Type Here to Get Search Results !

विश्व निशक्तजन दिवस की पूर्व संध्या पर निशक्तज़नो का किया सम्मान

विश्व निशक्तजन दिवस की पूर्व संध्या पर निशक्तज़नो का किया सम्मान

handicap

सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग कार्यालय में किया गया सम्मान


नागौर - विश्व निशक्तजन दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नागौर कार्यालय परिसर में निशक्तजन सम्मान का आयोजन किया गया। विश्व निशक्तजन दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए सम्मान कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग उपनिदेशक नरेश बारोठीया एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ड़ा मनोज सोनी ने निशक्तजनो का प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया। निशक्तज़न के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत निशक्तजन मुरली मनोहर टेलर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग उप निदेशक नरेश बारोठिया ने कहा की निशक्तजनो के सामाजिक,प्रशासनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में दिए जा रहे योगदान को भुलाया नही जा सकता। उनके उत्कृष्ट कार्यों को लेकर जिलें की दस प्रतिभाओं का विश्व निशक्तजन दिवस के अवसर पर सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओ का लाभ वंचित निशक्तजनो को मिले इसके लिए जिले भर में प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ड़ा मनोज सोनी ने भी कार्यक्रम में निशक्तज़नो की हौसला अफजाई की ओर कहा की विकास एवं योजनाओं का लाभ उन तक मिले इसके लिए प्रभावी प्रयास की आवश्यकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad