Type Here to Get Search Results !

विवेकानंदजी के यात्रा रथ का स्वागत और अभिनंदन

 विवेकानंदजी के यात्रा रथ का स्वागत और अभिनंदन

swami vivekanand

संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार के सौजन्य से और विवेकानंद केंद्र,कन्याकुमारी,राजस्थान प्रांत के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव और विवेकानंद केंद्र के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन सम्पूर्ण राजस्थान में किया जा रहा है।नागौर नगर में यह यात्रा आगामी 04 जनवरी 2023 को प्रवेश करेगी।इस यात्रा आयोजन समिति के सह संयोजक नागरचंद भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विवेकानंद संदेश यात्रा का निमंत्रण पत्र जिला कलक्टर  पीयूष सामरिया को नागौर  विधायक मोहन राम चौधरी, आयोजन समिति संयोजक भोजराज सारस्वत, नृत्य गोपाल मित्तल(क्षेत्रीय मंत्री भारत विकास परिषद ), मुकेश भाटी, हरिराम धारणिया, आनंद अग्रवाल,बजरंग लाल शर्मा, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह  सांदू द्वारा दिया गया।
यात्रा आयोजन समिति के प्रचार प्रसार प्रमुख बालकिशन भाटी ने बताया कि यात्रा के नागौर आगमन को लेकर समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रा आगमन के दिन नागौर नगर के मुख्य चौराहों पर भव्य स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक संगठनों और संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा द्वारा विवेकानंदजी के यात्रा रथ का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। विभिन्न विद्यालयों के भैया बहनें भी स्वामी विवेकानंद का स्वरूप धारण कर यात्रा में सहभागिता करेंगे।यात्रा की अगवानी संत महात्माओं, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मूंडवा रोड़ पर की जाएगी। लोकदेवताओं, संतों, महापुरुषों की झांकियां सजाई जाएंगी। यात्रा आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य ललित पराशर ने बताया कि यह यात्रा नागौर के मूंडवा रोड़ स्थित आकांक्षा पब्लिक स्कूल " द गुरुकुल" पर पहुंचेगी।  यात्रा का शोभा यात्रा का स्वरूप विजय बल्लभ चौराहे से दिल्ली दरवाजा, गांधी चौक, किले की ढाल, ब्रह्मपुरी होते हुए नकाश दरवाजा रहेगा।  नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई नागौर क्लब के विशाल प्रांगण में राष्ट्र सभा में बदल जाएगी। यहां विद्यालयी भैया बहनों और उपस्थित जनसमूह को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के वरिष्ठ अधिकारी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही गत दिनों में संपन्न हुई स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाओ प्रतियोगिता में उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व अन्य विजेताओं  को मंच के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि राजस्थान के 07 संभागों, 33 जिलों, कुल 75 स्थानों में 50 दिवसों तक चलने वाली इस यात्रा का नागौर दूसरा अंतिम पड़ाव होगा। 07 जनवरी 2023 को जोधपुर में यात्रा का भव्य समापन समारोहपूर्वक किया जाएगा।
अगले दो दिनों में प्रतापसिंह राजपुरोहित, मेघराज राव, यात्रा के सह संयोजक आनंद पुरोहित, रामेश्वर लाल सारस्वत, प्रह्लाद चौधरी, हरदेव गारू,अरविंद बोड़ा, कमला चारण, अजय शर्मा, शरद कुमार जोशी, भगवान तंवर, राधेश्याम टाक, दोलत सारण, उम्मेद  राज शर्मा, गुलाब राम बिश्नोई, साधना सर्वा सहित अनेक कार्यकर्ताओं के समूह बनाकर नागौर नगर के अनेक शैक्षणिक संस्थानों में संपर्क किया जाएगा। भारत विकास परिषद के सचिव रवि प्रकाश सोनी ने बताया कि सम्पूर्ण राजस्थान में भारत विकास परिषद विवेकानंद संदेश यात्रा के सफल संचालन में मुख्य सहयोगी संगठन की भूमिका निभा रहा है। परिषद की नागौर शाखा भी केंद्रीय भूमिका में रहते हुए पूर्ण सहयोग करेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad