Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 21-02-2024

 *🚩  *राम✴️राम✴️राम✴️राम✴️*
*🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️राम🕉️*
*🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱*     
*⛅ 🚩मोर मुकुट बंशीवाले की जय*
*⛅ 🕉नमो नित्यं केशवाय च  शम्भवे,हनुमते च दुर्गायै,  सरस्वत्यै, सच्चियाय, नमो नमः।।*

jyotish


*⛅बुधवार द्वादशी 21 फरवरी 2024 का पंचांग ⛅*
*⛅दिनांक - 21 फरवरी 2024*
*⛅दिन - बुधवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - वसंत*
*⛅मास - माघ*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - द्वादशी सुबह 11:26:56 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
*⛅नक्षत्र - पुनर्वसु दोपहर 02:16:36 तक तत्पश्चात पुष्य*
*⛅योग - आयुष्मान दोपहर 11:49:25 तक तत्पश्चात* *सौभाग्य*
*⛅माह (पूर्णिमांत)    माघ*
*चन्द्र राशि       मिथुन    till 07:43:17*
*⛅चन्द्र राशि       कर्क    from 07:43:17*
*⛅सूर्य राशि       कुम्भ*
*⛅रितु    वसंत*
*⛅आयन    उत्तरायण*
*⛅संवत्सर    शोभकृत*
*⛅संवत्सर (उत्तर)    पिंगल*
*विक्रम संवत    2080*
*⛅राहु काल-हर जगह का अलग - दोपहर 12:49 से 02:14 तक*
*⛅सूर्योदय - 07:08:40*
*⛅सूर्यास्त - 06:29:12*
*⛅दिशा शूल - उत्तर*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:26 से 06:17 तक*
*⛅अमृत काल    11:41 ए एम से 01:25 पी एम*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:23 से 01:14 तक*
      *⛅ चोघडिया, दिन⛅*
*लाभ    07:09 - 08:34    शुभ*
*अमृत    08:34 - 09:59    शुभ*
*काल    09:59 - 11:24    अशुभ*
*शुभ    11:24 - 12:49    शुभ*
*रोग    12:49 - 14:14    अशुभ*
*उद्वेग    14:14 - 15:39    अशुभ*
*चर    15:39 - 17:04    शुभ*
*लाभ    17:04 - 18:29    शुभ*
      *⛅चोघडिया, रात⛅*
*उद्वेग    18:29 - 20:04    अशुभ*
*शुभ    20:04 - 21:39    शुभ*
*अमृत    21:39 - 23:14    शुभ*
*चर    23:14 - 24:48    शुभ*
*रोग    24:48 - 26:23    अशुभ*
*काल    26:23 - 27:58    अशुभ*
*लाभ    27:58 - 29:33    शुभ*
*उद्वेग    29:33 - 31:08    अशुभ*

kundli


*⛅व्रत पर्व विवरण - वराह द्वादशी, प्रदोष व्रत*
*⛅विशेष -द्वादशी को पूतिका (पोई) एवं त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*⛅ प्रदोष व्रत - 21 फरवरी ⛅*
*प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ के मंत्र*
*ऐसे कई शिव मंत्र हैं जिनका प्रदोष व्रत के दिन जाप करना बेहद शुभ होता है. कहते हैं ऐसा करने पर भोलेनाथ सुख-समृद्धि और आरोग्य का वरदान देते हैं.*
*प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का पूजन किया जाता है*
*पंचांग के अनुसार, हर महीने दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं. प्रदोष व्रत हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है.* *माना जाता है कि भगवान शिव के लिए प्रदोष व्रत रखने पर भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, भक्तों को आरोग्य का वरदान मिलता है और जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं. पंचांग के अनुसार, फरवरी का दूसरा प्रदोष व्रत 21 फरवरी, बुधवार के दिन रखा जाएगा. बुधवार के दिन पड़ने के चलते इस प्रदोष व्रत को बुध प्रदोष व्रत कहते हैं.*
 *जानिए प्रदोष व्रत की पूजा में कौन-कौनसी सामग्री शामिल की जा सकती है और किन मंत्रों का जाप करने पर भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं.*
*प्रदोष व्रत के मंत्र:*
*प्रदोष व्रत के दिन सुबह-सवेरे उठकर स्नान किया जाता है. स्नान पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करके *भगवान शिव का ध्यान किया जाता है*
*और व्रत का संकल्प लेते हैं.* *प्रदोष व्रत की असल पूजा शाम के समय प्रदोष काल में की जाती है. प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 15 मिनट से रात 8 बजकर 47 मिनट तक है. प्रदोष व्रत की पूजा में मिठाई, फल, फूल, बेलपत्र, धूप, दीप, रोली, चंदन, अक्षत, शमी के पत्ते, भस्म और धतूरा आदि सामग्री को शामिल किया जाता है.*
* मंत्र :*
*जिनका प्रदोष व्रत के दिन जाप करना बेहद शुभ कहा जाता है.*
*महामृत्युंजय मंत्र*
*ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्*
*उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥*

*श‍िव नामावली मंत्र*
*।। श्री शिवाय नम:।।*
 
*⛅ आज 21 फरवरी को आयुष्मान योग, सौभाग्य योग समेत कई शुभ फलदायी योग बन रहे हैं, जिससे बुध प्रदोष का दिन वृष, कर्क समेत अन्य 5 राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है। साथ ही बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश और तेज बुद्धि व कौशल के कारक ग्रह बुध को समर्पित है, ऐसे में कल इन 5 राशियों पर भगवान गणेश का भी आशीर्वाद मिलेगा। आइए जानते हैं कल यानी बुधवार का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।*

 *⛅ 21 फरवरी दिन बुधवार को चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही कल माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और इस तिथि को बुध प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। बुध प्रदोष व्रत पर आयुष्मान योग, सौभाग्य योग और पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध प्रदोष तिथि पर बन रहे शुभ योग का लाभ 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और मनोकामनाओं की पूर्ति भी होगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिषीय उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और भगवान गणेश के साथ बुध प्रदोष तिथि की वजह से महादेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। आइए जानते हैं कल यानी 21 फरवरी के दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।*
*⛅ वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 21 फरवरी का दिन*
*वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 21 फरवरी का दिन*
 *21 फरवरी का दिन वृषभ राशि वालों के लिए उन्नति लेकर आने वाला है। वृषभ राशि वालों के लिए कल तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में कल आपको राहत मिलेगी और परेशानियों का पूरी तरह अंत होगा। पारिवारिक बिजनस करने वाले कल पूरी ऊर्जा और बेहतरीन विचारों के साथ का करेंगे और हर स्थिति को अच्छी तरह संभालने में सक्षम भी होंगे। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों पर कल कार्यभार अधिक रहने वाला है लेकिन इन कार्यों से कल आप नई नई चीजें जानेंगे, जो भविष्य में काम भी आएंगी। भाई-बहन या कजिन के साथ अगर कोई मतभेद चल रहे थे, तो कल उसका समाधान हो जाएगा।*
*⛅ वृषभ राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय: आर्थिक उन्नति के लिए बुधवार को 7 साबुत कौड़ियां और एक मुट्ठी हरी मूंग दाल को हरे कपड़े में बांधकर मंदिर की सीढ़ियों पर रखें दें।*

*⛅ कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 21 फरवरी का दिन*

*⛅ कर्क राशि वालों के लिए कल यानी 21 फरवरी का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कर्क राशि वालों के कल भगवान गणेश की कृपा से सभी कार्य बिना किसी अड़चन के दूर हो जाएंगे और आप दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने में सक्षम होंगे, जिससे चारों तरफ आपकी जय होगी। अगर माताजी या परिवार के अन्य सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तो कल सही इलाज खोजने में सक्षम होंगे। आपको किसी प्रियजन के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वालों को कल तरक्की के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और अधिकारियों व साथियों के साथ संबंध भी अच्छे रहेंगे। आपको संतान के करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है।*

*⛅ कर्क राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय: भाग्य वृद्धि के लिए दूध से बनी चीजों का गणेशजी को भोग लगाएं और गणेश चालीसा का पाठ करें।*

*⛅ सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन*

*⛅  आज दिन सिंह राशि वालों के लिए अत्यंत फलदायी रहने वाला है। सिंह राशि वालों को कल अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं और किसी नए निवेश में पैसा लगाना आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच से सहकर्मियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा और मन में प्रतिस्पर्धा की भावना नहीं रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह की प्लानिंग करेंगे, जिसमें भाई-बहनों का भी पूरा साथ मिलेगा। घर से दूर रहने वाले किसी पारिवारिक सदस्य का कल आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा हो जाएगा। छोटे बच्चे आपके साथ मौज-मस्ती करते नजर आएंगे, जिससे आपकी चिंताएं कम हो जाएंगी। जीवनसाथी के साथ अगर कई गलतफहमी चल रही है तो कल वह खत्म हो जाएगी।*

*⛅ सिंह राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय: मनोकामना पूर्ति के लिए सात बुधवार तक मूंग के लड्डुओं का भोग गणेशजी को लगाएं। इससे कुंडली में बुध की स्थिति भी मजबूत होती है।*

*⛅ वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 21 फरवरी का दिन*
*⛅  शुभ फलदायी रहने वाला है। वृश्चिक राशि वालों को कल किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और भाग्य के सहयोग से परिवार के सदस्यों के साथ यादगार समय व्यतीत करेंगे। आपको कल कोई पैतृक संपत्ति विरासत में मिलने से संपत्ति में वृद्धि होगी और किसी जरूरी काम को लेकर पिताजी से भी बात कर सकते हैं। व्यापारियों को कल व्यापारिक सौदों में सफलता मिलेगी और प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देने में कामयाब रहेंगे। बिजनस में आ रही परेशानियां किसी मित्र की मदद से हल होती नजर आ रही हैं। घरेलू कार्यों में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।*

*⛅ वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय: नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी व शक्कर मिलाकर गाय को खिला दें।*

*⛅ कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 21 फरवरी का दिन*

*⛅  21 फरवरी का दिन कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। कुंभ राशि वालों को कल भगवान गणेश की कृपा से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यवसाय विस्तार की योजना भी कर पाएंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। अगर आपको अपने जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई तनाव था तो वह भी दूर हो जाएगा। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है। अगर आपने किसी योजना में पैसा लगाया था तो वह कल आपके लिए अच्छा मुनाफा लेकर आएगी। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से घरेलू जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। नौकरी पेशा जातक कल किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं।*

*⛅ कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का उपाय: बुद्धि बल के विकास के लिए गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।*
 ▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞
*♦️यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के अनुसार है।*
*♦️आप अपने शहर के लिए सुर्योदय के अनुसार घटत बढ़त करे*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।*ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*

🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad