Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 23-02-2024

 🚩  राम✴️राम✴️राम✴️राम✴️
🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️
🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱    
⛅ 🚩मोर मुकुट बंशीवाले की जय
⛅ 🕉नमो नित्यं केशवाय च  शम्भवे,हनुमते च दुर्गायै,  सरस्वत्यै, सच्चियाय, नमो नमः।।

jyotish



*🌞~ शुक्रवार चतुर्दशी 23 फरवरी 2024 का पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 23 फरवरी 2024*
*⛅दिन - शुक्रवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - वसंत*
*⛅मास - माघ*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - चतुर्दशी दोपहर 03:33:07 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
*⛅नक्षत्र - अश्लेषा रात्रि 07:24:21 तक तत्पश्चात मघा*
*⛅योग - शोभन दोपहर 12:46:37 तक तत्पश्चात अतिगंड*
*⛅राहु काल-हर जगह का अलग है - सुबह 11:23 से दोपहर 12:49 तक*
*⛅सूर्योदय - 07:06:53*
*⛅सूर्यास्त - 06:30:29*
*⛅दिशा शूल - पश्चिम*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:25 से 06:15 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:23 से 01:13 तक*
*⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:26 से 01:12 तक*
kundli


*⛅व्रत पर्व विवरण -*
*⛅विशेष - चतुर्दशी दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

*⛅माघी पूर्णिमा : 24 फरवरी 2024⛅*

*⛅ऐसे तो माघ की प्रत्येक तिथि पुण्यपर्व है, तथापि उनमें भी माघी पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्त्व है।*
*⛅23 फरवरी को बना रवि योग का शुभ संयोग, वृश्चिक समेत इन  राशियों को मिलेगा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद*
*⛅23 फरवरी को रवि योग, पुष्य योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे कल का दिन वृश्चिक, कुंभ समेत अन्य 5 राशियों के लिए प्रभावशाली रहने वाला है। साथ ही शुक्रवार का दिन विष्णु प्रिया माता लक्ष्मी और भौतिक सुख सुविधाओं के स्वामी शुक्र ग्रह को समर्पित है, ऐसे में कल इन 5 राशियों को माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलेगा। आइए जानते हैं कल यानी शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*
*⛅23 फरवरी दिन शुक्रवार को चंद्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही कल माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और इस दिन रवि योग, पुष्य योग, शोभन योग और आश्लेषा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का लाभ 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशि के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा और घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। इन राशियों के साथ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और माता लक्ष्मी की कृपा भी रहेगी। आइए जानते हैं कल यानी 23 फरवरी के दिन 5 राशियों के लिए लकी रहने वाला है।*
seema



*⛅वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। वृषभ राशि वाले कल कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है और विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा, आपका प्यार परवान चढ़ेगा और पार्टनर की मुलाकात घरवालों से करवा सकते हैं। कल आप अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे और उसे पूरा करके ही दम लेंगे। नौकरी करने वालों को कल कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे वे काफी प्रसन्न रहेंगे और अधिकारियों व साथियों के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा और परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।*

*⛅वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में बताशा, शंख, कौड़ी, कमल, मखाना आदि मां को अर्पित करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।*

*⛅कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
कर्क राशि वालों के लिए यानी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कर्क राशि वालों को कल सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी और दुनिया को बेहतर नजर से देखने में सक्षम होंगे। कल लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अगर आपका कोई लेन-देन लंबे समय से रुका हुआ था तो वह कल पूरा हो सकता है। व्यापारियों को कल अच्छा मुनाफा होगा और पूरे दिन व्यापारिक कार्यों में व्यस्तता भी बनी रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और और एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखेंगे भी। बच्चों का पढ़ाई लिखाई में मन लगता देख काफी प्रसन्न होंगे और पूरे परिवार के साथ कहीं जाने की योजना भी बना रहे हैं।*

*⛅कर्क राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय: शुक्रवार को लाल रंग के कपड़े में सवा किलो साबुत चावल अपने हाथ में रख लें और फिर पांच माला 'ॐ श्रीं श्रीये नम मंत्र' का जप करके पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें।*

*⛅सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
कल यानी 23 फरवरी का दिन सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। सिंह राशि वालों की कल माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से आर्थिक स्थिति पहले से अधिक बेहतर होगी और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी बनाएंगे। परिवार में किसी पूजा, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन होने से प्रसन्न होंगे और मानसिक शांति भी मिलेगी। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो कल आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। बच्चों के भविष्य के लिए कोई निवेश कर सकते हैं, जो बच्चों के लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में फंसा हुआ पैसा कल मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे और साथ मिलकर कोई नया बिजनस भी शुरू कर सकते हैं।*

*⛅सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय: नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए पीपल के पेड़ के नीचे लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध, घी मिलाकर पीपल की जड़ में डाल दें, ऐसा आप 21 शुक्रवार तक करते रहें।

वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। वृश्चिक राशि वालों की कल लंबे समय से दबी हुई इच्छा पूरी हो सकती है और समाज की भलाई के लिए कुछ काम भी करते नजर आएंगे। परिवार में किसी सदस्य को बड़ा पद मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और कोई समारोह भी हो सकता है। किसी काम के चलते आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ सकता है, तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे। आप मन में चल रही परेशानियों के बारे में कल माता-पिता से बात कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छी सलाह मिलेगी। पारिवारिक बिजनस में कुछ नई योजनाएं शुरू करने से कल आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय: धन संबंधित समस्या दूर करने के लिए शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें।


कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। कुंभ राशि वालों को कल भाग्य का साथ मिलने से धन प्राप्ति के मार्ग बनेंगे और आपकी कई परेशानियां धीरे धीरे खत्म होंगी। अगर आपके मन में कुछ विचार चल रहे थे, तो वे कल पूरे हो सकते हैं, जिससे आप खुश होंगे। लव पार्टनर कल आपके लिए कोई गिफ्ट ला सकता है, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में योग्यता के अनुरूप काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपके प्रमोशन की भी संभावना बन रही है। परिवार के सदस्यों को कहीं बाहर घुमाने ले जा सकते हैं, जिससे सभी काफी प्रसन्न होंगे। कल आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे और माता पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। कल आपको कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का उपाय: आर्थिक उन्नति के लिए पांच लाल फूल और पांच हल्दी में लिपटी हुई कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करें और विधिवत पूजा करें। इसके बाद उनको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें।
▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞
♦️यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के अनुसार है।
♦️आप अपने शहर के लिए सुर्योदय के अनुसार घटत बढ़त करे
अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...
*🌞*दिनेश "प्रेम" शर्मा रमल ज्योतिष आचार्य*🌞*
*संपर्क सूत्र:- मोबाइल.* *8387869068*
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad