Type Here to Get Search Results !

राउमावि बासनी बेहलीम नागौर में 7 दिसम्बर 2022 को इंदिरा प्रियदर्शनी छात्रा संसद का गठन

 राउमावि बासनी बेहलीम नागौर में 7 दिसम्बर 22 को इंदिरा प्रियदर्शनी छात्रा संसद का गठन     

education

राउमावि बासनी बेहलीम में आज इंदिरा प्रियदर्शनी छात्रा संसद का गठन किया गया। प्रभारी फरजाना बानो ने बताया कि प्रधानाचार्य पद पर कार्यग्रहण करते ही शिवशंकर व्यास ने सहशैक्षिक गतिविधियों में छात्राओं की रुचि जगाने के लिए ये नवाचार का प्रयोग किया है। विद्यालय में ये पहली बार इस नाम से छात्रा संसद बनी है। सर्वसम्मति से बनी कार्यकारिणी।   अध्यक्ष -साजिया क्लास-12, सचिव-पिंकी क्लास-12,उपाध्यक्ष-सादिया क्लास-12, नादिया ,बुशरा,रुकैया,निकिता,तरन्नुम सभी क्लास 12     सयुंक्त सचिव-पूजा,सुमन।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिया ओर प्रभारी फरजाना बानो ने कहा जल्दी ही मंत्रिमंडल का  विस्तार कर  शपथ ग्रहण समारोह  आयोजित किया जाएगा।   व्याख्याता असगर अली ने कहा कि ऐसे नव प्रयोग से बच्चो  बच्चियों में नवउर्जा का संचार होता है।  प्रधानाचार्य शिवशंकर व्यास ने बताया कि  इससे पूर्व  कांकरिया स्कूल में ही इस नाम से छात्रा संसद का गठन किया हुआ था। उन्होंने कहा जल्दी ही नए साल में छात्रों का भी लोकतांत्रिक विधि से छात्र संसद का गठन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad