Type Here to Get Search Results !

राष्ट्र सेविका समिति की वंदना संचालिका शांता कुमारी का अल्प प्रवास पर नागौर में किया स्वागत

 राष्ट्र सेविका समिति की वंदना संचालिका शांता कुमारी का अल्प प्रवास पर नागौर में किया स्वागत

 


नागौर // राष्ट्र सेविका समिति की वंदना संचालिका शांता कुमारी सोमवार को बीकानेर से जोधपुर जाते समय अल्प प्रवास पर नागौर पहुंची। यहां करनी कॉलोनी स्थित श्रीराम कुटीर में उन्होंने नागौर नगर की कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी की सेविकाओं के साथ वार्तालाप एवं आगामी दिनों की योजना पर चर्चा की। शांता कुमारी अक्का मूलतः कर्नाटक के बेंगलुरु की रहने वाली हैं एवं 2001 से 2012 तक सेविका समिति की प्रमुख कार्यवाह एवं 2012 से अभी तक लगातार वंदनीय संचालिका है। इस अवसर पर उनके साथ प्रांत कार्यवाहिका सुमन रावलोत, प्रांत संपर्क प्रमुख कृष्णा द्विवेदी, प्रांत प्रचारिका रितु शर्मा, विभाग प्रचारक गिरधारी लाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रूद्र कुमार शर्मा, जिला संघचालक मुकेश भाटी, अजय शर्मा ,संजय कुमार सोनी सहित अनेक संघ कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सेविका समिति की इंदु चौधरी, कमला चारण, अरुणा दहिया, विनीता पूनिया, ज्योत्सना उपाध्याय, प्रेरणा शर्मा, वंदना सोनी सहित नगर की अनेक सेविकाएं उपस्थित थीं।

महिला उत्पीडन व लव जिहाद पर काम कर रही है सेविका समिति


उल्लेखनीय है कि राष्ट्र सेविका समिति 1949 में नागपुर में महिलाओं के क्षेत्र में स्वावलंबन राष्ट्रीयता एवं परिवार प्रबोधन विषय को लेकर संपूर्ण भारत में कार्य करने वाली संघ की ही एक वैचारिक संस्था है। अभी तक कुल 4 प्रमुख संचालिकाए इसमें रही है आप पांचवें संचालिका है। सेविका समिति तरुणी एवं महिला दोनों आयु वर्ग में शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक गुणों को संवर्धन करते हुए वर्तमान समय के अनुरूप समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका कोई स्पष्ट अपने लक्ष्य में लेकर चलने वाला संगठन है। इसी के साथ महिला उत्पीड़न, लव जिहाद, एकल परिवार, सामाजिक विषमता जैसे अनेक विषयों पर महिलाओं को जागृत करके उनकी भूमिका को समाज जीवन में प्रत्यक्ष कार्य के माध्यम से लागू करवाने का कार्य सेविका समिति के माध्यम से किया जा रहा है। शांताकुमारी अमेरिका, इंग्लैंड, गुयाना, कनाडा, फ्रांस सहित अनेक देशों की यात्रा कर चुकी है। संघ में जिस प्रकार सरसंघचालक सर्वोच्च दायित्व होता है उसी प्रकार सेविका समिति में प्रमुख संचालिका सर्वोच्च दायित्व है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad