Type Here to Get Search Results !

हरित घर अभियान की शुरुआत

 हरित घर अभियान की शुरुआत




निकटवर्ती गांव लूणदा में हरित घर अभियान की शुरुआत की जिसमें मांगूसिंह भाटी को संयोजक व नरपत राम नाइक और राधेश्याम सोनी को सह संयोजक बनाया गया।
रामसुख प्रजापत को सम्पर्क प्रमुख बनाया गया।
पर्यावरण प्रेमी मांगू सिंह भाटी ने बताया कि हमारे गाँव लूनदा के प्रत्येक घर को हरित घर के रूप में बनाया जाएगा।
पर्यावरण मित्र भवानी सिंह सींगड़ ने बताया कि हमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है और प्लास्टिक घर में जिस रूप में आये उसे वापस  उस रूप में  बाहर नहीं जाने देना है।इको ब्रिक्स बनाकर उचित निस्तारण व रचनात्मक कार्यों में काम लेना है।

पर्यावरण गतिविधि के खंड संयोजक  शिव नाथ सिद्ध ने अपने उद्बोधन में बताया कि पक्षियों की अनेक प्रजातियां विलुप्त हो गयी है, उन्हें संरक्षित करने के लिए उनके लिए फलदार पौधे हर घर में लगाना है ताकि पक्षियों को खाने के लिए कुछ मिलता रहे।हमें अपने घरों में पक्षी घर भी लगाने चाहिए। हर घर में जल संरक्षण कर व जल का पुनः उपयोग कर ऑर्गेनिक सब्जी वाटिका तैयार करनी है जिससे शुद्ध हरी सब्जी मिल सके।
हमें केक संस्कृति के बजाय पर्यावरण गतिविधि के कार्यों से जन्मदिन मनाना चाहिए जैसे पौधे लगाकर,पेडों में पानी डालकर,गौसेवा करके,कन्या पूजन करके जिससे हमारी संस्कृति व जैव विविधता बनी रहेगी।
पर्यावरण समिति के संयोजक मांगू सिंह भाटी ने बताया कि अब हमारे गांव में प्रत्येक घर से  शुभ अवसर जैसे जन्मदिन, मायरा, शादी-विवाह,जागरण-सतसङ्ग आदि अवसरों पर पर्यावरण गतिविधि या फिर पर्यावरण संरक्षण के लिए हरयो दान, धरती  रो मान देकर हरित घर अभियान को सफल बनाने में भूमिका निभाएंगे।
हम सब ग्रामीण पर्यावरण व जैव विविधता बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
रामसुख प्रजापत,राधेश्याम सोनी,रघुवीर सिंह, श्रवण जांगिड़, प्रह्लाद प्रजापत, नरपत नाइक,देवाराम आदि पर्यावरण मित्रों ने बैठक में हिस्सा लिया व हरित घर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad