Type Here to Get Search Results !

पंचांग - 06-12-2023

 🚩✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️ 🔱
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
 *🔱॥ॐ श्री गणेशाय नमः॥🔱*     *🚩मोर मुकुट बंशीवाले की जय* *🕉नमो नित्यं केशवाय च शम्भवे,हनुमते च दुर्गायै,  सरस्वत्यै, सच्चियाय, नमोनमः।।*🕉🌸*

jyotish

*🌞6 दिसम्बर नवमी का पंचांग 🌞*
*⛅दिनांक - 06 दिसम्बर 2023*
*⛅दिन - बुधवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2080*
*⛅अयन - दक्षिणायन*
*⛅ऋतु - हेमंत*
*⛅मास - मार्गशीर्ष*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - नवमी 07 दिसम्बर प्रातः 03:03.51 तक तत्पश्चात दशमी*
*⛅नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी 07 दिसम्बर प्रातः 06:27.36 तक तत्पश्चात हस्त*
cinema




LIC

*⛅योग - प्रीति रात्रि 11:28.27 तक तत्पश्चात आयुष्मान*
*⛅राहु काल-हर जगह का अलग है - दोपहर 12:31 से 01:51 तक*
*⛅चन्द्र राशि       सिंह    till 10:21:07*
*⛅चन्द्र राशि       कन्या    from  10:21:07*
*⛅सूर्य राशि       वृश्चिक*
*⛅रितु    हेमंत*
*⛅आयन    दक्षिणायण*
*⛅संवत्सर    शोभकृत*
*⛅संवत्सर (उत्तर)    पिंगल*
*⛅विक्रम संवत    2080*
*⛅सूर्योदय    07:12:05*
*⛅सूर्यास्त    17:39:46*
*⛅दिन काल    10:27:40*
*⛅    रात्री काल    13:33:02*
*⛅चंद्रास्त    13:31:57    *
*⛅चंद्रोदय    25:41:11*
*⛅दिशा शूल - उत्तर*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 05:21 से 06:14 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:04 से 12:57 तक*

bank

int


     *⛅चोघडिया, दिन⛅*
*लाभ    07:12 - 08:31    शुभ*
*अमृत    08:31 - 09:49    शुभ*
*काल    09:49 - 11:07    अशुभ*
*शुभ    11:07 - 12:26    शुभ*
*रोग    12:26 - 13:44    अशुभ*
*उद्वेग    13:44 - 15:03    अशुभ*
*चर    15:03 - 16:21    शुभ*
*लाभ    16:21 - 17:40    शुभ*
       *⛅चोघडिया, रात⛅*
*उद्वेग    17:40 - 19:21    अशुभ*
*शुभ    19:21 - 21:03    शुभ*
*अमृत    21:03 - 22:45    शुभ*
*चर    22:45 - 24:26    शुभ*
*रोग    24:26 - 26:08    अशुभ*
*काल    26:08* - 27:50अशुभ*
*लाभ    27:50 - 29:31    शुभ*
*उद्वेग    29:31* - 31:13    अशुभ*
*⛅व्रत पर्व विवरण -*
*⛅विशेष - नवमी को लौकी खाना त्याज्य है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🔹लक्ष्मी कहाँ से चली जाती है ?🔹*

*🌹भगवान श्रीहरि कहते हैं : “जपो अल्पज्ञ भीगे पैर अथवा नग्न होकर सोता है तथा वाचाल की भाँति निरंतर बोलता रहता है, उसके घर से साध्वी लक्ष्मी चली जाती है ।*
OS

ACHAR

sweet



*🌹जो व्यक्ति अपने सिर पर तेल लगाकर उसी हाथ से दूसरे के अंग का स्पर्श करता हैं * और अपने किसी अंग को बाजे की तरह बजाता है, उससे रुष्ट होकर लक्ष्मी उसके घर से चली जाती है ।*

*🌹जो व्रत-उपवास नहीं करता, संध्या – वंदन नहीं करता, सदा अपवित्र रहता है तथा भगवदभक्ति से रहित है उसके यहाँ से मेरी प्रिया लक्ष्मी चली जाती है ।’ ( श्रीमद देवी भागवत : ९.४१.४२-४४ )*

*🔹पद्म पुराण के अनुसार मस्तक पर लगाने से बचे हुए तेल को अपने शरीर पर भी लगाना वर्जित है ।*
       आज का राशि फल
बुधवार को 6 दिसंबर को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा और इसके साथ ही बुध और गुरु का नवम पंचम योग भी बन रहा है। ये सभी शुभ योग मिलकर मिथुन और सिंह समेत 5 राशियों की किस्‍मत में चार चांद लगाएंगे। इन राशियों के लोगों को अपनी सूझबूझ से धन लाभ होने के साथ ही करियर से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आर्थिक मामलों में कैसा होगा बुधवार।

6 दिसंबर 2023 : कल बुध और गुरु का नवम पंचम योग, बुद्धि और अनुभव से मिथुन और सिंह राशि वालों को होगा जबर्दस्‍त लाभ
मेष आर्थिक राशिफल: भागदौड़ करनी पड़ सकती है
मेष आर्थिक राशिफल: भागदौड़ करनी पड़ सकती है

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों और समस्‍याओं वाला हो सकता है और आज आपको न चाहते हुए भी कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जो दूसरे लोगों के लिए असुविधाजनक होंगे। आज आपको परिवार के लोगों की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आप मन ही मन परेशान रहेंगे और काम करने में मन नहीं लगेगा।
TVS

hero



वृष आर्थिक राशिफल: धन का निवेश न करें
वृष आर्थिक राशिफल: धन का निवेश न करें

वृष राशि के लोगों के लिए आज का आर्थिक समस्‍याओं वाला हो सकता है और आज आपको अचानक से काम से बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आप मकान जायदाद या फिर अच्छा काम करने के लिए पैसे खर्च करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज के दिन रुक जाएं। वरना आपको समस्‍यााओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन आर्थिक राशिफल: लाभ के अच्‍छे मौके मिलेंगे
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्‍छा रहेगा और आज आपके लिए लाभ के अच्‍छे मौके आ सकते हैं। काम करने में मन लगेगा और लोग आपसे प्रेम करेंगे। आपके ऑफिस में काम का माहौल अच्‍छा रहेगा। आज दोपहर तक कोई बड़ा खर्च ऐसा आ सकता है जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होगा। कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। किसी से मदद लेने से पहले एक बार विचार कर लें।

कर्क आर्थिक राशिफल: मन में किसी प्रकार की उलझन रहेगी
कर्क राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में कुछ समस्‍याएं आ सकती हैं और आज सुबह से आपका दिन काफी समस्‍याओं वाला रहेगा। आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको ऑफिस में काम करने में कठिनाई महसूस होगी और मन में किसी प्रकार की उलझन रहेगी।

सिंह आर्थिक राशिफल: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
सिंह राशि के लोगों का दिन सामान्‍य रहेगा और आज आपके लिए कारोबार की स्थिति भी ठीक रहेगी। किसी बड़े अधिकारी का साथ मिलने से आपके कार्य पूर्ण हो जाएंगे और आपको लाभ भी होगा। नौकरी में भी आपकी स्थिति मजबूत है। विरोधियों और आलोचना करने वाले आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप अपने काम पर फोकस करेंगे।

कन्या आर्थिक राशिफल: लटके हुए कार्य पूर्ण कर लेंगे
कन्या राशि के लोगों का दिन आज बिना किसी परेशानी और समस्‍या के आज आराम से बीतेगा। आज आप अपने लटके हुए कार्य पूर्ण कर लेंगे और आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज आपका समय परिवार और ऑफिस के लोगों के बीच में अच्‍छा बीतेगा। जो लोग आपके साथ काम करते हैं उनकी समस्‍याओं को भी आप दूर कर पाएंगे। मित्रों से चर्चा होगी।

तुला आर्थिक राशिफल: काफी मेहनत करनी पड़ेगी
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी दौड़भाग वाला रहेगा और आज आप किसी कार्यक्रम की व्‍यवस्‍था करने में बिजी रहेंगे। छात्रों को आज प्रतियोगिता की तैयारी करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई अनुबंध करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। निवेश संबंधी कोई भी कार्य दोपहर के बाद ही पूरा करें।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: आर्थिक मामलों में समस्‍या होगी
वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में कोई समस्‍या हो सकती है और आज कोई काम आपकी सोच के विपरीत हो सकता है। जिस व्यक्ति को आप सज्जन समझते हैं वह धोखा दे सकता है। आज कोई ऐसी घटना आपके साथ हो सकती है जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होगा। आपका दिन मिश्रित फलदायक दिन है। शाम के वक्‍त कोई अच्‍छा समाचार मिलने से निराशा खत्‍म होगी।

धनु आर्थिक राशिफल: ऑफिस में भी आपके प्रदर्शन में सुधार होगा
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। दिन के पहले भाग में कुछ समस्‍याएं आ सकती हैं और बाद में ये ही काम पूरे हो जाने से आपको हर्ष होगा। कईं दिनों से कुछ जरूरी कार्य जिनको आप करना चाहते थे आज पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में भी आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। किसी व्यर्थ के डर या आशंका से मन अशांत रह सकता है। दोपहर बाद कुछ भागदौड़ करने से छिटपुट लाभ हो सकते हैं।

मकर आर्थिक राशिफल: आर्थिक मामलों में लाभ होगा
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला होगा और आज आपको करियर के मामले में कुछ जरूरी जानकारियां मिल सकती हैं। अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है और इन लोगों से आपको आगे चलकर लाभ होगा। प्रियजनों की तरफ से भी अच्छी खबरें मिलेंगी और किसी धार्मिक कार्य के लिए योजना बनाने पर चर्चा हो सकती है।

कुंभ आर्थिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में आ सकती हैं परेशानियां
कुंभ रा‍शि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र के मामले में कुछ उठापटक वाला हो सकता है और आपके सामने कुछ समस्‍याएं आ सकती हैं। कुछ अपने ही लोग आपकी चिंता का कारण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आने जाने और सभी कार्यों को निपटाने के लिए आप काफी प्रयास करेंगे। किसी प्रेम प्रणय के जाल में उलझे हैं तो उसका फैसला भी जल्दी करें।

मीन आर्थिक राशिफल: धन की कमी से होगा संकट
मीन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में कुछ समस्‍याएं आ सकती हैं और आज आपको धन की कमी की वजह से कुछ काम में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत भी आज प्रभावित हो सकती है। दिन के पहल हिस्से में बहुत सारे काम आपके सामने आएंगे। जहां तक हो सके इनमें महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेना। दोपहर बाद फिर समय ठीक नहीं है। बनते काम में रुकावटें पैदा हो सकती हैं और इस वजह से आपका मन अशांत हो सकता है। मित्रों का सहयोग लेना जरूरी होगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🖌🚩 *_””जय श्री महाकाल महाराज की””_* 🚩
○▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
🕉️📿🔥🌞🚩🔱🚩🔥🌞🔯🔮
*यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के अनुसार है।*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष, त्योहार की जानकारी शास्त्रों से ली गई है।राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
*रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश "प्रेम" शर्मा*
*संपर्क सूत्र:- मोबाइल* *8387869068*
 🌞🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🐊

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad