Type Here to Get Search Results !

श्री राम जानकी सर्वजातीय विवाह आयोजन समिति का गठन,पूज्य संतों के पावन सान्निध्य में होगा विवाह

श्री राम जानकी सर्वजातीय विवाह आयोजन समिति का गठन, पूज्य संतों के पावन सान्निध्य में होगा विवाह
ramjanki

 सेवा भारती समिति, नागौर के तत्वावधान में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बुधवार 14 फरवरी को श्रीराम जानकी सर्वजातीय विवाह आयोजन होगा। नागौर नगर में सेवा भारती के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह प्रथम समारोह संतों के पावन सान्निध्य में होगा। पांचला सिद्धा के योगी सूरजनाथ महाराज, संत जानकीदास महाराज, संत हरिनारायण शास्त्री महाराज, मांझवास के संत स्वरूपनाथ महाराज तथा किशनजी झंडी वाले के नाम से प्रसिद्ध किशन जी दर्जी के सान्निध्य में होगा। इस आयोजन समिति में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कृपाराम गहलोत "बाबूजी"अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता पंकज जोशी को महामंत्री का दायित्व दिया गया। विजय प्रताप सिंह, तुलसीराम सुथार, श्रीमती इंदु चौधरी, सत्यनारायण सोनी, मदनदान चारण, राजेश अग्रवाल व हनुमाम प्रसाद दाधीच आयोजन समिति के उपाध्यक्ष होंगे जबकि हुक्मीचंद टाक, चेतन सर्वा, गिरधारी राम कड़वासरा, मोनिका जावा, रवि बोथरा, ताराचंद बंशीवाल, मूलाराम प्रजापत व हनुमान मित्तल आयोजन समिति के मंत्री होंगे तथा कोषाध्यक्ष का दायित्व कमल अग्रवाल व पवन जोशी को दिया गया जबकि आयोजन समिति के कार्यालय प्रमुख के नाते उम्मेद राज शर्मा, चंपालाल सांखला व शिव शंकर व्यास दायित्व संभालेंगे। 
ram

आयोजन समिति की प्रचार व्यवस्था का दायित्व बालकिशन भाटी व बुद्धाराम नायक को सौंपा गया है। आयोजन समिति को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागौर विभाग संचालक डॉ केवल राम गौड, माली समाज अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा, साजनराम चौधरी, हनुमान सिंह देवड़ा, रुद्र कुमार शर्मा, विभाग प्रचारक गिरधारी लाल, हरिराम धारणिया, भवानी सिंह राठौङ, रामस्वरूप परिहार, प्रोफेसर भवानी शंकर रामावत, संजय सोनी, पुरुषोत्तम राजवंशी, मुकेश भाटी, मांगीलाल बंसल, बहादुर सिंह भाटी व नटवर राज आयोजन समिति के मार्गदर्शक रहेंगे।

 *विवाह आयोजन हेतु भामाशाहों द्वारा सामग्री देने का क्रम जारी*
इस आयोजन हेतु भामाशाहों द्वारा वधू  तथा आयोजन व्यवस्था के लिए सामग्री देने का क्रम जारी है। इसी श्रृंखला में  डालाराम नायक द्वारा वधू हेतू बरियां(दुल्हन वेश) दी गई। इसी प्रकार मंगलसूत्र,  कोटगली नयाद रवाजा निवासी फ्रूट सब्जी मंडी के व्यापारी रामदेव हरकचंद भाटी  के परिवारजनों की ओर से आयोजन समिति को प्रदान किया गया। वधूओं को नाक सली व  बिंछूड़िया महादेव आभूषण की तरफ से प्रदान की गई जबकि 5 दूल्हों के लिय सूट का कपड़ा राम मनोहर  लोहिया द्वारा दिया गया।

*महिला मंडल संभालेगा व्यवस्था*
 इस सामूहिक विवाह के लिए विभिन्न यज्ञ, धार्मिक विधि विधान व चंवरी आदि की व्यवस्था के लिए महिला मंडल का सहयोग रहेगा। इसमें निर्मला सुरेश राठी, गोरी गूंद, कमला चारण, वंदना सोनी, सुधा अग्रवाल, सुमित्रा विश्नोई, रेखा रांकावत, मंजू सारस्वत, सरिता जोशी, बसंती राठी, उषा खड़लोहिया, सरिता चांडक, ज्ञानलता सैनी, डॉ कीर्ति अग्रवाल, मधु सोनी, डॉ राजेश्वरी सैनी, बसंती सेन, राजू देवी वैष्णव, मोनिका मेघवाल, लूणी नायक, आरती सोलंकी, ममता पुरी, कमला छाबा, धीरज राजपाल सोनेल व इंदिरा सुथार का सहयोग रहेगा।
 *स्वागत मंडल करेगा बारातियों का स्वागत* इस सर्वजातीय विवाह आयोजन में बारातियों में वधू पक्ष का स्वागत व भाव बिना अभिनंदन करने के लिए स्वागत मंडल का भी गठन किया गया है। इसमें दिलीप तेजस्वी, नागौर के पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी, डॉ मूलाराम कङेला, भोजराज सारस्वत, डॉ अपूर्व कौशिक, राम सिंह राठौड़, लोकेश टाक, पुखराज सांखला, मेघराज राव, डॉ हापुराम, चतुर्भुज अग्रवाल, जगदीश देवल, भंवरलाल नायक, भगवान भार्गव, शिवदेव भाटी, जीतू राम सेन, सुशील गोदारा, किशोर कुमार सांसी, सुखदेव सिंह चारण, प्रताप सिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल टाक, महावीर खटीक, अनंत राम अग्रवाल, मांगीलाल भाटी, विशाल शर्मा, शिवकुमार राव, शंकर लाल मौर्य, रामस्वरूप कच्छावा, अजीत ओझा, पारस मल परिहार, प्रणय गहलोत, चेनाराम कच्छावा, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, गेनाराम गुरु, हेमंत जोशी, नृत्य गोपाल मित्तल व जगवीर छाबा शामिल है।

pawan



*निमंत्रण पत्र व प्रचार सामग्री का किया विमोचन*
 इस सामूहिक विवाह आयोजन के निमित्त आयोजन समिति द्वारा निमंत्रण पत्र व प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष रामकुमार भाटी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक मांगीलाल बंसल, प्रान्त सेवा प्रमुख नटवर राज, आयोजन समिति के अध्यक्ष कृपाराम गहलोत व प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख रुद्र कुमार शर्मा के कर कमलों द्वारा इसका विमोचन किया गया। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता व वर वधू परिजन भी उपस्थित रहे। इस विवाह आयोजन का स्थल ताऊसर रोड स्थित संत शिरोमणि श्रीलिखमीदासजी महाराज परिसर स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले माली समाज छात्रावास रहेगा।
seema

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad