Type Here to Get Search Results !

न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त होने पर जिलाध्यक्ष भाटी का अभिनंदन:

 न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त होने पर जिलाध्यक्ष भाटी का अभिनंदन:

court

राजस्थान के सभी न्यायालयों में विगत 14 दिनों से चले आ रहे न्यायिक कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश व आंदोलन की सफलतापूर्वक समाप्ति पर नागौर मुख्यालय के समस्त न्यायिक कर्मचारियों द्वारा राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद भाटी का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाटी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये सभी न्यायिक कर्मचारियों की एकजुटता और संघर्ष से संभव हुआ है। लगातार चले इस आंदोलन में सभी ने अमूल्य समर्थन दिया इसकी मैं सराहना करता हूं।
courth

भाटी ने बताया की जयपुर के न्यायिक कर्मचारी सुभाष मेहरा की मृत्यु के बाद कोई कार्यवाही नही होने को लेकर राजस्थान के पूरे कर्मचारी आंदोलनरत थे जिस बाबत न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र नारायण जोशी व प्रतिनिधि मंडल की राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव राजस्थान सरकार, अतिरिक्त गृह सचिव आदि के साथ चली वार्ता में सभी प्रमुख मांगो को मानने का आश्वासन दिया गया जिस पर सभी न्यायिक कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म किया और वापस न्यायालयों में लौटे और कामकाज शुरू किया। अभिनंदन के अवसर पर न्यायालय के संजीव वर्मा, अभिषेक माथुर, कमलेश व्यास, पंकज माथुर, नितिन माथुर, विवेक पुरोहित, संजय शर्मा, नवनीत प्रिया, सोमेंद्र गौड़, स्नेहलता, भाग्यश्री, फिरोज, हुकमीचंद आदि ने फूलमाला से जिलाध्यक्ष भाटी का अभिनंदन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad