Type Here to Get Search Results !

जिला कलक्टर के साथ दिव्यांगजनों ने ली मतदान की शपथ

 *जिला कलक्टर के साथ दिव्यांगजनों ने ली मतदान की शपथ*

Disabled people



*स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम में सक्षम एप के बारे में दी गई जानकारी*

नागौर, 12 सितंबर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव, 2023 के दृष्टिगत जिले के दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के तहत मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को मतदान की शपथ दिलाई और उन्हें सक्षम एप की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने  कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हमें हमारी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मतदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को मतदान स्थल पर प्रशासन के द्वारा पूरी व्यव्स्था की जाएगी। उनको चढ़ने-उतरने में दिक्कत नही हो इसके लिए रैंप बनाए गए हैं। आगामी विधानसभा चुनावों में दिव्यांगजनों की सम्पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो सके, इसके लिए उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। मतदान से सम्बंधित उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने दिव्यांगजनों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् श्री सुरेश कुमार द्वारा सक्षम एप के द्वारा दिव्यांगजनों को दी जाने वाली समस्त सुविधा की जानकारी दी गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश गुप्ता द्वारा भी मतदान प्रक्रिया के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में जिले के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्री अनिल कुमार उर्फ अनिल नुवां को भी आमंत्रित किया गया। अनिल नुवां द्वारा भी दिव्यांगजनों केा मतदान के लिए प्रेरित किया गया और प्रशासन द्वारा चलाए जाने वाले स्वीप कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता के लिए आश्वस्त किया। कार्य्रकम में बड़ी संख्या में निःशक्तजन और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad