Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 28-12-2023

 🚩✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️ 🔱
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
 *🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱*     *🚩मोर मुकुट बंशीवाले की जय* *🕉नमो नित्यं केशवाय च शम्भवे,हनुमते च दुर्गायै,  सरस्वत्यै, सच्चियाय, नमोनमः।।*🕉🌸*

jyotish


*🌞 गूरुवारद्वितीयाकापंचांग🌞*
*⛅दिनांक -28 दिसम्बर 2023*
*⛅दिन - गुरुवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - शिशिर*
*⛅मास - पौष*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - द्वितीया पूर्ण रात्रि तक*
*⛅नक्षत्र - पुनर्वसु रात्रि 01:03.34 तक तत्पश्चात पुष्य*
*⛅योग - इन्द्र रात्रि 02:21.57 तक तत्पश्चात वैधृति*
*⛅ करण    तैतुल    19:18:33*
*⛅राहु काल-हर जगह का अलग है - दोपहर 01:54से 03:12 तक*
*⛅सूर्योदय - 07:24:38*
*⛅सूर्यास्त - 05:48.50*
*⛅चंद्रोदय    18:58:30
*⛅    चंद्रास्त    31:59:39*
  *⛅चोघडिया, दिन⛅*
*लाभ    07:24 - 08:42    शुभ*
*अमृत    08:42 - 10:00    शुभ*
*काल    10:00 - 11:18    अशुभ*
*शुभ    11:18 - 12:36    शुभ*
*रोग    12:36 - 13:54    अशुभ*
*उद्वेग    13:54 - 15:12    अशुभ*
*चर    15:12 - 16:30    शुभ*
*लाभ    16:30 - 17:48    शुभ*
     *⛅चोघडिया, रात⛅*
*उद्वेग    17:48 - 19:30    अशुभ*
*शुभ    19:30 - 21:12    शुभ*
*अमृत    21:12 - 22:54    शुभ*
*चर    22:54 - 24:36    शुभ*
*रोग    24:36 - 26:18    अशुभ*
*काल    26:18 - 28:00    अशुभ*
*लाभ    28:00 - 29:43    शुभ*
*उद्वेग    29:43 - 31:25    अशुभ*
*⛅दिशा शूल - दक्षिण*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:35 से 06:29 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:15 से 01:08 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण - गुरुपुष्यामृत योग*
*⛅विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🌹 28 दिसम्बर 2023 : गुरुपुष्यामृत योग 🌹*

*🔹पुण्य काल - 28 रात्रि 01:05 से 29 दिसम्बर सूर्योदय तक 07:05 तक*

*🌹 पुष्य नक्षत्र का गुरुवार से योग होने पर वह अति दुर्लभ ‘गुरुपुष्यामृत योग' कहलाता है ।*

*🌹 गुरुपुष्यामृत योग व्यापारिक कार्यों के लिए तो विशेष लाभदायी माना गया है ।*

*🌹 गुरुपुष्यामृत योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है ।*

*🌹गुरुपुष्यामृत योग में विद्या एवं धार्मिक अनुष्ठान प्रारम्भ करना, आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करना सुलभ होता है ।*

*🌹गुरुपुष्यामृत योग में विवाह व उससे संबंधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित है ।*

*🔹कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में🔹*

*🌹 बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें ।*

*🔹गुरुवार विशेष 🔹*

*🔸हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में शुद्ध कच्चा दूध गाय का थोड़ा-सा ही डाले तो, उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है और गुरूवार को व्रत उपवास करके गुरु की पूजा करने वाले के दिल में गुरु की भक्ति स्थायी हो जाती है ।*

*🔸गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के पेड़ की निम्न प्रकार से पूजा करें :*

*🔸एक लोटा जल लेकर उसमें चने की दाल, गुड़, कुमकुम, हल्दी व चावल डालकर निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए आम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं ।*
 
*ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः ।*

*🌹 फिर उपरोक्त मंत्र बोलते हुए आम के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें और गुरुभक्ति, गुरुप्रीति बढ़े ऐसी प्रार्थना करें । थोड़ा सा गुड़ या बेसन की मिठाई चींटियों को डाल दें ।*

*🔸गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है ।*

*🔸गुरुवार के दिन तेल मालिश हानि करती है । यदि निषिद्ध दिनों में मालिश करनी ही है तो ऋषियों ने उसकी भी व्यवस्था दी है । तेल में दूर्वा डाल के मालिश करें तो वह दोष चला जायेगा ।*

*🔹चोट एवं मोच होने पर🔹*

*🔸गिरने अथवा किसी प्रकार से अंदरूनी चोट पहुँची हो तो १ – २ ग्राम हल्दी को गुड़ के साथ खाने से अथवा दूध में हल्दी डालकर उबाल के लेने से दर्द में राहत मिलती है । अंदरूनी चोट व मोच पर हल्दी का गर्म लेप करने से भी लाभ होता है । चोट लगकर रक्तस्त्राव हो रहा हो तो हल्दी का चूर्ण लगाने से बह तुरंत बंद हो जाता है, घाव जल्दी भर जाता है व विषाणुओं के संक्रमण से रक्षा भी होती है ।*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🖌🚩 *_””जय श्री महाकाल महाराज की””_* 🚩
○▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के अनुसार है।*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
*रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश "प्रेम" शर्मा*
*संपर्क सूत्र:- मोबाइल* *8387869068*
 🌞🙏🍀🌻🌹🌸💐

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad