Type Here to Get Search Results !

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज महावीर इंटरनेशनल नागौर के कपड़े की थैली,मेरी सहेली पोस्टर का विमोचन जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने किया

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज महावीर इंटरनेशनल नागौर के कपड़े की थैली,मेरी सहेली पोस्टर का विमोचन जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने किया

poster ka vimochan


महावीर इंटरनेशनल नागौर के
अध्यक्ष वीर गौतम चंद कोठरी ओर अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर अनिल बांठिया ने बताया की पोस्टर विमोचन पर
जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने
 कहा कि किसी संस्था,व्यक्तियों के समूह,द्वारा किसी भी विषय पर जनजागृति अभियान से वातावरण निर्माण होता  है।हर भारतीय को अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा का भी स्वयं को भी ध्यान रखना होगा।  

अध्यक्ष वीर गौतम चन्द कोठारी ने कहा कि संस्था का मूल भाव  सामाजिक जनजागृति के द्वारा आमजन में कपड़े की थैली साथरहे,पॉलीथिन मुक्त हर घर हो,शहर हो।
 सचिव वीर विमलेश समदड़िया ने बताया कपड़े की थैली,मेरी सहेली,वृक्षरोपण जैसे  सामाजिक सरोकार  अभियान  पूरे भारत वर्ष में चल रहे हैं।
अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 5 वीर अनिल कुमार बांठिया ने बताया कि पॉलिथीन मुक्त भारत के तहत आज महावीर इंटरनेशनल की 200 केंद्रों पर इसका विमोचन हुवा सी एस आर के तहत कपड़े की थैली का वितरण कुछ ही दिनों बाद संस्था के माध्यम से होने वाला हैं  
poster ka vimochan


विश्व पर्यावरण दिवस पर आज सांकेतिक रैली,जैन मंदिर बख्तसागर में पौधारोपण किया गया।
ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के संयोजक सुरेश ललवानी, वीर शिव शंकर व्यास ने बताया कि बारिश के दौर में संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम रख कर पौधे लगाए जाएंगे।
 पोस्टर विमोचन समारोह,सांकेतिक रैली,पौधरोपण कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र जैन, पूर्व अध्यक्ष वीर प्रकाश चन्द बोहरा, वीर राजकुमार मच्छी ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के  संयोजक
वीर सुरेश ललवानी, वीर सुनील शर्मा,महावीर इंटरनेशनल रोग निदान केंद्र के सहकर्मी, रेखा जैन उपस्थित थे।




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad