Type Here to Get Search Results !

भाजपा का जन आक्रोश यात्रा का रथ पहुंचा गांव-गांव, ढाणी-ढाणी

 भाजपा का जन आक्रोश यात्रा का रथ पहुंचा गांव-गांव, ढाणी-ढाणी

jan aakrosh

जन आक्रोश यात्रा का रथ पहुंचना गांव-गांव, ढाणी-ढाणी भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री  रमेश अपूर्वा ने बताया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में ना केवल कानून व्यवस्था के मामले में फेल साबित हुई है बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश का विकास पूर्ण रूप से अवरूद्ध कर दिया है। इस भ्रष्ट सरकार के जंगलराज और कुशासन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे विशाल जन आक्रोश रथ यात्रा को जिला नागौर शहर में आम जन द्वारा भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिला नागौर शहर की पांचों विधानसभा नागौर, जायल, खींवसर, मेडता एवं डेगाना में जन आक्रोश रथ यात्रा का आम जन द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया, गांवों में चौपाले आयोजित की गई, जिससे जन आक्रोश रथ यात्रा गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी पहुंच रही है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राजसंमद सांसद श्रीमती दिया कुमारी ने आज जन आक्रोश रथ यात्रा का

मेड़ता विधानसभा में चारभुजा नाथ मंदिर, मेड़ता से तथा डेगाना विधानसभा में श्री चतुरदास जी महाराज मंदिर,


बुटाटी से शुभारम्भ किया एवं आम जन से कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ एकजुट होकर इस रथ यात्रा

के जन शिकायत पेटी में अपनी समस्या एवं सुझावों को रखकर आवाज उठाने का आह्वान किया। 4 दिसंबर को जन आक्रोश रथ यात्रा नागौर विधानसभा के गांव छिला, श्रीबालाजी, हनुमाननगर, जाखानियां, कालड़ी, डेरवा, अलाय, धुंधवालों की ढाणी, बाराणी, गोगेलाव आदि गांवों में पहुंची, जहां यात्रा को भारी जन समर्थन मिला, यात्रा का रात्रि विश्राम गोगेलाव गांव में हुआ। यात्रा के दौरान रथ के साथ यात्रा विधानसभा प्रभारी डॉ. माधव सिंह, विधानसभा संयोजक डॉ. हापूराम चौधरी, सह-संयोजक कानसिंह पीपासर, यात्रा दिवस प्रमुख व किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष  रामचन्द्र धुंधववाल, मंडल अध्यक्ष श्रीबालाजी सुखदेव पंचारिया एवं नरेन्द्र सैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र गहलोत, मंडल महामंत्री छैलूसिंह,  किशन पंचारिया, एससी मोर्चा जिला मंत्री  हंसराज नागौरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

आज 5 दिसंबर को जन आक्रोश यात्रा का रथ नागौर विधानसभा के सिंघड़, मवाद, जोसियाद, रायधनु बसवाणी, बुढी, टांकला, भाकरोद, सिणोद, वरणगांव बापोड, कुमारी बासनी एवं दुकोसी आदि गांवों में जायेगा। विधानसभा जायल में अडवड़, लुणसरा, रूपाथल, रोल, टांगला एवं बुगरड़ा आदि गांवों में रथ यात्रा जायेगी। विधानसभा खींवसर के गुढ़ा भगवानदास, भूण्डेल, देऊ, माडपुरा, दांतीणा, पांचौड़ी, भोमासर करनू, तांतवास, भोजास आदि गांवों में रथ यात्रा जायेगी। विधानसभा मेडता के मेड़ता शहर, नेतड़िया, धोलेराव खुर्द, धोलेराव कलां, धांधलास, मोररा, डोटोलाई, रेण, डाबरियानी, दताणी एवं सिरसला आदि गांवों में रथ यात्रा जायेगी एवं इसी प्रकार डेगाना विधानसभा के बच्छवारी, पोलास, राजोद, खुडि चोलियास, निम्बोला, सिरासना आदि गांवों में जन आक्रोश रथ यात्रा जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad