Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 25-02-2024

 *राम✴️राम✴️राम✴️राम✴️*
*🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️*
*🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱*     
*⛅ 🚩मोर मुकुट बंशीवाले की जय*
*⛅ 🕉नमो नित्यं केशवाय च  शम्भवे,हनुमते च दुर्गायै,  सरस्वत्यै, सच्चियाय, नमो नमः।।*

jyotish


*🌞~ रविवार फाल्गुन बदी प्रतिपदा 25 फरवरी 2024 का  पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 25 फरवरी 2024*
*⛅दिन - रविवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - वसंत*
*⛅मास - फाल्गुन*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - प्रतिपदा रात्रि 08:35:17 तक तत्पश्चात द्वितीया*
*⛅नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी मध्य रात्रि 01:23:07 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*
*⛅योग - सुकर्मा दोपहर 02:27 तक तत्पश्चात धृति*
*⛅राहु काल जगह अलग है - शाम 05:06 से 06:32 तक*
*⛅सूर्योदय - 07:05:03*
*⛅सूर्यास्त - 06:31:45*
*⛅दिशा शूल - पूर्व*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:24 से 06:14 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:23 से 01:15 तक*
*⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:25 से 01:11 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण -*
*⛅ स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए । इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं ।*
*⛅विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*hb



*⛅ रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
 *⛅ त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई लाभदायी योग आज बन रहे हैं, जिससे कल का दिन वृषभ, कर्क राशि समेत अन्य कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। साथ ही रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित हैं, ऐसे में कल इन कुछ राशियों पर सूर्यदेव की कृपा भी रहेगी।*
*⛅आइए जानते हैं  रविवार का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*
    *⛅ रविवार को चंद्रमा सूर्यदेव की राशि सिंह में संचार करने वाले हैं। साथ ही कल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और इस दिन सुकर्मा योग, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व बढ़ गया है।*
*⛅पंचांग के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ कुछ राशियों को मिलने वाला है। इन राशि वाले दिल से लोगों के बारे में अच्छा सोचेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन भी लगेगा। राशियों के साथ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में सूर्यदेव की स्थिति मजबूत होगी और यश व सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं  आज  के दिन जिन जिन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।*
*⛅ वृषभ राशि :*
*आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है।* *वृषभ राशि वाले कल पूरे दिन अपने मन के कार्यों को करना पसंद करेंगे और पूरे दिन आराम के मूड में रहना पसंद करेंगे।* *रविवार की छुट्टी की वजह से सभी सदस्य एक जुट रहेंगे और आप अपने मन की बातों को उनसे शेयर भी कर सकते हैं। करियर के संबंध में सफलता प्राप्त करने की स्थिति में दोबारा खड़े हो पाएंगे और कार्यों को लेकर आप में फोकस भी रहेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार के सदस्यों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं और घरेलू वातावरण भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ खरीदारी के मूड में रहेंगे और माता पिता को कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपके रिश्तों में मजबूती रहेगी।*
*⛅वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का उपाय: शत्रुओं और बाधाओं से मुक्ति के लिए रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीपक जला दें।*
*⛅कर्क राशि :*
*कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहने वाला है। कर्क राशि वाले को आज सूर्यदेव की कृपा से अटका धन प्राप्त होगा और किसी प्रभावशाली संस्था से निमंत्रण आ सकता है, जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। जो लोग किसी रुके काम को लेकर परेशान हैं तो कल उनका वह काम पूरा हो सकता है। आप बच्चे के करियर को लेकर चिंतित थे तो वह चिंता भी कल दूर हो जाएगी। कल या तो किसी रिश्तेदारी में जा सकते हैं या फिर कोई रिश्तेदार मिलने आ सकता है, दोनों ही स्थिति में आपको फायदा मिलेगा। कल आप व्यापारिक सौदे अपने नाम करने में सफल रहेंगे और अच्छा मुनाफा भी प्राप्त करेंगे। लव लाइफ वाले कल पार्टनर से कहीं फेमस स्पॉट पर मिल सकते हैं और आपके रिश्ते में नयापन लेकर आएंगे,

seema


कर्क राशि वालों के लिए रविवार का उपाय: मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।*
*⛅सिंह राशि:*
*आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। सिंह राशि वालों का कल स्वास्थ्य शानदार रहेगा और कारोबार में वृद्धि के लिए नए नए आइडियाज पर काम भी करेंगे। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो कल आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। कल आप दोस्तों के साथ मूवी देखने या पार्टी के मूड में रहेंगे और पूरे दिन मौज मस्ती करते नजर आएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको काम की जानकारी मिलेगी और आपकी मदद के लिए तैयार भी रहेंगे। सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं।*
सिंह राशि वालों के लिए रविवार का उपाय: बरगद के वृक्ष की जड़ में दूध अर्पित करें और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएं।*


▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞
*♦️यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के अनुसार है।*
*♦️आप अपने शहर के लिए सुर्योदय के अनुसार घटत बढ़त करे*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।*ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*

*रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश "प्रेम" शर्मा*
*संपर्क सूत्र:- मोबाइल* *8387869068*
 🌞🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🐊

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad