Type Here to Get Search Results !

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा निकालने के लिए पांचों विधानसभाओं में संयोजक व सह संयोजक किए नियुक्त

 भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा निकालने के लिए पांचों विधानसभाओं में संयोजक व सह संयोजक किए नियुक्त

 Lucky Prime News: 



भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री श्री रमेश अपूर्वा ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव में किये गये वादे पूर्ण नहीं करने व वर्तमान में महिलाओं, दलितों पर हो रहे अत्याचार बढ़ रहे भ्रष्टाचार, कांग्रेस की गलत नितियों के कारण राजस्थान में सर्वाधिक महंगी बिजली, एवं सर्वाधिक महंगा पेट्रोल के कारण जनता का ध्यान आकर्षित करने हेतु भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा सम्पूर्ण राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसी के तहत नागौर जिले में ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा मुख्यालय व जिला मुख्यालय तथा प्रदेश मुख्यालय पर जन आक्रोश यात्रा निकाली जावेगी। इसके लिए जिला स्तर पर लक्ष्मीनारायण मूण्डेल प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा को जिला संयोजक एवं  मदनराम गौरा, जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा को जिला सह संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार पांचों विधानसभाओं में भी संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किये गये है। खींवसर विधानसभा में कानाराम पालियाल, जिला उपाध्यक्ष को संयोजक, एवं महावीर जांगिड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष को सह संयोजक, जायल विधानसभा में रामधन पोटलिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष को संयोजक एवं बुद्धाराम गरवां को सह संयोजक, डेगाना विधानसभा में महेन्द्रपाल सिंह चौधरी, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, को संयोजक एवं सुरेश मेवड़ा, को सह संयोजक, नागौर विधानसभा में डॉ. हापूराम चौधरी, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ को संयोजक एवं कानसिंह पींपासर को सह संयोजक तथा मेड़ता विधानसभा में मदनराम गौरा, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, को संयोजक एवं लक्ष्मण कलरू, जिला कार्यसमिति सदस्य को सह संयोजक नियुक्त किया गया।


[

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad