Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 05-02-2024

*_🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥*🔱    

*🚩 * _मोर मुकुट बंशीवाले की जय_*
 *🕉 * _नमो नित्यं केशवाय च  शम्भवे,हनुमते च दुर्गायै,  सरस्वत्यै, सच्चियाय, नमो नमः।।_*

jyotish



♦️ *_आज सोमवार दशमी का 5 फरवरी  2024 पंचाग_*           
♦️ *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन_*
♦️ *_संवत्सर नाम अनला_*
♦️ *_शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)_*
 ♦️ *_काली सम्वत् 5124_*
♦️ *_संवत्सर (उत्तर)    पिंगल_*
♦️ *_आयन -    उत्तरायण_*
♦️  *_ऋतु - सौर शिशर  ऋतु_*
♦️ *_मास - माघ मास_*
♦️ *_पक्ष - कृष्ण पक्ष_*
♦️  *_तिथि - सोमवार माघ माह के कृष्ण पक्ष दशमी तिथि 05:24:24 PM तक उपरांत एकादशी_*
♦️ *_तिथि स्वामी : दशमी तिथि के देवता हैं यमराज। इस तिथि में यम की पूजा करने से नरक और मृत्यु का भय नहीं रहता है। यह सौम्य अर्थात शांत तिथि हैं।_*
♦️ *_नक्षत्र : नक्षत्र अनुराधा 07:53:01 AM तक उपरांत ज्येष्ठा_*
♦️  *_नक्षत्र स्वामी : अनुराधा नक्षत्र का स्वामी शनि है, तथा राशि स्वामी मंगल का शत्रु है।_*
♦️ *_योग : ध्रुव योग 10:50:46 AM तक, उसके बाद व्याघात योग_*
♦️  *_प्रथम करण : विष्टि - 05:24:23 पी एम तक_*
♦️  *_द्वितीय करण : बव - 04:52 ए एम, फरवरी 06 तक बालव_*
♦️  *_सोमवार का शुभ गुलिक कालः-शुभ गुलिक काल 02:11:00 P.M से 03:54:00 P.M बजे तक_*
♦️  *_दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।_*
♦️  *_राहुकालः- आज का राहु काल 08:43 A.M से 10:05A.M बजे तक_*
♦️ *_सूर्योदयः- प्रातः 05:20:32_*
♦️  *_सूर्यास्तः- सायं 06:17:53_*
♦️ *_ब्रह्म मुहूर्त : 05:25 ए एम से 06:27 ए एम_*
♦️ *_प्रातः सन्ध्या : 06:01 ए एम से 07:19 ए एम_*
♦️  *_अभिजित मुहूर्त : 12:27 पी एम से 01:11 पी एम_*
♦️  *_विजय मुहूर्त : 02:39 पी एम से 03:23 पी एम_*
♦️  *_गोधूलि मुहूर्त : 06:17 पी एम से 06:43 पी एम_*
♦️  *_सायाह्न सन्ध्या : 06:19 पी एम से 07:37 पी एम_*
♦️  *_अमृत काल : 10:54 पी एम से 12:29 ए एम, फरवरी 06_*
♦️  *_निशिता मुहूर्त : 12:23 ए एम, फरवरी 06 से 01:15 ए एम, फरवरी 06_*
♦️  *_सर्वार्थ सिद्धि योग : 07:19 ए एम से 07:54 ए एम_*
       ♦️  *_ चोघडिया, दिन*
*अमृत    07:21 - 08:43    शुभ*
*काल    08:43 - 10:05    अशुभ*
*शुभ    10:05 - 11:27    शुभ*
*रोग    11:27 - 12:49    अशुभ*
*उद्वेग    12:49 - 14:11    अशुभ*
*चर    14:11 - 15:34    शुभ*
*लाभ    15:34 - 16:56    शुभ*
*अमृत    16:56 - 18:18    शुभ*
 ♦️  *_चोघडिया, रात*
*चर    18:18 - 19:56    शुभ*
*रोग    19:56 - 21:33    अशुभ*
*काल    21:33 - 23:11    अशुभ*
*लाभ    23:11 - 24:49    शुभ*
*उद्वेग    24:49 - 26:27    अशुभ*
*शुभ    26:27 - 28:04    शुभ*
*अमृत    28:04 - 29:42    शुभ*
*चर    29:42 - 31:20    शुभ*
kundli




♦️  *_यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।_*
♦️  *_आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।_*
♦️ *_महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।_*

♦️  *_दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।_*
♦️  *_सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।_*
♦️  *_सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।_*
♦️ *_जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है।_*
 ♦️ *_सोमवार के दिन शिव पुराण के अचूक मन्त्र “श्री शिवाये नमस्तुभ्यम’ का अधिक से अधिक जाप करने से समस्त कष्ट दूर होते है. निश्चित ही मनवाँछित लाभ मिलता है।_*

 ♦️  *_आज का उपाय-किसी मंदिर में सवा किलो चावल चढ़ाएं।_*
 ♦️  *_वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
♦️  *_पर्व एवं त्यौहार - भद्रा/सर्वार्थसिद्धि योग/मंगल गोचर,_*
♦️ *_विशेष – दशमी तिथि को कलम्बी एवं परवल का सेवन वर्जित है। दशमी तिथि धर्मिणी और धनदायक तिथि मानी जाती है। यह दशमी तिथि पूर्णा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह दशमी तिथि कृष्ण पक्ष में मध्यम फलदायिनी मानी जाती है। दशमी को धन देनेवाली अर्थात ढंदायक तिथि माना जाता है। इस दिन आप धन प्राप्ति हेतु उद्योग करते हैं तो सफलता कि उम्मीदें बढ़ जाती हैं। यह दशमी तिथि धर्म प्रदान करने वाली तिथि भी माना जाता है। अर्थात इस दिन धर्म से संबन्धित कोई बड़े अनुष्ठान वगैरह करने-करवाने से सिद्धि अवश्य मिलती है। इस दशमी तिथि में वाहन खरीदना उत्तम माना जाता है। इस दशमी तिथि को सरकारी कार्यालयों से सम्बन्धित कार्यों को आरम्भ करने के लिये भी अत्यंत शुभ माना जाता है।_*

    
♦️ *_दशमी तिथि के देवता यमराज जी बताये जाते हैं। यमराज दक्षिण दिशा के स्वामी माने जाते हैं। इस दशमी तिथि में यमराज के पूजन करने से जीव अपने समस्त पापों से छुट जाता है। पूजन के उपरान्त क्षमा याचना (प्रार्थना) से जीव नरक कि यातना एवं जीवन के सभी संकटों से मुक्त हो जाता है। इस दशमी तिथि को यम के निमित्ति घर के बाहर दीपदान करना चाहिये, इससे अकाल मृत्यु के योग भी टल जाते हैं।_*


♦️ *_ मेष राशि : सेहत अच्छी रहेगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे।_*
♦️  *_उपाय :- अनन्तमूल की जड़ को लाल वस्त्र में लपेटकर अपने पास रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।_*
seems



♦️ *_वृषभ राशि : आज अपनी सेहत के चिंता करने की क़तई ज़रूरत नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। शादी सिर्फ़ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है; एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना भी ज़रूरी है।_*
♦️ *_उपाय :- दादी या किसी बुजुर्ग महिला की सेवा करने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।_*

♦️ *_मिथुन राशि : रोज़मर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। वैवाहिक जीवन के कई फ़ायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं।_*
♦️ *_उपाय :- इस मंत्र का उच्चारण करें ‘ओम सूर्य नारायणाय नमो नमः’_*

♦️ *_कर्क राशि : कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज़ देखने को मिल सकता है। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आँखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। अगर आप सोचते हैं कि यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना आपके लिए सही है तो आप गलत हैं ऐसा करने से आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और कुछ नहीं। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।_*
♦️ *_उपाय :- चावल या चाँदी माता से लेकर अपने पास रखना आर्थिक उन्नति में सहायक होगा।_*
♦️ *_सिंह राशि : आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज़्यादा मांग करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज़्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को ख़ुश करने के लिए ख़ुद को तनाव से नहीं थकाएँ। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। अगर आप अपना नज़रिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है; और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे।_*
♦️ *_उपाय :- अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर पर किसी भी तरह सोना या पीला धागा धारण करें।_*

♦️ *_कन्‍या राशि : जो समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फ़ोन आपका दिन बना देगा। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।_*
♦️ *_उपाय :- शुद्ध शहद का रोजाना प्रयोग करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।_*
♦️  *_तुला राशि : आज ख़ास दिन है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह थोड़ा मुश्किल वक़्त है।_*
♦️ *_उपाय :- पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने से धन की स्थिति अच्छी रहेगी।_*

♦️ *_वृश्चिक राशि : आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए आपको सराहना और पुरस्कार मिलेंगे। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत एहमियत है; आप आज दोनों का ही लुत्फ़ उठा सकते हैं।_*
♦️ *_उपाय :- कन्याओं में चॉकलेट, टॉफी, सफेद मिठाई बाँटने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।_*

♦️ *_धनु राशि : आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाक़ात अपने प्रिय से होगी। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।_*
♦️ *_उपाय :- काले-सफेद तिल आटे में मिलाकर उसकी गोलियां मछलियों में डालने से सेहत अच्छी रहेगी।_*

♦️  *_मकर राशि : शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। गृह-प्रवेश के लिए शुभ दिन है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जाएंगे । अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।_*
♦️ *_उपाय :- गेहूँ, बाजरा, गुड़ मिलाकर लाल गाय को खिलाने से पारिवारिक जीवन में ख़ुशियों की बौछार होगी।_*


♦️  *_कुम्भ राशि : अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। पुराने संपर्क और दोस्त मददगार रहेंगे। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। सही दिशा में ईमानदारी से उठाए गए क़दम निश्चित तौर पर लाभ देंगे। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।_*
♦️  *_उपाय :- अपने इष्टदेव की सोने की मूर्ति बनाकर घर में स्थापित करके रोज़ाना पूजा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।_*

♦️  *_मीन राशि : आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे- लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। जीवन और कामकाज में दूसरों के लिए एक आदर्श बनें। गर्मजोशी और दूसरों की मदद की इच्छा के साथ मानवीय मूल्यों को ख़ुद में संजोना आपको पहचान दिलाएगा। इससे आपके जीवन में अच्छा तालमेल पैदा होगा। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे ज़िन्दगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।_*
♦️ *_उपाय :- देवी दुर्गा, सिंहवाहिनी की तस्वीर घर रखें और उनकी पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।_*
    ▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के अनुसार है।*
*आप अपने शहर के लिए सुर्योदय के अनुसार घटत बढ़त करे*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।*राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।*ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*

🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🔯

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad