Type Here to Get Search Results !

*भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित मुदिता शर्मा ने जिला कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट*

 *भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित मुदिता शर्मा ने जिला कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट*

IAS MUDITA SHRMA


नागौर, 29 मई।
हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 23 मई को जारी किए गए सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम में 381वां स्थान हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित मेड़ता नागौर निवासी मुदिता शर्मा ने सोमवार को जिला कलेक्टर पीयूष समारिया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर नागौर जिले का नाम रोशन करने पर मुदिता शर्मा को शुभकामनाएँ दी। इस दौरान मुदिता शर्मा ने जिला कलेक्टर से सिविल सेवा में कार्य करने के विषय  पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ उनके पिता भगवती लाल शर्मा व माता पार्वती देवी भी मौजूद रहे।
IAS MUDITA SHRMA

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad