Type Here to Get Search Results !

*विवेकानंद संदेश यात्रा आयोजन की बैठक रविवार को*

 *विवेकानंद संदेश यात्रा आयोजन की बैठक रविवार को*



देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव (75 वर्ष) एवम् विवेकानंद केंद्र की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष (50)वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस संदेश यात्रा का उद्देश्य देश के युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जाग्रत करना है।आम जनमानस में स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व का प्रेरणादायी संदेश देना है।आने वाली पीढ़ी में अपने देश के प्रति गौरव का भाव जाग्रत हो।

स्वामी विवेकानन्द ने भारत की संस्कृति का परचम सम्पूर्ण विश्व में फहराया और उठो जागो और लक्ष्य ना मिलने तक नहीं रुकने का आव्हान किया उनके इसी आव्हान को जन मानस तक पहुंचाने का कार्य करेगी यह यात्रा।भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय मंत्री (संपर्क)नृत्यगोपाल मित्तल ने बताया कि सम्पूर्ण राजस्थान में विवेकानंद संदेश यात्रा 19 नवंबर से 7 जनवरी 2023 के मध्य राजस्थान के सभी जिलों में भ्रमण करेगी।नागौर जिले में यह यात्रा 04 जनवरी 2023 को प्रवेश करेगी।उसी दिन मूंडवा रोड़ स्थित आकांक्षा इंटरनेशनल द गुरुकुल के प्रांगण से विवेकानंद रथ को शोभायात्रा के रूप में नागौर के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए निकाला जाएगा।इस शोभायात्रा में नागौर नगर के समस्त विद्यालयों के भैया बहिनों का प्रतिभाग रहेगा।शोभायात्रा के सफल आयोजन हेतु 13 नवंबर 2022 रविवार को केशव दास जी की बगीची स्थित रामद्वारा में पूज्य संत केशव दास जी महाराज के पावन सान्निध्य में एक बड़ी बैठक का आयोजन शाम 05 बजे किया गया है।इस बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर समस्त सामाजिक,धार्मिक और राष्ट्रहित में लगे संगठनों से चर्चा की जाएगी एवम् जी जिम्मेदारियों का वितरण किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता विवेकानंद केंद्र अजमेर के प्रमुख कार्यकर्ता और संदेश यात्रा के संयोजक स्वतंत्र शर्मा करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad