Type Here to Get Search Results !

साइबर सतर्कता एवं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता विषयक संगोष्ठी

 साइबर सतर्कता एवं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता विषयक संगोष्ठी

 माडी बाई राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरूवार को साइबर सतर्कता एवं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई।


महाविद्यालय प्रशासन, नेहरू युवा केन्द्र एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस संगोष्ठी को उप अधीक्षक पुलिस, विनोद कुमार सीपा ने संबोधित किया। उन्होंने साइबर सतर्कता से जुड़े विषयक पर आवष्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का एप बिना पूर्ण जानकारी के डाउनलोड नहीं करना चाहिए। उन्होंने साइबर क्राइम से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। उप अधीक्षक पुलिस विनोद सीपा ने यातायात सुरक्षा से जड़े मुख्य पहलूओं पर भी प्रकाष डाला। साइबर एक्सपर्ट श्याम प्रताप गौड़ ने भी साइबर क्राइम से जुड़ी आवष्यक जानकारियां दी।

यातायात प्रभारी शिवदेवाराम ने कहा कि सरकार आमजन के जीवन को महत्वपूर्ण समझती है, इसलिए सड़क सुरक्षा को लेकर कई प्रकार के नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन हर हाल में किया जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालना करना चाहिए, इससे स्वयं के जीवन के साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी हम सुरक्षित बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क को पार करते समय जेब्रा क्रांसिग का प्रयोग करें तथा निर्धारित गति में ही वाहन चलाएं।

संगोष्ठी को माडी बाई कॉलेज की प्राचार्य माया जाखड़ व नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी सुरमयी शर्मा ने संबोधित किया। जिला युवा अधिकारी शर्मा ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र की ओर से शहरी क्षेत्र के युवाओं को जोड़ने के उद्धेष्य से सघन स्वयंसेवक नामांकन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत ही महाविावद्यालय की विद्यार्थियों को भी केन्द्र की गतिविधियों से जोड़ा गया है।कार्यक्रम में स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स से राकेश जी बिरवाल , सब इसपेक्टर व करनी सिह जी इन्पेक्टर अजमेर सहायक प्रोफेसर सपना , रतनलाल, करनजीत कौर, पूनम चांद, चंद्र स्वरूप परिहार व स्वयंसेवक भूमिक व हर्षुल भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad