Type Here to Get Search Results !

चाचा नेहरू को कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर किया याद

 बाल दिवस' के मौके पर नागौर जिला कांग्रेस में संगोष्ठी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित  नेहरु के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया

चाचा नेहरू को कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर किया याद



आयोजित हुई संगोष्ठियों में वक्ताओं द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की जयंती  कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाई

कांग्रेस कार्यालय पर नेहरु के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया


चाचा नेहरू को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प...........

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन नागौर शहर ने धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद कर नमन किया। नागौर जिला कांग्रेस मे पंडित नेहरू काे श्रद्धांजलि दी गई ।

साथ ही उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उनके सपनों को पूरा करने का प्रण लिया..ब्लॉक अध्यक्ष दिलफराज वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम सांगवा यूथ कांग्रेस हनुमान बांगडा पार्षद मोती लाल. सहित मौजूद रहे .आज उनके जन्मदिन पर हम सभी को चाचा नेहरू को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाते हुए समाजहित देशहित में अपना योगदान देना चाहिए... ब्लॉक अध्यक्ष दिलफराज खान ने कहा जवाहर लाल नेहरू दूरगामी एवं विकासपरक सोच के व्यक्ति थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान देशहित में ऐसी कई योजनाओं को क्रियान्वित किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हनुमान बांगडा ने पंडित नेहरू के बच्चों से प्यार के कारण इस खास दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।वक्ताओं ने युवाओं से पं. जवाहर लाल नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। यूथ  कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हनुमान बांगडा ने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों पर चलकर देश को विकास की राह पर ले जाने का प्रयास करना चाहिए। इस कार्यक्रम में भंवरलाल खुड़खुड़िया, भीकमचंद शर्मा, मुरली मनोहर, विमल सोनी, सरफुद्दीन सोलंकी, फरीद खां, अजय चांगरा, धर्मेंद्र पवार, विजय ढाका, दिनेश चोटिया, मुकेश बेनीवाल, इकबाल दिलवाली, सीपी मिर्धा, व कई कांग्रेस जन मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad