Type Here to Get Search Results !

न्यायिक कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी

 न्यायिक कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी


राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद भाटी ने बताया की जयपुर के न्यायिक कर्मचारी सुभाष मेहरा की मृत्यु के मामले में उचित कार्यवाही को लेकर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की उच्च न्यायालय प्रशासन से वार्ता के बावजूद कोई सकारात्मक परिणाम नही आने से सम्पूर्ण राजस्थान के न्यायालयों के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर बैठे है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रतिनिधिमंडल लगातार जयपुर पुलिस कमिश्नर से एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर बातचीत कर रहें है परंतु अभी तक इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं होने से पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश है। इस संबंध में अखिल भारतीय न्यायिक कर्मचारी संघ ने भी कार्यवाही नही होने पर सम्पूर्ण भारत के न्यायिक कर्मचारियों द्वारा सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है।

नागौर मुख्यालय पर आज अधिवक्ता संघ नागौर द्वारा लिखित में न्यायिक कर्मचारियों को समर्थन दिया गया। अधिवक्ता संघ के महासचिव एडवोकेट भागीरथ चौधरी ने बताया की अधिवक्ता संघ न्यायिक कर्मचारियों के इस आंदोलन से सहमत है तथा मांगे नहीं माने जाने से न्यायालय की किसी भी न्यायिक कार्यवाही में भाग नही लेने का निर्णय लिया हैं।

न्यायिक कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश से सभी न्यायालयों में कामकाज ठप्प पड़ा है, आमजन तथा दूर से आए पक्षकारों निराश लौटना पड़ रहा है। सामूहिक अवकाश से चलते न्यायालय परिसर में सन्नाटा देखने को मिला।

 न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद भाटी ने आमजन के परेशान होने पर जनता से अपील की है इस वाजिब मांग पर न्यायिक कर्मचारियों का सहयोग करे। धरनास्थल पर आज विनोद भाटी, गुलाबचंद शर्मा, अशोक मुथा, कमलेश व्यास, अभिषेक माथुर, पंकज माथुर, लीना खत्री, मोनिका भाटी, अविनाश सांखला, नथमल गोरा, भरत चारण, हनुमान, चंद्र प्रकाश, यशपाल, निसाद, अब्दुल रहमान आदि सहित सभी न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहें।Yun

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad