Type Here to Get Search Results !

पंचांग -03-08-2023

 🚩🔱🕉️🔯📿🔥🌞🚩🔱
  *🌞*श्री गणेशाय नमः*🌞*
   *🌞*श्री मोर मुकुट बंशीवाले    नगर सेठ की जय हो, नागौर(राज.)*

jyotish


       
      🧾 *_आज का पंचाग_* 🧾
     *_गुरुवार  03  अगस्त  2023_*
*_03 अगस्त 2023 दिन गुरुवार को अधिक श्रावण मास के कृष्ण पक्ष कि द्वितीया तिथि है। आज अशुन्यशयन व्रत है (चन्द्रोदय रात्रि 08:15.11 बजे)। आज भगवान श्रीसूर्यनारायण पुष्य नक्षत्र को छोड़कर अश्लेशा नक्षत्र में (रात्रि: 04:37 मिनट पर) चले जायेंगे। स्त्री-पु., सूर्य-चन्द्र योग, महिष वाहन, जल नाड़ी, तदिशों बुधः अतः सुवृष्टि योग:। आप सभी सनातनियों को अश्लेशा नक्षत्र मे सूर्य देवता के प्रवेश होनेपर सुंदर वर्षा के योग की हार्दिक शुभकामनायें।।_*

      *_मंगल श्री विष्णु मंत्र :-_*
*_मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।_*
*_मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥_*

☄️  *_दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)_*
*_गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए।_*
*_गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है ।_*
*_गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं ।_*
*_इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।_*
*_यदि गुरुवार को स्त्रियां हल्दी वाला उबटन शरीर में लगाएं तो उनके दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ता है।और कुंवारी लड़कियां / लड़के यह करें तो उन्हें योग्य, मनचाहा जीवन साथी मिलता है।_*
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन_*
🌐 *_संवत्सर नाम अनला_*
🔯 *_शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)_*
☸️ *_काली सम्वत् 5124_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर)    पिंगल_*
☣️ *_अयन -     दक्षिणायन_*
☀️ *_ऋतु - सौर वर्षा ऋतु_*
⛈️ *_मास - श्रावण मास_*
🌖 *_पक्ष - कृष्ण पक्ष_*
📆 *_तिथि - श्रावण मास कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि 04:16.21 PM तक उपरांत तृतीया_*
✏️ *_तिथि का स्वामी – द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्मा जी और तृतीया तिथि की स्वामी माँ गौरी और कुबेर देव जी है।_*
💫 *_नक्षत्र : नक्षत्र धनिष्ठा 09:56.07 AM तक उपरांत शतभिषा_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी - धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल हैं और देवता वसु हैं। इस नक्षत्र के अधिष्ठाता देव अष्ट वसवाल हैं और राशि स्वामी शनि हैं।_*
🔕 *_योग : सौभाग्य योग 10:16.09 AM तक, उसके बाद शोभन योग_*
⚡ *_प्रथम करण : तैतिल - 06:09.20 ए एम तक गर - 04:16.21 पी एम तक_*
✨ *_द्वितीय करण : वणिज - 02:27.29 ए एम, अगस्त 04 तक_*
🔥 *_गुलिक कालः- गुरुवार का (शुभ गुलिक) 09:21 से 11:01 तक_*
⚜️ *_दिशाशूल – बृहस्पतिवार को दक्षिण दिशा एवं अग्निकोण का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से सरसो के दाने या जीरा खाकर जाएँ ।_*
🤖 *_राहुकाल – दिन – 14:21 से 16:01 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |_*
🌞 *_सूर्योदय – प्रातः 06:01:02*
🌅 *_सूर्यास्त – सायं 19:21:13_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त : 04:19 ए एम से 05:01 ए एम_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या : 04:40 ए एम से 05:43 ए एम_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त : 12:14 पी एम से 13:08 पी एम_*
✡️ *_विजय मुहूर्त : 02:42 पी एम से 03:36 पी एम_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त : 07:11 पी एम से 07:32 पी एम_*
🌃 *_सायाह्न सन्ध्या : 07:11 पी एम से 08:14 पी एम_*
💧 *_अमृत काल : 12:46 ए एम, अगस्त 04 से 02:11 ए एम, अगस्त 04_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त : 12:06 ए एम, अगस्त 04 से 12:49 ए एम, अगस्त 04_*
🚓 *_यात्रा शकुन-बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।_*
👉🏽 *_आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।_*
🤷🏻‍♀️ *_आज का उपाय-विष्णु मंदिर में स्वर्ण का मोती चढ़ाएं।_*
🌳 *_वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
⚛️ *_पर्व एवं त्यौहार - अशुन्यशयन व्रत, शुक्रास्त (पश्चिम दिशा)/शुभ-मांगलिक कार्य वर्जित/ भारतीय क्रिकेटर बलविंदर संधू जन्मोत्सव, भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी श्रीप्रकाश जयन्ती, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयन्ती, भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी दास पुण्य तिथि, श्रीलसनातन गोस्वामी का तिरोभाव दिवस, वायु-परीक्षा दिवस, तेरापंथ स्थापना दिवस (जैन), बौद्धों का धर्मचक्र-प्रवर्तन दिवस (सारनाथ), नाइजर स्वतंत्रता दिवस, मुक्ति दिवस, राष्ट्रीय तरबूज दिवस, विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह), हृदय प्रत्यारोपण दिवस (भारत)_*
✍🏼 *_विशेष – द्वितीया तिथि को कटेरी फल का तथा तृतीया तिथि को नमक का दान और भक्षणदोनों त्याज्य बताया गया है। द्वितीया तिथि सुमंगला और कार्य सिद्धिकारी तिथि मानीजाती है। इस द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्माजी हैं। यह द्वितीया तिथि भद्रानाम से विख्यात मानी जाती है। यह द्वितीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्णपक्ष में शुभ फलदायिनी होती है।_*

    🌷 *_वास्तु टिप्स_* 🌸

   🌸*चोघडिया, दिन*🌸
*शुभ    06:01 - 07:41    शुभ*
*रोग    07:41 - 09:21    अशुभ*
*उद्वेग    09:21 - 11:01    अशुभ*
*चर    11:01 - 12:41    शुभ*
*लाभ    12:41 - 14:21    शुभ*
*अमृत    14:21 - 16:01    शुभ*
*काल    16:01 - 17:41    अशुभ*
*शुभ    17:41 - 19:21    शुभ*
        
   🌸*चोघडिया, रात*🌸
*अमृत    19:21 - 20:41    शुभ*
*चर    20:41 - 22:01    शुभ*
*रोग    22:01 - *23:21    अशुभ*
*काल    23:21 - *24:41    अशुभ*
*लाभ    24:41* - *26:01शुभ*
*उद्वेग    26:01* - *27:21 अशुभ*

*_वास्तु शास्त्र के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक यानी बिजली से जुड़े सामान या गर्मी उत्पन्न करने वाले उपकरणों को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए।  ऐसा करने से पुत्र पिता की आज्ञा नहीं मानता और उनका अपमान करता है। साथ ही बेडरूम में कभी भी कांच या मिरर ऐसी जगह पर न रखें जहां से बेड दिखता हो। इससे घर में निगेटिव एनर्जी फैलती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी उत्पन्न होती हैं।_*
*_इसके अलावा यदि आपका प्लॉट उत्तर व दक्षिण दिशा की ओर से संकरा तथा पूर्व व पश्चिम दिशा में लंबा है तो ऐसी जगह को सूर्य़भेदी कहा जाता है।  आपके प्लॉट या घर की यह बनावट भी पिता-पुत्र के संबंधों में अनबन की स्थिति पैदा करने वाली होती है।_*
*_उत्तर पूर्व दिशा में न रखें जूते-चप्पल_*
*_भूलकर भी घर की उत्तर पूर्व दिशा में न ही जूते-चप्पल रखने चाहिए और न ही जूते-चप्पल का स्थान बनाना चाहिए। इसके अलावा इस दिशा में गंदी चीजे या कूड़ादान भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में गंदगी होने से यह दिशा दूषित हो जाती है, जिसके चलते आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है।_*
*_उत्तर-पूर्व दिशा को न रखें गंदा_*
*_उत्तर-पूर्व दिशा में बिल्कुल भी गंदगी नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।  इसके साथ ही धन का प्रवाह धीमा हो जाता है।_*

  ⏺️ *_जीवनोपयोगी कुंजियां_* ⚜️

*_इन चीजों का दान आपको बना सकता है पाई-पाई का मोहताज बासी या खराब भोजन कभी किसी गरीब का दान में न दें। ऐसा करने से आपके परिवार का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खराब भोजन का दान आपके घर में बीमारी ला सकता है।_*
*_हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। तो झाड़ू का दान करने से आपके घर में आर्थिक संकट के बादल छा सकते हैं। प्लास्टिक, स्टील, कांच और एल्युमिनियम से बने बर्तनों का दान बिल्कुल भी न करें। इन बर्तनों को दान में देने से आपके कारोबार में घाटा हो सकता है। साथ ही परिवार की सुख-शांति छिन सकती है।_*
*_इस्तेमाल किया हुआ या खराब तेल का दान न करें। वरना आपको शनिदेन का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।_*
*_कभी भी पहने गए या फटे हुए कपड़े किसी पंडित या महात्मा को दान में न दें। ऐसा करना शुभ नहीं होता है।हालांकि कोई जरूरतमंद है तो उसे पुराना या इस्तेमाल किया कपड़ा दान में दिया जा सकता है।_*

    💉 *_आरोग्य संजीवनी_* 🩸

*_वजन का कम होना वजन का कम होना एड्स की बीमारी का एक गंभीर लक्षण है। क्योंकि इम्यून सिस्टम सही से काम नहीं करता है तो, मेटाबोलिक प्रोसेस भी गड़बड़ रहता है और इससे खाना शरीर को नहीं लगता और वजन तेजी से कम होता है।_*
*_स्किन पर लाल चक्कतेदार दाने त्वचा पर लाल दाने या धब्बों का होना, एड्स के भी लक्षण हो सकते हैं। ये आपकी स्किन के नीचे, मुंह में नाक या पलकों के अंदर लाल, भूरे, गुलाबी या बैंगनी रंग के धब्बों के रूप में हो सकते हैं।_*
*_एक हफ्ते से ज्यादा रहने वाला डायरिया- एड्स की बीमारी में 1 हफ्ते से ज्यादा रहने वाला डायरिया, गंभीर लक्षण के रूप में उभर सकता है।  दरअसल, जब शरीर में आपके इंफेक्शन हो, इम्यून सिस्टम हमला कर रहा हो तो  मेटाबोलिक प्रोसेस भी डैमेज होगा और पेट खराब रह सकता है।_*
*_थकान और कमजोरी-थकान और कमजोरी, एड्स के गंभीर बीमारियों में से एक हो सकता है। क्योंकि शरीर न खाना सही से पचा रही होती है और न शरीर में कोई एनर्जी रहती है तो लंबे समय तक थकान और कमजोरी हो सकती है।_*

     📚 *_गुरु भक्ति योग_* 🕯️
        *_जिन दुर्वासा के क्रोध से सृष्टि के जिव कांपते थे वो ही तब अपनी पत्नी के क्रोध से कांपते थे, कांपते इसलिए थे की उन्होंने वरदान दे दिया था और वो कुछ नहीं कर सकते थे. आलम ये था की दुर्वासा ने 100 से ज्यादा गलतिया (पत्नी की) माफ़ की लेकिन एक दिन उनका पारा असहनीय हो गया और उन्होंने तब अपनी ही पत्नी कंदली को भस्म कर दिया._*
       *_तभी उनके ससुर आ पहुंचे और दुर्वासा की ये करनी देख उन्होंने उन्हें श्राप दे दिया और कहा की तुमसे सहन नहीं हुई तो उसका त्याग कर देना चाहिए था इसे मारा क्यों. इसी गलती के चलते दुर्वासा को अमरीश जी से बेइज्जत होना पड़ा था, अन्यथा रुद्रावतार का सुदर्शन क्या कर सकता था._*
       *_उस घटना के दिन से ही कंदली की राख कंदली जाती बन गई और आज भी वो जाती मौजूद है....... इसके आलावा श्री कृष्ण की वो बहिन (यशोदा की बेटी) जिसे कंस ने मारना चाहा था बाद में वासुदेव देवकी ने पाला और दुर्वासा से ही उनका तब विवाह हुआ था. उसका नाम था एकविंशा है न अद्भुद कथा..._*
      *_कर्ण से प्रेरित दुर्योधन ने योजनाबद्ध तरीके से दुर्वासा ऋषि और उनके हजारो शिष्यों को वनवासी पांडवो के पास तब भेजा जब वो भोजन कर चुके थे. हालाँकि पांडवो के पास अक्षय पात्र था लेकिन जब तक द्रौपदी न खाली तब तक ही उसमे भोजन रहता था और द्रौपदी तब खा चुकी थी._*
        *_ऐसे में दुर्वासा पहुँच गए और स्नान के लिए नदी किनारे गए तो द्रौपदी ने श्री कृष्ण को याद किया, श्री कृष्ण उस समय भोजन की थाली पर बैठे थे और थाली छोड़ कर अपनी परम भक्त की मदद को पहुँच गए. श्री कृष्ण ने तब अक्षय पात्र में बचे तिनके को खाकर अपनी और समस्त संसार की भूख शांत कर दी जिसमे दुर्वासा जी भी शामिल थे._*
       *_लेकिन दुर्वासा जान गए थे श्री कृष्ण की ये करनी, तब दुर्वासा जी ने श्री कृष्ण से कहा की शास्त्रों का लेख है की परोसी हुई थाली नहीं छोड़नी चाहिए और किसी का झूठा नहीं खाना चाहिए. आपने ऐसा किया है इसलिए आप को मेरा श्राप है की भोजन केलिए लड़ते हुए ही आपका वंश नाश हो जायेगा और ऐसा ही हुआ था._*
      *_लेकिन श्री कृष्ण सशरीर ही गोलोक गए थे हालाँकि कई जगह उन्हें देह त्याग की भी बात लिखी गई है, इसलिए परोसी हुई थाली न छोड़े और किसी का जूठा भी न खाये._*
           *_इति समाप्ति्_*
*☞✺═══✺🪔🌹🪔✺═══✺☜*

⚜️ *_प्रजापति व्रत दूज को ही किया जाता है तथा किसी भी नये कार्य की शुरुआत से पहले एवं ज्ञान प्राप्ति हेतु ब्रह्माजी का पूजन अवश्य करना चाहिये। वैसे तो मुहूर्त चिंतामणि आदि ग्रन्थों के अनुसार द्वितीया तिथि अत्यन्त शुभ फलदायिनी तिथि मानी जाती है। परन्तु श्रावण और भाद्रपद मास में इस तिथि का प्रभाव शून्य हो जाता है। इसलिये श्रावण और भाद्रपद मास कि द्वितीया तिथि को कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिये।_*
*_शास्त्र कहता है, द्वितीया तिथि में जिस व्यक्ति का जन्म होता है, उस व्यक्ति का हृदय साफ नहीं होता है। इस तिथि के जातक का मन किसी की खुशी को देखकर आमतौर पर खुश नहीं होता, बल्कि उनके प्रति ग़लत विचार रखता है। इनके मन में कपट और छल का घर होता है, ये अपने स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं। इनकी बातें बनावटी और सत्य से बहुत दूर होती हैं। इनके हृदय में दया की भावना बहुत ही कम होती है तथा यह किसी की भलाई तभी करते हैं जबकि उससे अपना भी लाभ हो। ये परायी स्त्री से अत्यधिक लगाव रखने वाले होते हैं जिसके वजह से कई बार इन्हें अपमानित भी होना पड़ता है।_*

🖌 *_””जय श्री महाकाल महाराज की””_*
○▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ
 🕉️🔯📿🔥🌞🚩🔱
*यह पंचांग नागौर (राजस्थान)के सूर्योदय के अनुसार है।*
*अस्वीकरण(Disclaimer)पंचांग, धर्म, ज्योतिष,राशि रत्न,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं।ज्योतिष एक अत्यंत जटिल विषय है, यहां पूरी सतर्कता के उपरांत भी मानवीय त्रुटि संभव, अतः संबंधित कोई भी कार्य या प्रयोग करने से पहले अपने स्वविवेक के साथ किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें...*
*दिनेश "प्रेम" शर्मा रमल ज्योतिष आचार्य*
*संपर्क सूत्र:- मोबाइल.* *8387869068*
  

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad