Type Here to Get Search Results !

पल्स पोलियो अभियान-2023

 पल्स पोलियो अभियान-2023

पंडित जेएलएन राजकीय अस्पताल से हुई जिला स्तरीय शुरूआत

pals poliyo



नागौर, 25 जून।
भारत को पोलियो मुक्त बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते पल्स पोलियो अभियान संचालित किए जाते है। ठीक इसी मुहिम के तहत पल्स पोलियो महाअभियान-2023 की शुरूआत 25 जून से की गई।
नागौर में पल्स पोलियो अभियान-2023 की जिला स्तरीय शुरूआत रविवार को पंडित जेएलएन राजकीय अस्पताल से की गई। यहां पर नगर परिषद नागौर की सभापति पायल गहलोत व जिला प्रजनन एवं षिषु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुश्ताक अहमद ने नन्हें-मुन्नों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर डॉ. मूलाराम, जिला आईईसी समन्वयक हेमन्त उज्जवल व आरआई कॉर्डिनेटर जाकिर खान मौजूद रहे।
इसी प्रकार पल्स पोलियो अभियान की ब्लॉक स्तरीय शुरूआत भी ब्लॉक मुख्यालयों पर की गई। यहां भी पंचायतीराज व स्थानीय निकाय संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों ने नन्हें-मुन्नों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की।
वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश वर्मा के निर्देषानुसार जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने पल्स पोलियो अभियान के टीकाकरण बूथों का भी निरीक्षण किया। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीशराम चौधरी ने लाडनूं ब्लॉक के निम्बीजोधा सहित कई गांवों में लगाए गए पल्स पोलियो टीकाकरण बूथों का निरीक्षण किया। वहीं जिला प्रजनन एवं षिषु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुश्ताक अहमद ने भी नागौर शहर व आसपास के बूथों का निरीक्षण किया।
पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के पहले दिन जिले में 2 हजार 252 बूथों पर नन्हें-मुन्नों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
pals poliyo

इस अभियान में एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आषा सहयोगनी के साथ-साथ भारत स्काउट एवं गाइड तथा एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाईं। अब दो दिन वंचित बच्चों को उनके घर तक पहुंचकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad