Type Here to Get Search Results !

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2023 के अवसर पर 10 मार्च 2023 को ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2023 के अवसर पर 10 मार्च 2023 को ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए

mahila divas

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र द्वारा श्रीमान प्रमुख शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला कलेक्टर महोदय नागौर के आदेशों के अनुपालन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2023 के अवसर पर आज दिनांक 10 मार्च 2023 को ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए|
नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों एवं युवा मंडल सदस्यों द्वारा ब्लॉक स्तर पर महिला एवं बालिका प्रतिभागियों की रूचि के अनुसार स्थानीय खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया |
mahila divas

नागौर पंचायत समिति में स्वयंसेवक भूमिक गौङ एवं  हर्षुल पटेल ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गिनानी, नागौर में बालिकाओं से कैरम प्रतियोगिता आयोजित कराई एवं घोड़े के चमार खेल खेलाया गया  , खींवसर पंचायत समिति से स्वयंसेवक ओमप्रकाश द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, लाडनूं पंचायत समिति मे स्वयंसेवक डूंगर राम द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डेगाना पंचायत समिति में सुशील द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता, जायल पंचायत समिति में स्वयंसेवक प्रियंका द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेड़ता पंचायत समिति में स्वयंसेवक कोमल द्वारा गायनिक प्रॉब्लम्स पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया | खेलकूद हमारे विकास के लिए बहुत जरूरी है, इससे शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होता है|

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad