Type Here to Get Search Results !

नागौर मुख्यालय न्यायिक परिसर में द्वितीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

 नागौर मुख्यालय न्यायिक परिसर में द्वितीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

नागौर मुख्यालय न्यायिक परिसर में द्वितीय लोक अदालत

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 13 मई 2023 द्वितीय शनिवार को नागौर मुख्यालय स्थित न्यायिक परिसर में इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 02 बैंचों का गठन किया गया। प्रथम बैच में अध्यक्ष इसरार खोखर, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं. 01, नागौर, सदस्य अधिवक्ता ओमप्रकाश पुरोहित, दूसरी बेंच में अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा यादव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नागौर, सदस्य अधिवक्ता  उमर फारूख उपस्थित रहे। राजस्व मामलों के लिए अतिरिक्त बैंच का गठन किया गया। जिसमें  इसरार खोखर, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 101, नागौर व राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

 नागौर मुख्यालय न्यायिक परिसर में द्वितीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

नागौर मुख्यालय न्यायिक परिसर में द्वितीय लोक अदालत का हुआ आयोजन


इसी क्रम में ताल्लुका विधिक सेवा समिति, सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में नागौर मुख्यालय पर स्थित समस्त न्यायालयों में विचाराधीन आपराधिक, सिविल, मोटरवाहन दुर्घटना क्लेम एवं मिसलेन्थिस प्रकरणों को निस्तारण हेतु रखा गया। लोक अदालत में जरिये राजीनामा निम्न प्रकार के प्रकरणों का निस्तारण किया गया :- 1. मोटरवाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के कुल 27 प्रकरण का निस्तारण किया गया जिसमें पीडित पक्षकारों को कुल 2 करोड़ 2 लाख 87 हजार का अवार्ड पारित किये गये। जिससे पीड़ित पक्षकारों को राहत मिली।

2. वैवाहिक प्रकरण में कुल 5 प्रकरण


3. अन्य सिविल, फौजदारी एवं एनआईएक्ट 138 के लम्बित मामलों में से कुल 174 निस्तारण किया गया।


14. उपभोक्ता मंच के कुल 8 प्रकरण का निस्तारण किया गया।


इस प्रकार न्यायालय में काफी समय से लम्बित कुल 936 प्रकरणों का निस्तारण किया गया


और पक्षकारों को राहत प्रदान की गई। इसी के साथ स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, नागौर के सहयोग से बैठने की व्यवस्था करवाई जाकर प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों के निस्तारण हेतु उपस्थित यूको बैंक, भूमि विकास बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, युनियन बैंक, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, इण्डसण्ड बैंक, इण्डियन बैंक व बी.एस.एन.एल के अधिकारीगण व बिजली विभाग के अधिकारी एफ.आर. मीणा अधीक्षण अभियंता एवीवीएनएल नागौर व अन्य अधिकारीगण ने उक्त लोक अदालत में भाग लिये बैंकों के कुल 17. बीएसएनएल के कुल 3 तथा बिजली विभाग के कुल 191 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण करवाया गया एवं बैंक ऋणियों व पक्षकारान को लोक अदालत में विशेष छूट देकर राहत प्रदान की गई।


इस प्रकार न्यायालय में लम्बित व प्री-लिटिगेशन प्रकरण मिला कर कुल 1147 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।


इसके साथ ही कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद भाटी,  शैलेन्द्र मुथा सहायक नाजीर  संजीव कुमार वर्मा,  भीष्मनारायण जोशी,  रामजीवन,  दिनेश विश्नोई,  नरेन्द्र राखेचा, नथमल गौरा, अविनाश सांखला,  कमल किशोर गौड़,  कैलाश व्यास,  कमलेश व्यास,  संजय शर्मा,  देवानन्द  किशन सिंह चौहान कनिष्ठ सहायक  फिरोज खान व सहायक कर्मचारी  चन्द्रप्रकाश कच्छावा,  गजेन्द्र सिंह चारण,  असरगर अली, निसार अहमद रहमान व अन्य न्यायिक कर्मचारियों ने इस लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग किया।


इसके अलावा बारसंघ की ओर से अधिवक्ता पीरमोहम्मद महासचिव बार संघ नागौर व अन्य अधिवक्तागण  रामदेव निम्बड भागीरथ चौधरी, हरिराम खारड़िया,  महेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश फुलफगर, घनश्याम मेहरड़ा, रामस्वरूप विश्नोई, भगवत खुड़वाल, शाहिद सिलावट, गोपाल गोदारा, सुनिल त्रिवेदी, जयसिंह बडगुजर, सुनिल ढागा ने प्रकरणों के निस्तारण में सहयोग प्रदान किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad