उन्नति मिलेगी।*
*♦️मकर राशि वाले लोग खरीद सकते हैं नया वाहन​ इस राशि वाले जातकों के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। आपके जीवन के कुछ क्षेत्रों में संघर्ष हो सकता है लेकिन आपको फिर भी भाग्य का साथ मिलेगा और गुरु की कृपा आप पर बनी रहेगी। इस कारण से आप हर पथ पर उन्नति करते जाएंगे। धन प्राप्ति भी होगी लेकिन खर्च बढ़ जाने से आपको कहीं-कहीं परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा।*
*♦️कुम्भ राशि वाले लोगों की बढ़ेगी उलझन​ इस राशि वाले जातकों के लिए यह समय बेहतर नहीं माना जा सकता क्योंकि सेहत को लेकर कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। कुछ खर्च अचानक आने से आपको उलझन हो सकती है। आपका मन कई बार उदास भी हो सकता है। वहीं, कुछ पारिवारिक समस्याएं भी आपको उलझन में डाल सकती है। आपका तनाव कई और समस्याओं को निमंत्रण दे सकता है। खर्चों पर काबू रखें।*
*♦️मीन राशि वाले लोग कर सकते हैं दूर की यात्रा​ इस राशि के लिए यह समय मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। इस समय में आपकी मुलाकात कई बड़े लोगों से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आप लम्बी यात्रा कर सकते हैं, जिसके दूरगामी परिणाम होंगे। आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। आपका खर्च शुभ कार्यों में बढ़ सकता है। करियर में सफलता हाथ लगेगी।*
▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*♦️यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के सेअनुसार है।*
*♦️आप अपने शहर के लिए सुर्योदय के अनुसार घटत बढ़त करे*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*
*जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। हमारा उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।*
*यह पंचांग निशुल्क नगर की जनता जनार्दन के सेवा में अलग अलग जगह से लेकर तैयार एवं नागौर के समय अनुसार है।*
*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।*ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad