Type Here to Get Search Results !

विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन सम्पूर्ण राजस्थान में

 विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन सम्पूर्ण राजस्थान में


संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार के सौजन्य से और विवेकानंद केंद्र,कन्याकुमारी,राजस्थान प्रांत के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव और विवेकानंद केंद्र की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन सम्पूर्ण राजस्थान में किया जा रहा है।नागौर नगर में यह यात्रा आगामी 04 जनवरी 2023 को प्रवेश करेगी।इस यात्रा की आयोजन समिति के सह संयोजक आनंद पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मपुरी स्थित केशव कृपा भवन में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता संयोजक भोजराज सारस्वत ने की,वहीं मुकेश भाटी और संजय सोनी ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
यात्रा आयोजन समिति के प्रचार प्रसार प्रमुख बालकिशन भाटी ने बताया कि यात्रा के नागौर आगमन को लेकर समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।यात्रा आगमन के दिन नागौर नगर के मुख्य चौराहों पर भव्य स्वागत द्वार लगाए जाएंगे।विभिन्न सामाजिक,शैक्षणिक,धार्मिक संगठनों और संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा द्वारा विवेकानंद जी के यात्रा रथ का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।

विभिन्न विद्यालयों के भैया बहनें भी स्वामी विवेकानंद का स्वरूप धारण कर यात्रा में सहभागिता करेंगे।यात्रा की अगवानी संत महात्माओं,शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मूंडवा रोड़ पर की जाएगी। लोकदेवताओं,संतों,महापुरुषों की झांकियां सजाई जाएंगी।यात्रा आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य ललित पराशर ने बताया कि इस यात्रा का भव्य स्वागत नागौर के मूंडवा रोड़ स्थित आकांक्षा पब्लिक स्कूल " द गुरुकुल" में होगा।उसके बाद मांरूत नंदन शारदा बाल निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय से शोभायात्रा के रूप में प्रारंभ होकर विजय वल्लभ चौराहा,दिल्ली दरवाजा,गांधी चौक,किले की ढाल,ब्रह्मपुरी, रामपोल,नकाश दरवाजा,कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने से होते हुए नागौर क्लब के विशाल प्रांगण में राष्ट्र सभा में बदल जाएगी।यहां विद्यालयी भैया बहनों और उपस्थित जनसमूह को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के वरिष्ठ अधिकारी संबोधित करेंगे।इसके साथ ही गत दिनों में संपन्न हुई स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाओ प्रतियोगिता में उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि राजस्थान के 07 संभागों,33 जिलों,कुल 75 स्थानों में 50 दिवसों तक चलने वाली इस यात्रा का नागौर दूसरा अंतिम पड़ाव होगा।07 जनवरी 2023 को जोधपुर में यात्रा का भव्य समापन समारोहपूर्वक किया जाएगा।
 प्रतापसिंह राजपुरोहित,यात्रा के सह संयोजक आनंद पुरोहित,रामेश्वर लाल सारस्वत,शरद कुमार जोशी ने श्री लाल बहादुर शास्त्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, साडोकन रोड़ और सरस्वती बाल निकेतन मध्यमिक विद्यालय चैनार,गायत्री विद्यापीठ माध्यमिक विद्यालय,महर्षि जनार्दन गिरि पुष्टिकर मध्यमिक विद्यालय से संपर्क करके उन्हें यात्रा में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। यात्रा में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन प्रसंग को दर्शाती हुई एक झांकी महर्षि जनार्दन गिरि पुष्टिकर मध्यमिक विद्यालय के द्वारा रहेगी।अगले दो दिनों में भी कार्यकर्ताओं के समूह बनाकर नागौर नगर के अनेक शैक्षणिक संस्थानों में संपर्क किया जाएगा।भारत विकास परिषद के सचिव रवि प्रकाश सोनी ने बताया कि सम्पूर्ण राजस्थान में भारत विकास परिषद विवेकानंद संदेश यात्रा के सफल संचालन में मुख्य सहयोगी संगठन की भूमिका निभा रहा है।परिषद की नागौर शाखा भी केंद्रीय भूमिका में रहते हुए पूर्ण सहयोग करेगी।इस बैठक में रमेश अपूर्वा,मोना जोशी,जगवीर छाबा,पुखराज सांखला,रामनिवास पालडिया,गणेश त्रिवेदी,राधेश्याम टोगसिया,रामकिशोर सारड़ा, योगेश सरवाडिया,बजरंग लाल शर्मा,कमल अग्रवाल,हरिराम धारणिया आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad