Type Here to Get Search Results !

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

 रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

self defense


अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा नागौर के निर्देशानुसार मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय नागौर के तत्वाधान में कक्षा 6 से 12वीं की बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रधान करने के उद्देश्य से ब्लॉक के शिक्षक व शारीरिक शिक्षकों को को प्रशिक्षित करने हेतु ब्लॉक स्तर पर सात दिवसीय गैर आवासीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण मय मार्शल आर्ट दिनांक 12-09-2023 से 18-09-2023 तक
नागौर में आयोजित हो रहा है जिसका आज मंगलवार को शुभारंभ करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनीता बागड़ी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
self defense


शिविर प्रभारी ओम प्रकाश मुड़ ने बताया कि वर्तमान समय को देखते हुए बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण जरूरी है MT इंदिरा बिश्नोई ने बताया कि छात्राओं में विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा का कौशल विकसित हो सकेगा।यह प्रशिक्षण 7 दिवस तक आयोजित होगा। बालिकाओं को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा में अध्यनरत बालिकाओं की पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य MT आशु कंवर ममता जांगू दीपिका वर्मा बिंदु वी पपीता प्रशिक्षण दे रहे हैं

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad