Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 07-02-2024

🔱 _*॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥_🔱     

♦️ *_🚩मोर मुकुट बंशीवाले की जय_*

jyotish


♦️ *_🕉नमो नित्यं केशवाय च  शम्भवे,हनुमते च दुर्गायै,  सरस्वत्यै, सच्चियाय, नमो नमः।।_*
♦️ *_ॐ वक्रतुण्डेक द्रष्टाय क्लींहीं श्रीं गं गणपतये_*
♦️ *_~ बुधवार 07 फरवरी 2024 द्वादशी का  पंचांग _*♦️
*♦️दिनांक - 07 फरवरी 2024*
*♦️ दिन - बुधवार*
*♦️विक्रम संवत् - 2080*
*♦️अयन - उत्तरायण*
*♦️ऋतु - शिशिर*
*♦️मास - माघ*
*♦️पक्ष - कृष्ण*
*♦️तिथि - द्वादशी दोपहर 02:01:36 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
*♦️नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा 08 फरवरी प्रातः 04:36:15 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा*
*♦️योग - वज्र 08 फरवरी प्रातः 02:51:36 तक तत्पश्चात सिद्धि*
*♦️राहु काल-हर जगह का अलग है - दोपहर 12:49 से 02:24 तक*
*♦️यम घंटा    08:42-10:04    अशुभ*
*♦️गुली काल    11:27 - 12:49*
*♦️सूर्योदय - 07:19:19*
*♦️सूर्यास्त - 06:19:24*
*♦️दिशा शूल - उत्तर*
*♦️ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:24 से 06:26 तक_*
*♦️अमृत काल    12:11ए एम,     फरवरी 08 से 01:40 ए एम, फरवरी 08_*
 *♦️विजय मुहूर्त    02:40 पी एम से 03:24 पी एम_*
*♦️निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:23 से 01:15 तक*
*♦️व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*
*♦️विशेष - द्वादशी को पूतिका (पोई) खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

♦️ *_प्रदोष व्रत - 07 फरवरी_*
♦️ *_जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है । प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारम्भ हो जाता है । जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं, वह समय शिव पूजा व गुरु पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है ।_*
 
    ♦️ *_ चोघडिया, दिन_*
♦️*लाभ    07:19 - 08:42    शुभ*
♦️*अमृत    08:42-10:04    शुभ*
♦️*काल    10:04-11:27    अशुभ*
♦️*शुभ    11:27 - 12:49    शुभ*
♦️*रोग    12:49 - 14:12    अशुभ*
♦️*उद्वेग    14:12-15:34    अशुभ*
♦️*चर    15:34 - 16:57    शुभ*
♦️*लाभ    16:57 - 18:19    शुभ*
   ♦️ *_चोघडिया, रात_ *
♦️*उद्वेग    18:19-19:57    अशुभ*
♦️*शुभ    19:57 - 21:34    शुभ"
♦️*अमृत    21:34 - 23:12    शुभ*
♦️*चर    23:12 - 24:49शुभ*
♦️*रोग    24:49 - 26:26    अशुभ*
♦️*काल    26:26 - 28:04    अशुभ*
♦️*लाभ    28:04 - 29:41    शुभ*
♦️*उद्वेग    29:41 - 31:19    अशुभ*
kundli


♦️ *_बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है इसलिए इस दिन आप कुछ आसान उपाय करके अपने जीवन में सुख समृद्धि लेकर आ सकते हैं। इस दिन आप कारोबार व करियर में तरक्की के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।_*
♦️ *_ये उपाय बेहद सरल हैं और इन्हेंं आसानी से किया जा सकता है। आइए जानें इन उपायों के बारे में _*
♦️ *_बुधवार को ये उपाय जरूर करने चाहिए, करियर व कारोबार के लिए फायदेमंद रहेगा
 बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश और लाल किताब के अनुसार मां दुर्गा को समर्पित है लेकिन इसके देवता बुध है। बुध ग्रह के नाम से ही बुधवार का नाम पड़ा है। जिनकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर है तो उनको बुधवार के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय जरूर करने चाहिए। बुध की स्थिति सही नहीं होने से व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन करियर व कारोबार में तरक्की के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के करने से भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी विघ्न दूर होते हैं और कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। आइए जानते हैं करियर व कारोबार में फायदे के लिए किन जाने वाले बुधवार के इन उपायों के बारे में_*

♦️ *_बुधवार को ये उपाय जरूर करने चाहिए, करियर व कारोबार के लिए फायदेमंद रहेगा
मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन मां दुर्गा का ध्यान करते हुए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में किसी तरह का अनिष्ट नहीं होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।_*

♦️ *_बताया जाता है कि बुधवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से उस पाठ का पुण्यफल एक लाख पाठ के बराबर होता है।_*
♦️ *_ बुधवार का दान
बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन परिवार के साथ हरी मूंग की दाल का सेवन करना भी लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और भगवान गणेश व लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। बुधवार के दिन शिवलिंग पर भी हरी मूंग अर्पित कर सकते हैं।_*
seema


♦️ *_बुधवार का पाठ
आर्थिक समस्याओं से कर्ज से परेशान हैं तो हर बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं। इस पाठ के करने से जीवन में धीरे-धीरे सुख-समृद्धि आती है और विघ्न भी दूर होते हैं। ध्यान रखें कि ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करने के बाद भगवान गणेश की आरती जरूर करें।_*
♦️ *_गणेश को अर्पित करें ये चीज हर बुधवार को भगवान गणेश को शमी पत्ता और दुर्वा अर्पित करना चाहिए। अगर शमी के पत्ता नहीं मिल रहा है तो दूर्वा अर्पित कर सकते हैं। दूर्वा चढ़ाने से पहले ध्यान रखें कि 21 दूर्वा की एक गांठ बनाई जाती है और इस तरह 21 दूर्वा की गांठें गणेशजी के मस्तक पर चढ़ाई जाती हैं। दूर्वा अर्पित करने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं और कई सांसारिक कामनाएं पूरी होती हैं।_*
♦️ *_गाय को खिलाएं ये चीज
बुधवार के दिन गाय को हरी घास या पालक साग अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद और ग्रह दोष पीड़ा भी दूर होती है। लेकिन ध्यान रखें कि गाय को घास और हरा पालक आप कम से कम तीन महीने तक अवश्य खिलाएं, इसके बाद आपको फल मिलना शुरू हो जाएगा। गाय को इन चीजों को खिलाने से जीवन के सभी कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं।_*
♦️ *_बुध मंत्रों का करें जप
बुधवार के दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए। बुध के इन मंत्रों का जप करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। बुध के मंत्र से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत भी होती है और कारोबार व करियर में तरक्की के योग बनना शुरू हो जाते हैं। ध्यान रहे कि बुध मंक्ष का जप 14 बार ही किया जाता है।_*
♦️ *_बीज मंत्र : ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः!_*
♦️ *_ॐ बुं बुधाय नमः अथवा ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः!_*
♦️ *_ ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:_*
♦️ *_प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम। सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम।।_*
♦️ *_बुधवार को दें गिफ्ट
बुधवार के दिन बहन और भांजी को गिफ्ट देना चाहिए। अगर बहन बड़ी है तो सबसे पहले उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें और फिर गिफ्ट दें। ऐसा करने से व्यापार, शिक्षा और संचार में उन्नति होती है और कुंडली में बुध के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही रिश्तों में भी मजबूती आती है।_*

♦️ *_बुधवार और बुध के उपाय
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
हरी मूंग की दाल का दान करें
ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें
गणेशजी को दुर्वा अर्पित करें
गाय को हरी घास खिलाएं
बुध मंत्रों का जप करें_*
♦️ *_बुधवार के दिन ये चीज़ें दान करें:
पालक,साबुत मूंग,हरे या नीले रंग के कपड़े,हरी घास,कांसे का बर्तन,
हरी चूड़ियां_*
   ▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के अनुसार है।*
*आप अपने शहर के लिए सुर्योदय के अनुसार घटत बढ़त करे*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।*ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
*ज्योतिष परामर्श हेतु संपर्क करें।*
*कालसर्पएवंपित्रदोषनिवारणकुंडली परामर्श पैड सर्विस।*
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad